cadmin, Author at Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/author/cadmin Latest Hindi News & Information Portal Sun, 20 Oct 2024 16:29:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg cadmin, Author at Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/author/cadmin 32 32 आईएमए के करीब प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जान लीजिए यह सरकारी नियम  https://divyaindianews.com/News_id/35012 Sun, 20 Oct 2024 16:29:12 +0000 https://divyaindianews.com/?p=35012 देहरादून , अगर आपका सपना देहरादून की खूबसूरत वादियों के साथ ही बेहद सुरक्षित स्थान पर जमीन खरीदने का है तो आप बिल्कुल भी इसमें जल्दबाजी न करें सबसे पहले जमीन के कागजात प्रॉपर्टी डीलर और जमीन मालिक की साख की भी जांच पड़ताल करने क्योंकि हो सकता है जल्दबाजी में आपका यह सौदा कहीं …

The post आईएमए के करीब प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जान लीजिए यह सरकारी नियम  appeared first on Divya India News.

]]>
देहरादून , अगर आपका सपना देहरादून की खूबसूरत वादियों के साथ ही बेहद सुरक्षित स्थान पर जमीन खरीदने का है तो आप बिल्कुल भी इसमें जल्दबाजी न करें सबसे पहले जमीन के कागजात प्रॉपर्टी डीलर और जमीन मालिक की साख की भी जांच पड़ताल करने क्योंकि हो सकता है जल्दबाजी में आपका यह सौदा कहीं महंगा ना पड़ जाए। अगर आप देहरादून में आईएमए के समीप जमीन प्लाट मकान या दुकान लेने की सोच रहे हैं तो एक बार नियमों के बारे में जरूर जान लें। भारतीय सैन्य अकादमी के समीप यदि आप किसी भवन का निर्माण या पुनर्निर्माण करना चाहते हैं तो ये सूचना आपके लिए आवश्यक है क्योंकि अगर आप बगैर पूरी जानकारी के भवन निर्माण की शुरुआत करते हैं तो कहीं आपको ये महंगा ना पड़ जाए और फिर आप कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने के लिए मजबूर हो जाएं इसलिए आइए समझते हैं इसके लिए क्या है बेहद खास जानकारी और नियम–

*आईएमए देहरादून के पास जमीन खरीदने और भवन निर्माण के क्या है नियम*

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के मानचित्र अनुभाग के आदेश के मुताबिक भारतीय सैन्य अकादमी से समय-समय पर माधो को आईएमए के समीप बन रहे भवनों के संबंध में शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं और इन्हीं शिकायतों के संबंध में भवन निर्माण स्थलों का निरीक्षण करवाया जाता रहता है जिसमें पहले पाया जा चुका है कि भारतीय सैन्य अकादमी की बाउंड्री वॉल के करीब प्राधिकरण द्वारा मानचित्र स्वीकृत किए गए हैं इसके संबंध में एमडीए द्वारा निर्देशित किया गया था कि भविष्य में भारतीय सेन अकादमी की बाउंड्री वॉल के 100 मीटर की परिधि में आने वाले सभी भवनों के साथ ही 500 मीटर की परिधि में आने वाले चार मंजिल से अधिक के प्रस्तावित भावनाओं के मानचित्र को स्वीकृत किए जाने से पूर्व अनिवार्य रूप से भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना जरूरी होगा, प्राधिकरण का यह आदेश 23/ 9 /2023 से लागू है । इस आदेश के क्रम में अगर देखा जाए तो आईएमए के समीप भवन निर्माण करने से पूर्व इन सभी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है जिससे कि आपका पैसा और मेहनत दोनों कहीं बेकार न हो जाए ।

*जमीन के कागजों की करें पूरी जांच*

अगर आप भी आईएमए के करीब यदि अपना भवन निर्माण करना चाहते हैं तो इसके लिए एमडीडीए के साथ ही भारतीय सैन्य अकादमी से जरूरी मार्गदर्शन लेते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र जरूर हासिल करें।

*फर्जी प्रॉपर्टी डीलरों और जमीन मालिकों से हो जाएं सावधान*..

आईएमए के समीप जमीन और भवन खरीदने से पहले आपको सबसे जरूरी इन बातों का ध्यान रखना है कि आपकी भूमि आई एम ए से कितनी दूरी पर है और बाउंड्री वॉल की परिधि और आपके भूखंड के बीच कितनी दूरी है जिससे कि आप आसानी से अपनी गाढी कमाई का सदुपयोग कर सकें। देहरादून में जमीन के रेट आसमान छू रहे हैं साथ ही ऐसे में प्रॉपर्टी डीलरों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है जिनमें से विश्वासपात्र प्रॉपर्टी डीलरों और जमीन मालिकों की पहचान भी बेहद मुश्किल होती जा रही है ऐसे में अगर आप सरकारी नियम कायदे के बारे में जानकारी रखेंगे तो ही आप फायदे में रहेंगे।

The post आईएमए के करीब प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जान लीजिए यह सरकारी नियम  appeared first on Divya India News.

]]>
63 देशों से आये मुख्य न्यायाधीशों व अन्य प्रख्यात हस्तियों के सम्मान में सी एम एस स्कूल मे आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’ https://divyaindianews.com/News_id/30196 Fri, 03 Nov 2023 15:21:43 +0000 https://divyaindianews.com/?p=30196 सीएमएस स्कूल द्वारा आयोजित 24वाँ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन लखनऊ में, कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन होगा कल मैरी सिरिल एडी बोइसेज़ोन, उप-राष्ट्रपति, मॉरीशस कार्यक्रम का कल करेंगी उद्घघाटन सीएमएस संस्थापक डॉक्टर जगदीश गांधी ने बताया कि यह सम्मेलन प्रतिवर्ष कराया जाता है इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति व विश्व एकता है उद्घाटन समारोह से …

The post 63 देशों से आये मुख्य न्यायाधीशों व अन्य प्रख्यात हस्तियों के सम्मान में सी एम एस स्कूल मे आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’ appeared first on Divya India News.

]]>
  • सीएमएस स्कूल द्वारा आयोजित 24वाँ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन लखनऊ में, कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन होगा कल
  • मैरी सिरिल एडी बोइसेज़ोन, उप-राष्ट्रपति, मॉरीशस कार्यक्रम का कल करेंगी उद्घघाटन
  • सीएमएस संस्थापक डॉक्टर जगदीश गांधी ने बताया कि यह सम्मेलन प्रतिवर्ष कराया जाता है इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति व विश्व एकता है
  • उद्घाटन समारोह से पूर्व सी.एम.एस. छात्र कानपुर रोड स्थित पुरानी चुंगी से सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम तक ‘वर्ल्ड यूनिटी मार्च’ निकालेंगे
    • आयोजित सम्मेलन’ में कई देशों के पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष, न्यायमंत्री, संसद सदस्य, इण्टरनेशनल कोर्ट के न्यायाधीश समेत 63 देशों के 250 से अधिक मुख्य न्यायाधीश ले रहे है हिस्सा

    सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा आयोजित ‘24वें अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन’ में 63 देशों से आये 250 से अधिक मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों व अन्य प्रख्यात हस्तियों का ‘स्वागत समारोह’ आज सी.एम.एस. कानपुर रोड परिसर में सम्पन्न हुआ।

    मुख्य अतिथि मैरी सिरिल एडी बोइसेज़ोन, उप-राष्ट्रपति, मॉरीशस एवं विशिष्ट अतिथि सुषमा खरकवाल, महापौर, लखनऊ ने दीप प्रज्वलित कर ‘स्वागत समारोह’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बोइसेज़ोन ने कहा कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल ने बच्चों के अधिकारों को लेकर जो आवाज बुलन्द की है, वह प्रशंसनीय है। भावी पीढ़ी के हित में सभी देशों को मिलजुलकर कार्य करना चाहिए।

    इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने गणमान्य अतिथियों के सम्मान में साँस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रदर्शित कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    स्वागत समारोह की विशिष्ट अतिथि एवं लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे हमारा भविष्य हैं और उनका हित हमारे लिए सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर खरकवाल ने मोजाम्बिक के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एडेलिनो मैनुअल मुचांगा को ‘लखनऊ शहर की चाबी’ भेंटकर सम्मानित किया जबकि लेसोथो के पूर्व प्रधानमंत्री डा. पकालिथा बी. मोसिसिली को ‘महात्मा गाँधी अवार्ड फॉर वर्ल्ड यूनिटी’ से सम्मानित किया गया।सी.एम.एस. संस्थापक व अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन के संयोजक डा. जगदीश गाँधी ने सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

    सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी न्यायविद् व कानूनविद का किया स्वागत

    इस अवसर पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेन्स में मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों व अन्य प्रख्यात हस्तियों ने विश्व के दो अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य हेतु सी.एम.एस. की इस ऐतिहासिक पहल की भरपूर सराहना की। प्रेस कान्फ्रेन्स में इस्वातिनी के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मूसा कथबर्ट भेकी मफलाला, बोत्सवाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टेरेंस रन्नोवेन, साउथ सूडान के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चान रीक मदुत, मॉरीशस की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीबी रेहाना मुंगली-गुलबुल व कई अन्य न्यायविद व कानूनविद ने अपने विचार व्यक्त किये।

    सी.एम.एस. के संस्थापक डाक्टर जगदीश गाँधी ने बताया कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन का औपचारिक उद्घघाटन कल 4 नवम्बर, शनिवार को सुबह 9.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में होगा। उद्घाटन समारोह से पूर्व सी.एम.एस. छात्र कानपुर रोड स्थित पुरानी चुंगी से सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम तक ‘वर्ल्ड यूनिटी मार्च’ निकालेंगे

    The post 63 देशों से आये मुख्य न्यायाधीशों व अन्य प्रख्यात हस्तियों के सम्मान में सी एम एस स्कूल मे आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’ appeared first on Divya India News.

    ]]>
    टाटा ग्रुप की कंपनी टीटीएमएल के शेयर लगातार भर रहे उड़ान, निवेशक हुए मालामाल https://divyaindianews.com/News_id/43 Wed, 23 Mar 2022 07:31:27 +0000 https://indianpsu.com/coverage18/?p=43 टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज लि. (टीटीएमएल) के शेयर लगातार उड़ान भर रहे हैं। केवल 11 सत्रों में ही टीटीएमएल के शेयरों ने करीब 59 रुपये प्रति शेयर का मुनाफा दिया है। आठ मार्च को यह स्टॉक 93.40 रुपये पर आ गया था और आज अपर सर्किट के साथ एनएसई पर 152.00  रुपये पर …

    The post टाटा ग्रुप की कंपनी टीटीएमएल के शेयर लगातार भर रहे उड़ान, निवेशक हुए मालामाल appeared first on Divya India News.

    ]]>
    टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज लि. (टीटीएमएल) के शेयर लगातार उड़ान भर रहे हैं। केवल 11 सत्रों में ही टीटीएमएल के शेयरों ने करीब 59 रुपये प्रति शेयर का मुनाफा दिया है। आठ मार्च को यह स्टॉक 93.40 रुपये पर आ गया था और आज अपर सर्किट के साथ एनएसई पर 152.00  रुपये पर है। 

    एक साल में TTML ने 978.01% रिटर्न दिया है। एक साल पहले जिसने भी एक लाख रुपये इसमें लगाए होंगे, उसका एक लाख 10 लाख 78000 रुपये हो गया होगा। क्योंकि एक साल पहले इसकी कीमत 14.10 रुपये थी।

    यह स्टॉक 290.15 रुपये से 93.40 रुपये तक लुढ़कने के बाद पिछले 11 सत्रों से लगातार अपर सर्किट के साथ कारोबार कर रहा है। बता दें पिछले दिनों टीटीएमएल के शेयर निवेशकों को लगातार कंगाल कर रहे थे। इसके खरीदार नहीं मिल रहे थे और आज कोई बेचने को तैयार नहीं है। बुधवार को भी टीटीएमएल का शेयर 5 फीसद के अपर सर्किट के साथ 152 रुपये पर पहुंच गया। इसका 52 हफ्ते का लो 10.45 रुपये है। 

    पिछले 11 दिनों में  छप्परफाड़ रिटर्न

    इस टेलीकॉम  कंपनी के शेयर ने पिछले 11 दिनों में  छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो इसके हर शेयर पर 116.75 रुपये  का मुनाफा यानी 331.21 फीसद का रिटर्न दिया है। इधर लगातार अपर सर्किट लगने से पिछले 1 महीने में इस शेयर ने अपने निवेशकों को होने वाले नुकसान की भरपाई कर मुनाफे की राह पर खड़ा कर दिया है। अब 22.53 फीसद के साथ बढ़त पर है।  अगर इस साल की बात करें तो यह अबतक करीब 30 फीसद का नुकसान करा चुका है। 

    बता दें टाटा टेलीसर्विसेज लि. (टीटीएमएल) ने समयोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये से संबंधित ब्याज को इक्विटी में बदलने के निर्णय के बाद यह स्टॉक बुरी तरह गिरा। इसके बाद कंपनी ने अपने इस निर्णय को रद्द कर दिया तो शेयर कुछ दिन उछला, लेकिन कंपनी को दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही में 302 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा होने की खबर आने के बाद से ही इसमें हर रोज लोअर सर्किट लगने लगा।  एक साल पहले की तिमाही में 298 करोड़ का नुकसान हुआ था।  बता दें 11 जनवरी को टीटीएमएल का शेयर अपने ऑल टाइम हाई 290.15 रुपये पर बंद हुआ था। 

    The post टाटा ग्रुप की कंपनी टीटीएमएल के शेयर लगातार भर रहे उड़ान, निवेशक हुए मालामाल appeared first on Divya India News.

    ]]>
    Oppo का नया Oppo K10 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, जाने जबरदस्त फीचर्स और कीमत के बारे में…. https://divyaindianews.com/News_id/40 Wed, 23 Mar 2022 07:21:59 +0000 https://indianpsu.com/coverage18/?p=40 Oppo K10 Launch Today: ओप्पो (Oppo) का नया ओप्पो K10 (Oppo K10) स्मार्टफोन आज यानी 23 मार्च 2022 को भारत में लॉन्च होगा। फोन को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart से होगी। Oppo k10 स्मार्टफोन के साथ ही Oppo Enco Air 2 TWS इयरबड्स को भी आज लॉन्च किया …

    The post Oppo का नया Oppo K10 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, जाने जबरदस्त फीचर्स और कीमत के बारे में…. appeared first on Divya India News.

    ]]>
    Oppo K10 Launch Today: ओप्पो (Oppo) का नया ओप्पो K10 (Oppo K10) स्मार्टफोन आज यानी 23 मार्च 2022 को भारत में लॉन्च होगा। फोन को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart से होगी। Oppo k10 स्मार्टफोन के साथ ही Oppo Enco Air 2 TWS इयरबड्स को भी आज लॉन्च किया जाएगा। Oppo K10 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 680 SoC चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन एक पंच-होल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। Oppo K10 स्मार्टफोन को भारत में 23 मार्च 2022 को लॉन्च किया जाएगा। 

    कितनी होगी कीमत 

    OPPO K10 के स्पेसिफिकेशन्स Realme 9i की तरह हैं। फोन को भारत में 13,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। फोन की बिक्री 29 मार्च 2022 से बिक्री शुरू हो सकती है। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। 

    संभावित स्पेसिफिकेशन्स 

    Oppo K10 स्मार्टफोन को एक 6.5 इंच की फुल-एचडी एलसीडी डिस्प्ले सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन का स्क्रीन रेजॉल्यूशन 1,080×1920 पिक्सल दिया जा सकता है। फोन 90Hz  स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। Oppo K10 स्मार्टफोन को 6nm स्नैपड्रैगन 680 SoC चिपसेट सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। Oppo K10 हैंडसेट को एंड्राइड 11 बेस्ड ColorOS 11.1 पर काम करेगा। फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। 

    Oppo K10 कैमरा 

    Oppo K10 स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। इसका मेन कैमरा 50-मेगापिक्सल लेंस का होगा। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस सपोर्ट दिया गया है। वही सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल AI कैमरा दिया जाएगा। 

    Oppo K10 बैटरी 

    Oppo K10 स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी सपोर्ट दिया जाएगा, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। Oppo K10 स्मार्टफोन को साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को स्पोर्ट दिया जाएगा। फोन को एक डेडिकेटेड सिम स्लॉट दिया जाएगा। 

    The post Oppo का नया Oppo K10 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, जाने जबरदस्त फीचर्स और कीमत के बारे में…. appeared first on Divya India News.

    ]]>
    बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को देखते ही दौड़ीं लड़कियां, एयरपोर्ट पर ही कर दिया प्रपोज, नजारा देख एक्टर ने किया ये काम https://divyaindianews.com/News_id/37 Wed, 23 Mar 2022 07:19:27 +0000 https://indianpsu.com/coverage18/?p=37 बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फैन फॉलोइंग काफी लंबी चौड़ी है. एक्टर को देखते ही हसीनाएं अपना दिल हारने लगती हैं. ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ जब वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. कुछ लड़कियां उन्हें देखते ही गुलाब लेकर दौड़ पड़ीं. यह नजारा जिसने भी देखा वो देखता ही रह गया. …

    The post बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को देखते ही दौड़ीं लड़कियां, एयरपोर्ट पर ही कर दिया प्रपोज, नजारा देख एक्टर ने किया ये काम appeared first on Divya India News.

    ]]>
    बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फैन फॉलोइंग काफी लंबी चौड़ी है. एक्टर को देखते ही हसीनाएं अपना दिल हारने लगती हैं. ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ जब वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. कुछ लड़कियां उन्हें देखते ही गुलाब लेकर दौड़ पड़ीं. यह नजारा जिसने भी देखा वो देखता ही रह गया. अब एक्टर का ये वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है.

    कार्तिक आर्यन को किया प्रपोज

    कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा अपने गुड लुक्स के लिए जाने जाते हैं. यही कारण है कि, लाखों लड़कियां कार्तिक आर्यन पर मरती हैं और वह उनके हैंडसम क्रश हैं. समय-समय पर इसका नजारा भी हमें देखने को मिलता है और एक बार फिर कुछ लेडी फैंस ने खूबसूरत अंदाज में कार्तिक आर्यन के लिए अपना प्यार जाहिर किया है.

    कार्तिक को देखते ही दौड़ीं लड़कियां

    दरअसल, 22 मार्च 2022 को कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पिंक कलर की हुडी और ब्लैक डेनिम जींस में हैंडसम लग रहे कार्तिक एयरपोर्ट से बाहर जाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, जब कार्तिक आर्यन एयरपोर्ट से निकल रहे होते हैं, तो उनकी दो लेडी फैंस उन्हें गुलाब का फूल देने के लिए उनके पीछे दौड़ने लगती हैं. इतने में कार्तिक पीछे मुड़कर उनसे गुलाब का फूल लेते हैं और उन्हें धन्यवाद कहते हैं. इस दौरान एक पैपराजी ने कहा, ‘अच्छे से घुटने पर बैठकर प्रपोज करो ना.’ इस पर कार्तिक को शरमाते हुए भी देखा जा सकता है.

    कार्तिक की फिल्में

    एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, कार्तिक ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ का शेड्यूल पूरा किया है. यह फिल्म 2020 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘अला वैकुंठपुरमलो’ की हिंदी रीमेक है, जिसमें अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े ने अभिनय किया था. ‘शहजादा’ में परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर भी नजर आएंगे. ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है. आर्यन की अन्य आगामी रिलीज में ‘भूल भुलैया 2’ और ‘फ्रेडी’ भी शामिल हैं.

    The post बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को देखते ही दौड़ीं लड़कियां, एयरपोर्ट पर ही कर दिया प्रपोज, नजारा देख एक्टर ने किया ये काम appeared first on Divya India News.

    ]]>
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों मार्च महीने से ही भीषण गर्मी का आगाज…. https://divyaindianews.com/News_id/34 Wed, 23 Mar 2022 07:07:55 +0000 https://indianpsu.com/coverage18/?p=34 देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों मार्च महीने से ही भीषण गर्मी का आगाज हो गया है। आप सभी को बता दें कि बिहार, झारखंड, यूपी, दिल्ली, राजस्थान समेत कई और राज्यों में अभी से ही मई-जून महीने जैसी गर्मी पड़ने लगी है। जी हाँ और गर्मी का चढ़ा पारा लोगों …

    The post दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों मार्च महीने से ही भीषण गर्मी का आगाज…. appeared first on Divya India News.

    ]]>
    देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों मार्च महीने से ही भीषण गर्मी का आगाज हो गया है। आप सभी को बता दें कि बिहार, झारखंड, यूपी, दिल्ली, राजस्थान समेत कई और राज्यों में अभी से ही मई-जून महीने जैसी गर्मी पड़ने लगी है। जी हाँ और गर्मी का चढ़ा पारा लोगों के लिए अभी से ही परेशानी का सबब बनने लगा है। इस समय मार्च का महीना चल रहा है और इसी महीने में ही दिल्ली में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। वहीं दूसरी तरफ मार्च महीने में बिहार में भी मई-जून सी गर्मी पड़ने लगी है। आप सभी को बता दें कि बिहार के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पास दर्ज किया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार मार्च में के अंतिम दिनों तक भीषण गर्मी हो सकती है। इस समय पूरे बिहार में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है।

    वहीं अधिकतर जिलों में उच्चतम और न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री ऊपर तक चला गया है। इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसी के साथ, दिन में खिली धूम गर्मी का अहसास कराएगी। वहीं दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश में भी जबरदस्त गर्मी पड़ने लगी है। जी दरअसल यूपी में मार्च महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। जी हाँ और मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में सूबे में जबरदस्त गर्मी पड़ने वाली है। कहा जा रहा है मार्च महीने में तापमान तेजी से बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

    आपको बता दें कि महाराष्ट्र से लेकर मध्यप्रदेश तक में भी गर्मी के तपाने के आसार हैं। वहीं यह भी कहा गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और तेलंगाना और दक्षिण महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसी के साथ अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है। आज और 24 मार्च को जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है।

    The post दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों मार्च महीने से ही भीषण गर्मी का आगाज…. appeared first on Divya India News.

    ]]>
    देहरादून के परेड ग्राउंड में आज होगा पुष्कर सिंह धामी 2.0 और मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह, जानें रूट प्लान https://divyaindianews.com/News_id/31 Wed, 23 Mar 2022 07:06:38 +0000 https://indianpsu.com/coverage18/?p=31 देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी 2.0 और मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। लिहाजा, यहां आसपास ट्रैफिक बुधवार सुबह से आयोजन खत्म होने तक डायवर्ट रहेगा। इस मैदान के चारों ओर रेहड़ियां-ठेलियां भी नहीं लगने दी जाएंगी। एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने बताया कि सर्वे चौक, बुद्धा चौक, दर्शन लाल चौक, ओरिएंट चौक, …

    The post देहरादून के परेड ग्राउंड में आज होगा पुष्कर सिंह धामी 2.0 और मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह, जानें रूट प्लान appeared first on Divya India News.

    ]]>
    देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी 2.0 और मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। लिहाजा, यहां आसपास ट्रैफिक बुधवार सुबह से आयोजन खत्म होने तक डायवर्ट रहेगा। इस मैदान के चारों ओर रेहड़ियां-ठेलियां भी नहीं लगने दी जाएंगी। एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने बताया कि सर्वे चौक, बुद्धा चौक, दर्शन लाल चौक, ओरिएंट चौक, पैसिफिक तिराहे से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

    यहां लगेंगे बैरियर : दून में दिलाराम चौक, धर्मपुर चौक, बिंदाल पुल तिराहा, सहारनपुर चौक, सहस्रधारा क्रॉसिंग पर बैरियर लगाए जाएंगे।

    यह होगी व्यवस्था
    -ऋषिकेश, टिहरी, थानो और रायपुर से वाहन सहस्रधारा क्रॉसिंग तक आ सकेंगे। रायपुर रोड पर नानकसर गुरुद्वारे के पास स्थित ग्राउंड में पार्क होंगे।
    -हरिद्वार के वाहन रिस्पना पुल, धर्मपुर चौक से बन्नू स्कूल ग्राउंड, गुरु नानक इंटर कॉलेज मैदान में पार्क होंगे। पार्किंग भरने पर रिंग रोड स्थित नए भाजपा कार्यालय के मैदान में पार्क कराया जाएगा।
    -चकराता रोड से आने वाली बसें बिंदाल पुल पर लोगों को उतारकर द दून स्कूल के सामने खाली भूमि पर पार्क होंगी। छोटे वाहनों (मैक्सी, पिकअप/यूटीलिटी) को बिंदाल चौक से तिलक रोड स्थित नगर स्वास्थ्य केंद्र में पार्क कराया जाएगा। यहां पार्किंग भर जाने पर ऐसे वाहन महिंद्रा ग्राउंड जाएंगे।
    -सहारनपुर रोड से वाहनों को सहारनपुर चौक में रोका जाएगा। फिर ये हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज लक्ष्मण चौक में पार्क किए जाएंगे।
    -मसूरी के वाहन लोगों को दिलाराम चौक पर उतारकर न्यू कैंट रोड में सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला के मैदान में पार्क किए जाएंगे।

    विक्रमों का रूट
    -रायपुर रूट के विक्रम सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस कर दिए जाएंगे।
    -धर्मपुर रूट के विक्रम धर्मपुर चौक से आराघर टी जंक्शन से वापस रिस्पना की ओर भेजे जाएंगे।
    -आईएसबीटी-कांवली रोड रूट के विक्रम रेलवे गेट से वापस जाएंगे।
    -चकराता रोड रूट के विक्रम बिंदाल तिराहे से वापस कर दिए जाएंगे।
    -राजपुर रोड रूट के विक्रम दिलाराम चौक से यू-टर्न लेकर वापस होंगे।

    वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था
    सांसद, मंत्री, विधायक, वीआईपी वाहनों की इंट्री सर्वे चौक से होगी। विधायक-सांसदों के वाहन दून क्लब, डूंगा हाउस और साधु-संतों के वाहन पवेलियन ग्राउंड एवं वीआईपी और प्रेस के वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।
    पासधारक (प्रशासन की सूची के अनुसार) वाहनों की पार्किंग रेंजर्स ग्राउंड पर होगी।

    सिटी बसों के लिए यह है रूट
    प्रेमनगर से रायपुर जाने वाली सिटी बसें बल्लूपुर से आईएसबीटी, जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से रायपुर आ-जा सकेंगी।
    डोईवाला से दून आने वाली सिटी बसें रिस्पना पुल, आईएसबीटी, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक से वापस डोईवाला की ओर जा सकेंगी।
    रायपुर से गुलरघाटी जाने वाली बसें रायपुर से आईएसबीटी रिस्पना, गुलरघाटी जा सकेंगी।

    The post देहरादून के परेड ग्राउंड में आज होगा पुष्कर सिंह धामी 2.0 और मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह, जानें रूट प्लान appeared first on Divya India News.

    ]]>
    CCPA ने भ्रामक विज्ञापनों के लिए ‘सेंसोडाइन’ टूथपेस्ट पर लगाया दस लाख रुपये का जुर्माना… https://divyaindianews.com/News_id/28 Wed, 23 Mar 2022 07:04:29 +0000 https://indianpsu.com/coverage18/?p=28 भ्रामक प्रचार कर खुद को पूरी दुनिया के डेंटिस्टों द्वारा सुझाया और विश्व का नंबर वन सेंसिटिविटी टूथपेस्ट (Sensitivity Toothpaste) बताने वाले सेंसोडाइन (Sensodyne) को भारी कीमत चुकानी पड़ी है. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने भ्रामक विज्ञापनों के लिए ‘सेंसोडाइन’ टूथपेस्ट पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. सीसीपीए की ओर से जारी …

    The post CCPA ने भ्रामक विज्ञापनों के लिए ‘सेंसोडाइन’ टूथपेस्ट पर लगाया दस लाख रुपये का जुर्माना… appeared first on Divya India News.

    ]]>
    भ्रामक प्रचार कर खुद को पूरी दुनिया के डेंटिस्टों द्वारा सुझाया और विश्व का नंबर वन सेंसिटिविटी टूथपेस्ट (Sensitivity Toothpaste) बताने वाले सेंसोडाइन (Sensodyne) को भारी कीमत चुकानी पड़ी है. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने भ्रामक विज्ञापनों के लिए ‘सेंसोडाइन’ टूथपेस्ट पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. सीसीपीए की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि सेंसोडाइन कंपनी ने उपभोक्ताओं को भ्रामक विज्ञापन दिखाए हैं.

    7 दिन के भीतर विज्ञापनों को हटाने का निर्देश

    10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने सेंसोडाइन (Sensodyne) को अपने सभी भ्रामक विज्ञापनों को सात दिन के भीतर टीवी, ओटीटी, यूट्यूब, सोशल मीडिया आदि सभी माध्यमों से हटाने का निर्देश दिया है. मंगलवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में सेंसोडाइन के ‘दुनियाभर में डेंटिस्टों द्वारा रेकमेंडेड’ और ‘दुनिया का नंबर एक सेंसेटिविटी टूथपेस्ट’ का दावा करने वाले विज्ञापन को सात दिन के अंदर हटाने के लिए कहा गया है.

    विदेशी डेंटिस्टों द्वारा समर्थन दिखाने वाले विज्ञापनों को सीसीपीए द्वारा पूर्व में पारित आदेश के अनुसार बंद करने का आदेश दिया गया है. गौरतलब है कि निधि खरे की अध्यक्षता वाले सीसीपीए ने हाल में सेंसोडाइन उत्पादों के भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ आदेश पारित किया था. सीसीपीए ने टेलीविजन, यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर समेत विभिन्न मंचों पर सेंसोडाइन उत्पादों के विज्ञापन के खिलाफ स्वत: कार्रवाई शुरू की थी.

    सेंसिटिविटी से 60 सेकेंड में आराम वाली लाइन की भी जांच

    इसके साथ ही सेंसोडाइन (Sensodyne) ने 60 सेकेंड में सेंसिटिविटी को खत्म करने का दावा किया थी और कहा था कि इसकी पुष्टि डॉक्टरों ने की है. सीसीपीए ने भारत के औषधि महानियंत्रक और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन को जांच के लिए कहा. संगठन ने कंपनी को कॉस्मेटिक लाइसेंस जारी करने वाले सिलवासा स्थित अपने सहायक औषधि नियंत्रक से जांच शुरू करवाई, जो अभी जारी है.

    इन विज्ञापनों पर भी लगी रोक

    इससे पहले केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने Naaptol से ‘सेट ऑफ 2 गोल्ड ज्वेलरी’, ‘मैग्नेटिक नी सपोर्ट’ और ‘एक्यूप्रेशर योगा स्लिपर्स’ के विज्ञापनों को बंद करने का भी आदेश दिया था. उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने नापतौल से उन बिजनेस प्रैक्टिस को भी बंद करने को कहा जिसमें वह प्रोडक्ट्स की कृत्रिम रूप से कमी पैदा करते हैं.

    The post CCPA ने भ्रामक विज्ञापनों के लिए ‘सेंसोडाइन’ टूथपेस्ट पर लगाया दस लाख रुपये का जुर्माना… appeared first on Divya India News.

    ]]>
    इजरायल के बीर्शेबा शहर में इस शख्स ने चाकू से हमला बोलकर चार लोगों को उतारा मौत के घाट, जाने क्या थी वजह https://divyaindianews.com/News_id/25 Wed, 23 Mar 2022 06:30:59 +0000 https://indianpsu.com/coverage18/?p=25 दक्षिणी इजरायल के बीर्शेबा शहर (Southern Israel city Beersheba) में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक शख्स चाकू लेकर लोगों पर हमला करने लगा. मंगलवार को हुई इस घटना को पुलिस ने आतंकी हमला (Terrorist Attack) करार दिया है. मौके पर मौजूद हथियारबंद लोगों ने हमलावर को भी मार गिराया, लेकिन इससे पहले वो …

    The post इजरायल के बीर्शेबा शहर में इस शख्स ने चाकू से हमला बोलकर चार लोगों को उतारा मौत के घाट, जाने क्या थी वजह appeared first on Divya India News.

    ]]>

    दक्षिणी इजरायल के बीर्शेबा शहर (Southern Israel city Beersheba) में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक शख्स चाकू लेकर लोगों पर हमला करने लगा. मंगलवार को हुई इस घटना को पुलिस ने आतंकी हमला (Terrorist Attack) करार दिया है. मौके पर मौजूद हथियारबंद लोगों ने हमलावर को भी मार गिराया, लेकिन इससे पहले वो 4 लोगों को मौत की नींद सुला गया. 

    सबसे पहले महिला को बनाया शिकार

    हमारी सहयोगी वेबसाइट WION में छपी खबर के मुताबिक, यह वारदात बीर्शेबा शहर के एक शॉपिंग मॉल के बाहर हुई. पुलिस ने बताया कि हमलावर ने सबसे पहले एक महिला को मौत के घाट उतारा फिर अपनी कार को एक साइकल चालक पर चढ़ा दिया. इसके बाद वो चाकू लेकर लोगों के पीछे दौड़ने लगा. यह देखकर पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई. इस वारदात में 4 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं.

    बस ड्राइवर ने दिखाई बहादुरी

    टाइम्स ऑफ इजरायल अखबार की रिपोर्ट  में बताया गया है कि हमलावर की पहचान 34 वर्षीय मोहम्मद गालेब अबू अल-कियान के रूप में हुई है,जो पास के हुरा के बेदौइन शहर का रहने वाला था और आतंकवादी घटना के सिलसिले में उसे सजा भी हुई थी. हमलावर को एक बस ड्राइवर ने गोली मारकर ढेर कर दिया, वरना वो कई और लोगों को भी निशाना बना सकता था.

    चंद दिनों में इस तरह की तीसरी घटना

    इजरायल पुलिस के प्रमुख कोबी शबताई ने इसे आतंकवादी घटना बताया है. उन्होंने कहा कि हमलावर चार साल जेल की सजा काट चुका था. ऐसा लगता है कि उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया. बता दें कि महज चंद दिनों में इजरायल में चाकू से हमले की ये तीसरी घटना है. रविवार को पूर्वी यरुशलम के रास अल-अमुद इलाके में दो पुलिस अधिकारियों पर हमला बोला गया था. इससे पहले, शनिवार को जेरूसलम में फर्स्ट स्टेशन के पास हेब्रोन रोड पर एक 35 वर्षीय व्यक्ति को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया था.

    PM नाफ्ताली बेनेट ने जताया दुख

    वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री नाफ्ताली बेनेट (Naftali Bennett) ने हमले पर दुख जताया है. उन्होंने एक बयान जारी कर हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा कि आतंकवादियों और उनकी मदद करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा.

    The post इजरायल के बीर्शेबा शहर में इस शख्स ने चाकू से हमला बोलकर चार लोगों को उतारा मौत के घाट, जाने क्या थी वजह appeared first on Divya India News.

    ]]>
    जरूरत पड़ी तो यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से पीछे नहीं हटेगा रूस… https://divyaindianews.com/News_id/22 Wed, 23 Mar 2022 05:30:26 +0000 https://indianpsu.com/coverage18/?p=22 रूस ने साफ कर दिया है कि वो जरूरत पड़ी तो यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से पीछे नहीं हटेगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्‍काव ने सीएनएन से हुई बात में कहा है कि यदि रूस के ऊपर किसी तरह का खतरा होता है तो वो न्‍यूक्लियर वेपंस का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। दिमित्री …

    The post जरूरत पड़ी तो यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से पीछे नहीं हटेगा रूस… appeared first on Divya India News.

    ]]>
    रूस ने साफ कर दिया है कि वो जरूरत पड़ी तो यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से पीछे नहीं हटेगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्‍काव ने सीएनएन से हुई बात में कहा है कि यदि रूस के ऊपर किसी तरह का खतरा होता है तो वो न्‍यूक्लियर वेपंस का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। दिमित्री के बयान से अमेरिका के बयानों की कहीं न कहीं पुष्टि होती हुई भी दिखाई दे रही है। बता दें कि अमेरिका ने दो-तीन बार इसी तरह की आशंका जताई है कि रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है। 

    गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को हमले करने शुरू किए थे। का अब इस युद्ध को एक माह होने वाला है। ऐसे में इसमें काफी कुछ बदलाव आ चुका है। शुरुआत में रूस ने हमलों के लिए छोटे हथियारों और पैदल सेना का इस्‍तेमाल किया था। इसमें सबसे आगे उसके टैंक थे। बाद में उसने बड़े हथियार जिनमें मिसाइलें शामिल थी, का इस्‍तेमाल शुरू किया। इसके बाद उसने हाइपरसोनिक मिसाइल और एयर स्‍ट्राइक का इस्‍तेमाल इस युद्ध में किया है। ऐसे में रूस की तरफ से आए बयान  काफी महत्‍व बढ़ गया है। 

    इस युद्ध की वजह से अब तक 30 लाख लोग शरणार्थियों की तरह जीवन बिताने को मजबूर हो रहे हैं। यूक्रेन के कई शहरों में इमारतें मलबे में तब्‍दील हो चुकी हैं। मैक्‍सर टेक्‍नालाजी की सेटेलाइट की तस्‍वीरों में इरपिन शहर में हुई तबाही को देखा जा सकता है। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव लगातार यूक्रेन के हालात पर चिंता जताते रहे हैं। उन्‍होंने हाल ही में कहा है कि यूक्रेन के मारियुपोल से हजारों लोग दूसरे देशों में शरण ले चुके हैं। इस शहर पर रूस जबरदस्‍त बमबारी कर रहा है। 

    The post जरूरत पड़ी तो यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से पीछे नहीं हटेगा रूस… appeared first on Divya India News.

    ]]>