Divya India News, Author at Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/author/divyaindian Latest Hindi News & Information Portal Sat, 18 Apr 2026 16:10:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg Divya India News, Author at Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/author/divyaindian 32 32 एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने 15,200 से ज़्यादा जल निकायें बनाए, ग्रामीण भारत के 15 लाख परिवारों को जल सुरक्षा मिली https://divyaindianews.com/News_id/42554 Sat, 18 Apr 2026 16:10:01 +0000 https://divyaindianews.com/?p=42554 – बैंक ने 28 राज्यों में जल संरक्षण के प्रयासों का एक दशक पूरा किया, हिमालय में ‘आइस स्तूप’ से लेकर सूखा-ग्रस्त ज़िलों में ‘चेक डैम’ तक बनाए मुंबई, 16 अप्रैल, 2026: एचडीएफसी बैंक  के मुख्य कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर)  कार्यक्रम, एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने घोषणा की है कि उसने पूरे भारत में कुल मिलाकर 15,289 …

The post एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने 15,200 से ज़्यादा जल निकायें बनाए, ग्रामीण भारत के 15 लाख परिवारों को जल सुरक्षा मिली appeared first on Divya India News.

]]>
– बैंक ने 28 राज्यों में जल संरक्षण के प्रयासों का एक दशक पूरा किया, हिमालय में ‘आइस स्तूप’ से लेकर सूखा-ग्रस्त ज़िलों में ‘चेक डैम’ तक बनाए

मुंबई, 16 अप्रैल, 2026: एचडीएफसी बैंक  के मुख्य कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर)  कार्यक्रम, एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने घोषणा की है कि उसने पूरे भारत में कुल मिलाकर 15,289 से ज़्यादा जल निकायें बनाए हैं और  उनकी मरम्मत की है। ये निकायें 10,430 से ज़्यादा गाँवों में फैले हैं और इनसे 14.92 लाख परिवारों को मदद मिली है। इसके ‘स्वास्थ्य और स्वच्छता’ ( हेल्थ एंड हाइजीन) स्तंभ के तहत, 950 से ज़्यादा गाँवों को सामुदायिक शुद्धिकरण प्रणालियों के माध्यम से सुरक्षित पेयजल भी उपलब्ध कराया गया है। 

     बैंक ने इन सभी क्षेत्रों में जल से जुडे कई तरह के संसाधनों का निर्माण के साथ-साथ उनकी मरम्मत की है। इनमें खेतों में तालाब ( फार्म पोंडस), चेक डैम, पानी के बँटवारे के लिए ‘जल मीनार’, और स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा घरों पर वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) प्रणालियाँ शामिल हैं। मध्य भारत में, ‘वाटर’ पहल के माध्यम से ‘लिफ्ट सिंचाई’ और ‘रीचार्ज कुओं’ ने आदिवासी किसान समुदायों तक पानी की पहुँच बढ़ाई है। पेयजल के लिए, बैंक ने स्थानीय जल स्रोतों के विश्लेषण के आधार पर  यूवी, आरओ या कई चरणों वाली शुद्धिकरण (मल्टी स्टेज फिल्ट्रेशन) तकनीक का उपयोग करके छोटे शुद्धिकरण संयंत्र लगाए हैं। इन्हें सामुदायिक जल टैंक, नल के कनेक्शन और पानी की गुणवत्ता की निगरानी करने वाली प्रणालियों का भी सहयोग मिला है।

     केवल जल निकायें बनाने से ही खेती में बदलाव नहीं आता। एचडीएफसी बैंक परिवर्तन हर संरचनात्मक निवेश के साथ कृषि संबंधी सहायता भी देता है। इसमें सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियाँ माइक्रो इरिगेशन सिस्टमस), ‘शेड नेट हाउस’, ‘जैव-इनपुट संसाधन केंद्र’ ( बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर्स) और ‘बहु-स्तरीय खेती’ (मल्टी लेयर फार्मिंग) के तरीके शामिल हैं। इन सभी के मिले-जुले प्रयासों से सिंचाई के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र बढ़ा है, अनियमित वर्षा पर निर्भरता कम हुई है, और छोटे किसानों की फ़सलों की पैदावार में सुधार हुआ है। जल का उपयोग करने वाले सामुदायिक समूहों को ‘जल बजट’ बनाने और पानी का समझदारी से उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि कोई भी जल संरचना बनने के लंबे समय बाद तक भी उपयोगी बनी रहे।

     इस कार्यक्रम की रूपरेखा में ‘सामुदायिक स्वामित्व’ (कम्युनिटी ओनरशिप) को केंद्रीय महत्व दिया गया है। ‘महिला स्वयं-सहायता समूहों’ और ‘जल उपयोगकर्ता संघों’ के साथ मिलकर तैयार की गई ‘सहभागी ग्राम कार्य योजनाएँ’ ( पार्टिसिपेटरी विलेज एक्शन प्लांस ) यह सुनिश्चित करती हैं कि हर निवेश स्थानीय प्राथमिकताओं के अनुरूप हो।  जीआईएस -आधारित नियोजन प्लानिंग से किसी भी स्थान का चयन पूरी सटीकता के साथ किया जाता है। ‘मनरेगा’ जैसी सरकारी योजनाओं के साथ तालमेल बिठाने से इस कार्यक्रम का प्रभाव और भी गहरा होता है, और काम की पुनरावृत्ति (डुप्लीकेशन) से बचा जा सकता है। 

     एचडीएफसी बैंक की सीएसआर हेड, सुश्री नुसरत पठान ने इस मौके पर बोलते हुए कहा, “एचडीएफसी बैंक परिवर्तन में हमने समुदायों तक पहुँचने और उनकी ज़रूरतों को पूरा करने का काम किया है, चाहे पहाड़ों में ‘आइस स्तूप’ बनाना हो या उन गाँवों में पानी शुद्ध करने वाले प्लांट लगाना हो, जहाँ पहले कभी साफ़ नल का पानी नहीं पहुँचा था। ‘परिवर्तन’ के ज़रिए हमारा काम वाटरशेड डेवलपमेंट, बारिश के पानी को जमा करना, जल निकायों का निर्माण और उन्हें फिर से जीवित करना, आखिरी छोर तक सिंचाई का इंफ्रास्ट्रक्चर पहुँचाना और पर्यावरण के अनुकूल खेती के तरीकों को बढ़ावा देना है। 15,000 से ज़्यादा जल संरचनाएँ बनाना और लगभग एक हज़ार गाँवों को सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध कराना एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन हमारी असली सफलता उन खेतों में दिखती है जहाँ अब दूसरी फ़सल भी उगती है और उन बच्चों में जो अब गंदे पानी की वजह से बीमार नहीं पड़ते। हम एक ‘जल-सुरक्षित भारत’ बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।”

     एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के जल संरक्षण के प्रयास एक दशक से भी ज़्यादा समय से और कई राज्यों में चल रहे हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में, ‘प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन’ को औपचारिक रूप से ‘परिवर्तन’ के तहत एक खास फोकस क्षेत्र के तौर पर शामिल किया गया। इसके तहत जल संरक्षण, पेड़ लगाना, मिट्टी का स्वास्थ्य और सौर ऊर्जा जैसे विषयों को एक ही कार्यक्रम में एक साथ लाया गया है। इन प्रयासों के ज़रिए, एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ‘सतत विकास लक्ष्य 6’ (साफ़ पानी और स्वच्छता) और ‘एसडीजी 13’ (जलवायु कार्रवाई) की दिशा में काम करता है, और अपने ग्रामीण विकास के एजेंडे में जल सुरक्षा को सबसे ज़्यादा महत्व देता है।

     ‘परिवर्तन’, जो एचडीएफसी बैंक का मुख्य सीएसआर कार्यक्रम है,  मुख्य तौर पर छह क्षेत्रों- ग्रामीण विकास, शिक्षा को बढ़ावा, कौशल विकास और आजीविका में सुधार, स्वास्थ्य सेवा और स्वच्छता, वित्तीय साक्षरता और समावेशन और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में विकास को बढ़ावा देता है । ‘परिवर्तन’ ने मार्च 2025 तक 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 10.56 करोड़ से ज़्यादा लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।  एचडीएफसी बैंक ने ‘परिवर्तन’ के तहत वित्त वर्ष 2024-25 में सीएसआर गतिविधियों पर 1,068.03 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

The post एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने 15,200 से ज़्यादा जल निकायें बनाए, ग्रामीण भारत के 15 लाख परिवारों को जल सुरक्षा मिली appeared first on Divya India News.

]]>
एचडीएफसी बैंक के चौथी तिमाही के नतीजे: शुद्ध लाभ 9% बढ़कर 19,221 करोड़ रुपये हो गया; वित्त वर्ष 2026 के लिए 13 रुपये के लाभांश की घोषणा की गई https://divyaindianews.com/News_id/42550 Sat, 18 Apr 2026 15:52:08 +0000 https://divyaindianews.com/?p=42550 भारत के अग्रणी निजी ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि उसने मार्च तिमाही में 19,221 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज किए गए 17,616 करोड़ रुपये से 9% अधिक है। ऋणदाताओं की ब्याज आय 76,610 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 77,460 करोड़ रुपये की तुलना में 1.1% की कमी दर्शाती है। …

The post एचडीएफसी बैंक के चौथी तिमाही के नतीजे: शुद्ध लाभ 9% बढ़कर 19,221 करोड़ रुपये हो गया; वित्त वर्ष 2026 के लिए 13 रुपये के लाभांश की घोषणा की गई appeared first on Divya India News.

]]>
भारत के अग्रणी निजी ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि उसने मार्च तिमाही में 19,221 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज किए गए 17,616 करोड़ रुपये से 9% अधिक है।

ऋणदाताओं की ब्याज आय 76,610 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 77,460 करोड़ रुपये की तुलना में 1.1% की कमी दर्शाती है।

निदेशक मंडल ने शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन, 31 मार्च, 2026 को समाप्त वर्ष के लिए 1 रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 13.00 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। इसके साथ ही, वित्त वर्ष 2026 के लिए कुल लाभांश प्रति शेयर 15.50 रुपये हो गया है। लाभांश के लिए पात्र शेयरधारकों का निर्धारण करने की रिकॉर्ड तिथि शुक्रवार, 19 जून, 2026 निर्धारित की गई है।

कंपनी की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 33,082 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 32,006 करोड़ रुपये की तुलना में 3.2% की वृद्धि दर्शाती है। परिचालन लाभ 27,802 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष के 26,537 करोड़ रुपये से 4.8% अधिक है।

इस तिमाही के लिए प्रावधान घटकर 2,609 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 3,193 करोड़ रुपये था, यानी इसमें 18% की कमी आई है।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) अनुपात वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 1.15% तक सुधर गया, जबकि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में यह 1.24% था। इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए (एनएनपीए) अनुपात पिछली तिमाही के 0.42% से घटकर 0.38% हो गया।

कंपनी का जीएनपीए चौथी तिमाही में घटकर 34,061.2 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 35,179 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2026 के लिए परिसंपत्तियों पर प्रतिफल 1.94% रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष में दर्ज किए गए प्रतिफल से 1.91% अधिक है।

The post एचडीएफसी बैंक के चौथी तिमाही के नतीजे: शुद्ध लाभ 9% बढ़कर 19,221 करोड़ रुपये हो गया; वित्त वर्ष 2026 के लिए 13 रुपये के लाभांश की घोषणा की गई appeared first on Divya India News.

]]>
फीफा वर्ल्ड कप 2026 मैच के टिकट जीतने का मौका: एचडीएफसी बैंक और वीज़ा की नई पेशकश https://divyaindianews.com/News_id/42547 Mon, 13 Apr 2026 13:50:52 +0000 https://divyaindianews.com/?p=42547 फीफा वर्ल्ड कप 2026′ का लिमिटेड-एडिशन पिक्सल क्रेडिट कार्ड  और पूरे देश में ‘स्पेंड एंड विन’ कैंपेन, फ़ैन्स के लिए खास अनुभव पाने का मौका मुंबई, 13 अप्रैल, 2026: वीज़ा (एनवाईएसई :वी), जो डिजिटल पेमेंट्स में दुनिया की जानी-मानी कंपनी है और फीफा की ऑफ़िशियल पार्टनर भी है, ने आज भारत के सबसे बड़े प्राइवेट …

The post फीफा वर्ल्ड कप 2026 मैच के टिकट जीतने का मौका: एचडीएफसी बैंक और वीज़ा की नई पेशकश appeared first on Divya India News.

]]>
  • फीफा वर्ल्ड कप 2026′ का लिमिटेड-एडिशन पिक्सल क्रेडिट कार्ड  और पूरे देश में ‘स्पेंड एंड विन’ कैंपेन, फ़ैन्स के लिए खास अनुभव पाने का मौका
  • मुंबई, 13 अप्रैल, 2026: वीज़ा (एनवाईएसई :वी), जो डिजिटल पेमेंट्स में दुनिया की जानी-मानी कंपनी है और फीफा की ऑफ़िशियल पार्टनर भी है, ने आज भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, एचडीएफसी बैंक के साथ ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ के लिए अपनी पार्टनरशिप का ऐलान किया। इस पार्टनरशिप के तहत वीज़ा और एचडीएफसी बैंक ने ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ का एक लिमिटेड-एडिशन ‘वीज़ा पिक्सल क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च किया है। इसके साथ ही, पूरे देश में एक खास ‘स्पेंड एंड विन’ कैंपेन भी शुरू किया गया है,  जिससे भारतीय कस्टमर्स दुनिया के सबसे ज़्यादा इंतज़ार किए जाने वाले ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट के और करीब आ सकेंगे।

    मुंबई में एक शानदार लॉन्च इवेंट में इस ऐलान का जश्न मनाया गया। इस इवेंट में दुनिया भर में मशहूर फ़ुटबॉल स्टार माइकल ओवेन भी मौजूद थे, जिन्होंने ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ के रोमांच, बड़े पैमाने और ग्लोबल रुतबे को और भी खास बना दिया।

    ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ का यह इकलौता लिमिटेड-एडिशन वीज़ा –  पिक्सल क्रेडिट कार्ड, जो एचडीएफसी बैंक का डिजिटल-फ़र्स्ट और ऐप-बेस्ड क्रेडिट कार्ड है, आज के डिजिटल ज़माने के कस्टमर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह कार्ड तुरंत जारी हो जाता है, इसमें अपनी पसंद के हिसाब से बदलाव किए जा सकते हैं और डिजिटल पेमेंट्स भी बिना किसी रुकावट के हो जाते हैं। फीफा की थीम वाला यह कार्ड 11 अप्रैल से एचडीएफसी बैंक के मौजूदा पिक्सल प्ले कस्टमर्स के साथ-साथ पिक्सल प्ले के नए आवेदकों के लिए भी उपलब्ध होगा।

    एचडीएफसी बैंक के पेमेंट पोर्टफोलियो में फीफा  की साझेदारी –

    यह ऐतिहासिक साझेदारी अब एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को, उनके सभी कार्ड पोर्टफोलियो, जिनमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और बिज़नेस कार्ड शामिल हैं, के ज़रिए ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ का मैच लाइव देखने का मौका देती है।

    फीफा के साथ वीज़ा  की लंबे समय से चली आ रही वैश्विक साझेदारी और वीज़ा के सुरक्षित, हर जगह स्वीकार किए जाने वाले पेमेंट नेटवर्क द्वारा समर्थित, यह पहल रोज़मर्रा के पेमेंट्स को फुटबॉल के यादगार अनुभवों में बदल देती है।

    ‘खर्च करें और जीतें’ (स्पेंड एंड विन) कैंपेन फीफा के ऐसे इनाम जो जीवन में एक बार ही मिलते हैं –

    इस साझेदारी का मुख्य आकर्षण एक खास ‘खर्च करें और जीतें’ (स्पेंड एंड विन) कैंपेन है। यह कैंपेन एचडीएफसी बैंक के कार्ड पोर्टफोलियो,जिसमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, बिज़नेस कार्ड और फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड शामिल हैं, के लिए चलाया जा रहा है। इस कैंपेन के तहत, तय शर्तों के अनुसार खर्च करने पर ग्राहकों को कई शानदार इनाम जीतने का मौका मिलता है; इन इनामों में ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ के मैच पैकेज, फीफा-थीम वाले स्टेकेशन, फीफा का आधिकारिक मर्चेंडाइज़, और शॉपिंग व लाइफस्टाइल वाउचर शामिल हैं। यह कैंपेन फुटबॉल प्रशंसकों को सिर्फ़ मैच के दिनों तक ही सीमित न रखते हुए, टूर्नामेंट के साथ और भी गहरे स्तर पर जुड़ने का अवसर देता है, जिसके ज़रिए फुटबॉल के प्रति उनके जुनून को रोज़मर्रा के खर्चों और डिजिटल पेमेंट्स के साथ जोड़ा जाता है।


    एचडीएफसी बैंक के ग्रुप हेड, ब्रांच बैंकिंग, पेमेंट्स, ट्रेजरी, लायबिलिटी प्रोडक्ट्स, मार्केटिंग, वर्चुअल चैनल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर- आशीष पार्थसारथी ने कहा, “भारत के सबसे बड़े क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता के तौर पर, हमें वीज़ा के साथ साझेदारी करके लाखों ग्राहकों के लिए फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच और डिजिटल पेमेंट्स की आसान सुविधा एक साथ लाने में खुशी हो रही है। इस सहयोग के ज़रिए, हम खास सुविधाओं और अपने खास तौर पर बनाए गए लिमिटेड-एडिशन एचडीएफसी बैंक पिक्सल प्ले क्रेडिट कार्ड  के साथ प्रशंसकों के अनुभव को और बेहतर बना रहे हैं। हम अपने कार्डधारकों को टूर्नामेंट से जुड़ने, फुटबॉल के प्रति अपने जुनून का जश्न मनाने और ‘फीफा वर्ल्ड कप- 2026’ के दौरान बेहतरीन फ़ायदों का आनंद लेने के बेजोड़ अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, वीज़ा  इंडिया के कंट्री मैनेजर, ऋषि छाबड़ा ने कहा, “ फीफा के साथ वीज़ा की लंबे समय से चली आ रही वैश्विक साझेदारी के साथ, हमें ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026″ का रोमांच पूरे भारत में प्रशंसकों तक एक सच्चे समावेशी तरीके से पहुँचाने पर गर्व है। एचडीएफसी बैंक के साथ हमारा राष्ट्रव्यापी सहयोग रोज़मर्रा के भुगतानों को सभी कार्ड पोर्टफोलियो में  असाधारण वैश्विक अनुभवों के लिए पहुँच के बिंदुओं में बदल देता है। इसका उद्देश्य दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों को भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अधिक सुलभ, सुरक्षित और फायदेमंद बनाना है।”

    फीफा वर्ल्ड कप  को स्टेडियम से बाहर लाना –

    इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और सबसे समावेशी संस्करण बनने जा रहा, ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ दुनिया भर में सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले खेल आयोजनों में से एक होने की उम्मीद है। इस पहल के माध्यम से, वीज़ा और एचडीएफसी बैंक नवाचार, उपभोक्ता जुड़ाव और खेल-आधारित अनुभवों के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को मज़बूत करते हैं, जिससे वैश्विक खेल, डिजिटल भुगतान और जीवनशैली पुरस्कारों के संगम पर उनका नेतृत्व और सुदृढ़ होता है। साथ मिलकर, वीज़ा और एचडीएफसी बैंक यह फिर से परिभाषित कर रहे हैं कि भारतीय प्रशंसक ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ का अनुभव कैसे करते हैं, उन्हें खेल, उसकी शान और उन पलों के और करीब ला रहे हैं जो सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं।

    कहाँ अप्लाई  करें –

    मौजूदा पिक्सल प्ले ग्राहक – पिक्सल ऐप ‘पेजैप’ के ज़रिए।

    नए आवेदक – पेजैप डाउनलोड करके या एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के ज़रिए।

    The post फीफा वर्ल्ड कप 2026 मैच के टिकट जीतने का मौका: एचडीएफसी बैंक और वीज़ा की नई पेशकश appeared first on Divya India News.

    ]]>
    अनिश्चित वैश्विक माहौल में आरबीआई का ‘वेट एंड वॉच’ अप्रोच https://divyaindianews.com/News_id/42543 Wed, 08 Apr 2026 11:48:09 +0000 https://divyaindianews.com/?p=42543 अनिश्चित भू-राजनीतिक परिदृश्य की पृष्ठभूमि में, आरबीआई ने आज अपनी नीति में प्रतिक्रियावादी होने के बजाय धैर्य रखने का विवेकपूर्ण विकल्प चुना और अपने रुख और नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखा। नीति का रुख संतुलित था और इसमें किसी भी प्रकार की आक्रामक नीति से परहेज किया गया था। जैसा कि हमने उम्मीद की थी, इस समय कोई …

    The post अनिश्चित वैश्विक माहौल में आरबीआई का ‘वेट एंड वॉच’ अप्रोच appeared first on Divya India News.

    ]]>
    अनिश्चित भू-राजनीतिक परिदृश्य की पृष्ठभूमि में, आरबीआई ने आज अपनी नीति में प्रतिक्रियावादी होने के बजाय धैर्य रखने का विवेकपूर्ण विकल्प चुना और अपने रुख और नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखा। नीति का रुख संतुलित था और इसमें किसी भी प्रकार की आक्रामक नीति से परहेज किया गया था। जैसा कि हमने उम्मीद की थी, इस समय कोई भी चरम या अप्रत्याशित उपाय घोषित नहीं किए गए।

    केंद्रीय बैंक ने मुद्रास्फीति के बढ़ते जोखिमों को स्वीकार करते हुए (ऊर्जा की उच्च लागत के कारण) वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने पूर्वानुमान को बढ़ा दिया है, जबकि विकास को लेकर सतर्कता बरती है। हालांकि, इस दृष्टिकोण को इस तथ्य की पुनरावृत्ति से संतुलित किया गया कि युद्ध से पहले अर्थव्यवस्था मजबूत बुनियादी स्थिति में थी, जो वर्तमान पश्चिम एशियाई झटके के प्रति अर्थव्यवस्था की अवशोषक क्षमता को बढ़ाती है। इसके अलावा, आरबीआई ने संकेत दिया कि मुद्रास्फीति के शुरुआती बिंदु भी आरामदायक हैं, जिसका अर्थ है कि वित्त वर्ष 2027 में मुद्रास्फीति आरबीआई के लक्ष्य सीमा के भीतर रह सकती है।

    रुपये के संबंध में की गई टिप्पणियों से आरबीआई द्वारा किसी भी तरह के अत्यधिक उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए मजबूत आत्मविश्वास का भी पता चलता है, साथ ही रुपये के किसी विशेष स्तर को लक्षित न करने के अपने रुख को भी बरकरार रखा गया है।

    हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 में मुद्रास्फीति 4.9% और विकास दर 6.8-7% रहेगी, यह मानते हुए कि वर्तमान संघर्ष अल्पकालिक है और वर्तमान युद्धविराम कायम है। इस परिदृश्य में वित्त वर्ष 2027 तक नीतिगत दर अपरिवर्तित रह सकती है। आने वाले दिनों में रुपये में कुछ स्थिरता आ सकती है और 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में भी कुछ नरमी आ सकती है, जिससे 6.8-7% की सीमा बनने की संभावना है।

    The post अनिश्चित वैश्विक माहौल में आरबीआई का ‘वेट एंड वॉच’ अप्रोच appeared first on Divya India News.

    ]]>
    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आईएमए (IMA) लखनऊ का बड़ा आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए चिकित्सा जगत के नवीनतम अनुभव https://divyaindianews.com/News_id/42540 Sun, 05 Apr 2026 15:06:01 +0000 https://divyaindianews.com/?p=42540 लखनऊ, 5 अप्रैल 2026: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), लखनऊ द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आईएमए भवन, लखनऊ में राज्य स्तरीय रिफ्रेशर कोर्स एवं सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ हुआ, जबकि औपचारिक उद्घाटन दोपहर 1:20 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश …

    The post विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आईएमए (IMA) लखनऊ का बड़ा आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए चिकित्सा जगत के नवीनतम अनुभव appeared first on Divya India News.

    ]]>
    लखनऊ, 5 अप्रैल 2026: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), लखनऊ द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आईएमए भवन, लखनऊ में राज्य स्तरीय रिफ्रेशर कोर्स एवं सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

    यह दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ हुआ, जबकि औपचारिक उद्घाटन दोपहर 1:20 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में चिकित्सकों एवं चिकित्सा पेशेवरों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

    कार्यक्रम में आईएमए उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रख्यात शल्य चिकित्सक डॉ. राजीव गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर आईएमए उत्तर प्रदेश के आगामी सत्र के अध्यक्ष-निर्वाचित डॉ. रविश अग्रवाल तथा आईएमए यूपी स्टेट, जोन-3 के उपाध्यक्ष डॉ. वी.के. त्रिपाठी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    आईएमए लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अस्थाना ने कहा कि इस रिफ्रेशर कोर्स एवं सीएमई का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों को क्लिनिकल प्रैक्टिस में नवीनतम प्रगति से अवगत कराना तथा विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं में सतत अधिगम को बढ़ावा देना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

    वैज्ञानिक सत्रों का संचालन वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. संजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि समन्वय की जिम्मेदारी वैज्ञानिक सचिव डॉ. अर्चिका गुप्ता ने निभाई। आईएमए लखनऊ की मानद सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं संयोजन किया।

    सीएमई में समसामयिक एवं महत्वपूर्ण चिकित्सा विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान और विचार-विमर्श आयोजित किए गए। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ताओं में डॉ. निरुपमा पाण्डेय, डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. अरुण पाण्डेय, डॉ. शाश्वत सक्सेना, डॉ. अभिनव श्रीवास्तव, डॉ. अर्चिका गुप्ता, डॉ. आर.बी. सिंह, डॉ. नीरज टंडन, डॉ. शशांक निगम, डॉ. दीपक दीवान, डॉ. अचल गुप्ता, डॉ. इमरान अख्तर, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. सूर्यकांत, डॉ. नईम अहमद शेख, डॉ. के.पी. चंद्रा, डॉ. राहुल यादव, डॉ. विजयंत सिंह, डॉ. अजय तिवारी, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. विवेक सक्सेना, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. तन्वी पालिवाल, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. अमलांशु रमण, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष शर्मा तथा डॉ. पूजा गुप्ता शामिल रहे।

    सत्रों में किशोरियों एवं महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण, पुरुष बांझपन प्रबंधन, कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटरिंग सिस्टम, अवसाद से जुड़े मिथक, कैंसरजनित दर्द का प्रबंधन, न्यूरोलॉजी एवं लो बैक पेन, बच्चों में पेट दर्द, चिकित्सा शिक्षा की प्रगति, सिर एवं गर्दन के कैंसर का प्रबंधन, सीकेडी की पहचान एवं स्टेजिंग तथा आरआरटी की विधियां, स्पाइन सर्जरी में प्रगति, जॉइंट रिप्लेसमेंट, मिस्ड इंजरीज़, चिकित्सा अभ्यास में सॉफ्ट स्किल्स, पल्मोनरी एवं टीबी अपडेट्स, पल्मोनरी इनसाइट्स, पर्वतारोहण का चिकित्सीय दृष्टिकोण, मधुमेह में ओरल सेमाग्लूटाइड, यूरोलॉजी में रोबोटिक्स, कार्डियक सर्जरी में प्रगति, मधुमेह प्रबंधन, विटामिन-डी सप्लीमेंटेशन, बर्न्स एवं एलोपेसिया, डॉक्टरों और अस्पतालों के लिए समग्र बीमा योजना, बचपन में मायोपिया, डायबिटिक रेटिनोपैथी, सूचित सहमति, प्रसवोत्तर रक्तस्राव प्रबंधन, फैमिली मेडिसिन टीम कॉन्सेप्ट तथा बढ़ती प्रजनन संबंधी समस्याएं जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

    आईएमए लखनऊ ने उन मॉडरेटर्स एवं सहयोगी समन्वयकों के योगदान की भी सराहना की, जिनकी सक्रिय भूमिका से शैक्षणिक सत्रों का संचालन सुचारु रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. शितांशु, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. शास्वत सक्सेना, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. अमित मदान, डॉ. नईम, डॉ. अमित अग्रवाल तथा डॉ. तन्वी पालिवाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इनके योगदान से कार्यक्रम अधिक सुव्यवस्थित, संवादात्मक और शैक्षणिक दृष्टि से समृद्ध बना।

    प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. राजीव गोयल ने स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य, आधुनिक तकनीकों की भूमिका तथा चिकित्सा समुदाय और जनस्वास्थ्य को सशक्त बनाने में आईएमए के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

    कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आईएमए लखनऊ ने इस सफल एवं ज्ञानवर्धक आयोजन के लिए सभी वक्ताओं, अध्यक्षों, मॉडरेटर्स, प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    The post विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आईएमए (IMA) लखनऊ का बड़ा आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए चिकित्सा जगत के नवीनतम अनुभव appeared first on Divya India News.

    ]]>
    एचडीएफसी बैंक को यूरोमनी प्राइवेट बैंकिंग अवार्ड- 2026 में ‘इंडियास सेफेस्ट प्राइवेट बैंक‘ व ‘इंडियास बेस्ट प्रीमियर बैंकिंग’ का पुरस्कार मिला https://divyaindianews.com/News_id/42536 Tue, 31 Mar 2026 13:36:08 +0000 https://divyaindianews.com/?p=42536 मुंबई। भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक को यूरोमनी प्राइवेट बैंकिंग अवार्ड- 2026 में ‘इंडियास सेफेस्ट प्राइवेट बैंक‘ व ‘इंडियास बेस्ट प्रीमियर बैंकिंग’ के रूप में सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों का आयोजन यूरोमनी पत्रिका द्वारा किया गया था। अपनी वेबसाइट पर यूरोमनी ने लिखा ‘सबसे सुरक्षित निजी बैंक: एचडीएफसी बैंक’ भारत …

    The post एचडीएफसी बैंक को यूरोमनी प्राइवेट बैंकिंग अवार्ड- 2026 में ‘इंडियास सेफेस्ट प्राइवेट बैंक‘ व ‘इंडियास बेस्ट प्रीमियर बैंकिंग’ का पुरस्कार मिला appeared first on Divya India News.

    ]]>
    मुंबई। भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक को यूरोमनी प्राइवेट बैंकिंग अवार्ड- 2026 में ‘इंडियास सेफेस्ट प्राइवेट बैंक‘ व ‘इंडियास बेस्ट प्रीमियर बैंकिंग’ के रूप में सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों का आयोजन यूरोमनी पत्रिका द्वारा किया गया था।

    अपनी वेबसाइट पर यूरोमनी ने लिखा ‘सबसे सुरक्षित निजी बैंक: एचडीएफसी बैंक’ भारत में सबसे सुरक्षित निजी बैंक के रूप में एचडीएफसी बैंक की पहचान तीन मुख्य क्षेत्रों, पूंजीगत लचीलापन, ऋण जोखिम के प्रति अनुशासित दृष्टिकोण, और मजबूत जोखिम प्रबंधन की नींव के प्रति संस्थागत प्रतिबद्धता के मजबूती पर आधारित है।

    प्रीमियर बैंकिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ: एचडीएफसी बैंक –एचडीएफसी बैंक ने इस वर्ष ‘प्रीमियर बैंकिंग के लिए भारत का सर्वश्रेष्ठ बैंक’ का खिताब हासिल किया है।

    यह उपलब्धि बैंक के प्रदर्शन, उत्पादों की विविधता, डिजिटल क्षमताओं और मानव संसाधन विकास के क्षेत्रों में लगातार हो रही प्रगति का परिणाम है।

    एचडीएफसी बैंक के ग्रुप हेड – इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, प्राइवेट बैंकिंग, इंटरनेशनल बैंकिंग, डिजिटल इकोसिस्टम और बीएएएस, राकेश के. सिंह ने कहा, “हमें इस बात की खुशी है कि हमें ‘भारत का सबसे सुरक्षित निजी बैंक’ और ‘प्रीमियर बैंकिंग के लिए भारत का सर्वश्रेष्ठ बैंक’ के रूप में मान्यता मिली है।

    ये पुरस्कार हमारे ग्राहकों की सेवा के प्रति हमारी टीम की अटूट प्रतिबद्धता और उस भरोसे को दर्शाते हैं, जो ग्राहकों ने लगभग तीन दशकों से एचडीएफसी बैंक पर बनाए रखा है।

    हमारे रिलेशनशिप मैनेजर हमारे ग्राहकों की निवेश संबंधी विशिष्ट आवश्यकताओं और लक्ष्यों को समझने तथा उन्हें पूरा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। हम अपने ‘स्मार्ट वेल्थ’ एप्लिकेशन के माध्यम से धन प्रबंधन (वेल्थ मैनेजमेंट) के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हैं।

    यह एप्लिकेशन ग्राहकों के विभिन्न वर्गों को एक अत्यंत व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करता है और धन प्रबंधन की सुविधा को सभी के लिए सुलभ बनाता है।”

    यूरोमनी प्राइवेट बैंकिंग अवार्ड- 2026, वैश्विक निजी बैंकिंग और धन प्रबंधन उद्योग का एक प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम है।

    दो दशकों से भी अधिक समय से, यह कार्यक्रम विभिन्न प्रमुख श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निजी बैंकों को सम्मानित करता आ रहा है।

    इन श्रेणियों में उच्च से लेकर अति-उच्च निवल मूल्य (अल्ट्रा हाई नेट वेल्थ) वाले ग्राहकों की सेवाएँ, फैमिली ऑफिस सेवाएँ, उत्तराधिकार योजना , डिजिटल सेवाएँ, विवेकाधीन पोर्टफोलियो प्रबंधन, स्थिरता और अन्य कई क्षेत्र शामिल हैं।

    The post एचडीएफसी बैंक को यूरोमनी प्राइवेट बैंकिंग अवार्ड- 2026 में ‘इंडियास सेफेस्ट प्राइवेट बैंक‘ व ‘इंडियास बेस्ट प्रीमियर बैंकिंग’ का पुरस्कार मिला appeared first on Divya India News.

    ]]>
    IPL ने रोकी ‘धुरंधर 2’ की आंधी, मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल Spy Thriller? https://divyaindianews.com/News_id/42533 Tue, 31 Mar 2026 00:47:50 +0000 https://divyaindianews.com/?p=42533 नई दिल्ली। कुछ दिनों से सोशल मीडिया से लेकर ऑफिस गॉसिप तक, सब जगह ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) की चर्चा चल रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई Spy Thriller हर रोज शानदार कमाई के साथ नए रिकॉर्ड्स बना रही है। वहीं दूसरी ओर 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हो चुकी …

    The post IPL ने रोकी ‘धुरंधर 2’ की आंधी, मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल Spy Thriller? appeared first on Divya India News.

    ]]>
    नई दिल्ली। कुछ दिनों से सोशल मीडिया से लेकर ऑफिस गॉसिप तक, सब जगह ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) की चर्चा चल रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई Spy Thriller हर रोज शानदार कमाई के साथ नए रिकॉर्ड्स बना रही है।

    वहीं दूसरी ओर 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हो चुकी है। आइए जानते हैं आईपीएल ने धुरंधर 2 की कमाई पर असर डाला है या नहीं?

    ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12102 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली ‘धुरंधर 2’ रिलीज के दिन से ही करारे नोट छाप रही है।

    वर्ल्डवाइड भी फिल्म सबसे ज्यादा ओवरसीज कलेक्शन करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। 11 वें दिन यानी बीते रविवार को फिल्म ने 68.10 करोड़ रुपये की कमाई की।

    अब बात करें सोमवार कि तो 12 वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया है। सैकनिल्क के मुताबिक स्पाई थ्रिलर ने 12 वें दिन भारी गिरावट दर्ज करते हुए 17.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

    हो सकता है कि यह आईपीएल की वजह से हो, वहीं अब तक फिल्म दो वीकेंड भी पार चुकी है। 12 दिनों का फिल्म का कुल कलेक्शन 864.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

    The post IPL ने रोकी ‘धुरंधर 2’ की आंधी, मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल Spy Thriller? appeared first on Divya India News.

    ]]>
    उप्र में किडनी रैकेट का भंडाफोड़, 10 लाख में खरीदी 60 लाख में दलाल ने किया सौदा; ऐसे हुआ खुलासा https://divyaindianews.com/News_id/42530 Tue, 31 Mar 2026 00:41:38 +0000 https://divyaindianews.com/?p=42530 कानपुर। कानपुर के कल्याणपुर में चल रहे किडनी रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां के अस्पताल में उत्तराखंड के युवक से करीब दस लाख रुपये में किडनी खरीदने का सौदा हुआ, जबकि इसे दलाल के माध्यम से 60 लाख रुपये में बेचा गया। अवैध तरीके से की गई किडनी की इस खरीद-फरोख्त का …

    The post उप्र में किडनी रैकेट का भंडाफोड़, 10 लाख में खरीदी 60 लाख में दलाल ने किया सौदा; ऐसे हुआ खुलासा appeared first on Divya India News.

    ]]>
    कानपुर। कानपुर के कल्याणपुर में चल रहे किडनी रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां के अस्पताल में उत्तराखंड के युवक से करीब दस लाख रुपये में किडनी खरीदने का सौदा हुआ, जबकि इसे दलाल के माध्यम से 60 लाख रुपये में बेचा गया।

    अवैध तरीके से की गई किडनी की इस खरीद-फरोख्त का सुराग लगने पर पुलिस ने अस्पताल में छापा मारा। पुलिस ने मामले में दलाल व अस्पताल संचालक, डॉक्टर दंपती समेत दस लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में क्राइम ब्रांच, रावतपुर और कल्याणपुर पुलिस जांच कर रही हैं।

    कल्याणपुर के आवास विकास तीन निवासी शिवम अग्रवाल पर आरोप है कि उसने उत्तराखंड के युवक को दस लाख में किडनी बेंचने का ऑफर दिया था। कहा कि उसके रिश्तेदार को किडनी की जरूरत है।

    इस पर युवक ने रुपयों की जरूरत के चलते हामी भर दी। रावतपुर स्थित हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट हुआ। वहीं ,दलाल शिवम ने 60 लाख रुपये में इस किडनी का सौदा एक जरूरतमंद परिवार से कर दिया।

    सूत्रों के मुताबिक किडनी बेचने वाले युवक को 3.5 लाख रुपये चेक और छह लाख रुपये नकद दिए गए। किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद दोनों मरीजों को 24 घंटे तक इसी हॉस्पिटल में रखा गया। इसके बाद डोनर को वहां से हटाकर कल्याणपुर आवास विकास तीन स्थित हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।

    50 हजार रुपये न मिलने पर शिकायत की चर्चा

    सूत्रों की माने तो मामले में डोनर को सिर्फ 9.5 लाख रुपये शिवम ने दिए थे। 50 हजार रुपये को लेकर वह उसे टरका रहा था। इन्हीं 50 हजार रुपये को लेकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी।

    इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो किडनी रैकेट का खुलासा हुआ। देर रात क्राइम ब्रांच ने युवक के बताए दोनों हॉस्पिटल में छापेमारी की तो वहां उसके भर्ती होने के सबूत मिले हैं।

    क्राइम ब्रांच ने मामले में दोनो हॉस्पिटल के संचालक, डॉक्टर दंपती और दलाल शिवम को हिरासत में लिया। वहीं,ट्रांसप्लांट के बाद किडनी लेने वाले मरीज को इलाके के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    पुलिस ने उस हॉस्पिटल में छापा मारा। जहां से पांच अन्य लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। देर रात पुलिस की टीम ने नौबस्ता, बर्रा,पनकी आदि के इलाकों के अस्पतालों में छापेमारी की। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    The post उप्र में किडनी रैकेट का भंडाफोड़, 10 लाख में खरीदी 60 लाख में दलाल ने किया सौदा; ऐसे हुआ खुलासा appeared first on Divya India News.

    ]]>
    CAPF बिल को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, SC के फैसले को नकारने का आरोप https://divyaindianews.com/News_id/42527 Tue, 31 Mar 2026 00:33:05 +0000 https://divyaindianews.com/?p=42527 नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने सोमवार को सरकार पर एक नया विधेयक लाकर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में आइपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कम करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नकारने का प्रयास करने का आरोप लगाया। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पर चर्चा में भाग लेते हुए विपक्षी …

    The post CAPF बिल को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, SC के फैसले को नकारने का आरोप appeared first on Divya India News.

    ]]>
    नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने सोमवार को सरकार पर एक नया विधेयक लाकर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में आइपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कम करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नकारने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

    केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पर चर्चा में भाग लेते हुए विपक्षी सदस्यों ने कहा कि सरकार को सीएपीएफ कर्मियों के राष्ट्र के लिए किए गए कार्यों और बलिदानों का उचित सम्मान करना चाहिए।

    विधेयक को या तो संसद की प्रवर समिति के पास भेजा जाए या इसमें विपक्षी दलों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न संशोधनों को शामिल किया जाए।

    द्रमुक सांसद तिरुचि शिवा ने बताया कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं घोषणा की थी कि सीएपीएफ कैडर संरचना में मौजूद विसंगति को दूर किया जाएगा और सुप्रीम कोर्ट के सभी निर्देशों का सरकार द्वारा पालन किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

    बाद में जब सीएपीएफ के अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, तो मई 2025 में शीर्ष अदालत ने स्पष्ट फैसला दिया कि गृह मंत्रालय दो वर्षों के भीतर सीएपीएफ में आइपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करे।

    The post CAPF बिल को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, SC के फैसले को नकारने का आरोप appeared first on Divya India News.

    ]]>
    होर्मुज पर नियंत्रण करेगा US? संघर्ष के बीच बड़ी तैयारी में ट्रंप, ईरान की बढ़ी मुश्किलें https://divyaindianews.com/News_id/42525 Tue, 31 Mar 2026 00:27:22 +0000 https://divyaindianews.com/?p=42525 वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से जारी संघर्ष के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक बड़ी रणनीति सामने आई है। जारी हमलों के बीच अब ट्रंप प्रशासन होर्मुज की खाड़ी पर अपना नियंत्रण वापस लेने की तैयारी कर रहा है। इस बात की जानकारी अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट …

    The post होर्मुज पर नियंत्रण करेगा US? संघर्ष के बीच बड़ी तैयारी में ट्रंप, ईरान की बढ़ी मुश्किलें appeared first on Divya India News.

    ]]>
    वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से जारी संघर्ष के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक बड़ी रणनीति सामने आई है। जारी हमलों के बीच अब ट्रंप प्रशासन होर्मुज की खाड़ी पर अपना नियंत्रण वापस लेने की तैयारी कर रहा है।

    इस बात की जानकारी अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दी। फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में बेसेंट ने कहा कि जल्द ही या तो अमेरिकी जहाजों या कई देशों के संयुक्त जहाजों के जरिए अमेरिका का नियंत्रण होर्मुज जलडमरूमध्य पर होगा।

    बेसेंट ने आगे बताया कि फिलहाल कुछ देश ईरान के साथ समझौते करके अपने जहाजों को जलडमरूमध्य पार करा रहे हैं। लेकिन समय के साथ अमेरिका इसे पूरी तरह नियंत्रित करेगा और वहां जहाजों को सुरक्षित रूप से गुजरने की स्वतंत्रता सुनिश्चित करेगा।

    उन्होंने अपने बयान में इस बात पर जोर दिया कि बाजार में तेल की आपूर्ति अच्छी है और रोजाना कई जहाज़ जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं लेकिन अंततः अमेरिका इस रास्ते पर फिर से नियंत्रण स्थापित करेगा।

    होर्मुज को लेकर वैश्विक चिंताएं

    बेसेंट का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर वैश्विक चिंता सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

    इसका कारण है कि होर्मुज दुनिया के तेल प्रवाह का एक अहम मार्ग है और यह लगभग विश्व के एक पांचवें हिस्से के तेल के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

    ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यह योजना वैश्विक समुद्री और तेल बाजारों पर बड़े पैमाने पर असर डाल सकती है।

    रुबियो बोले- ईरान की नौसेना और मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर रहे

    दूसरी ओर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने एबीसी न्यूज को बताया कि अमेरिका ने ईरान की नौसेना और रक्षा उद्योग को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाया है।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को हमेशा के लिए खाड़ी पर कब्जा करने की अनुमति नहीं देंगे और अमेरिका अपने उद्देश्यों को कुछ ही हफ्तों में हासिल कर लेगा।

    रूबियो ने कहा कि हम ईरान की नौसेना और मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर रहे हैं और उनके रक्षा उद्योग को भी कमजोर कर रहे हैं, ताकि वे भविष्य में नए मिसाइल या ड्रोन न बना सकें।

    ईरान की धमकियों पर बिफरे रुबियो

    रुबियो ने खाड़ी के नियंत्रण पर ईरान की धमकियों पर भी चेतावनी दी। रूबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के पास कई विकल्प मौजूद हैं और अगर ईरान खाड़ी पर कब्जा करने की कोशिश करेगा, तो अमेरिका उसे रोकने के लिए कार्रवाई करेगा। हालांकि ईरान ने अमेरिकी दावों को खारिज किया है।

    ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बगहेई ने कहा कि अमेरिका की बातचीत और कूटनीति की बातें विश्वसनीय नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका बार-बार अपनी स्थिति बदलता रहा है, जबकि ईरान ने हमेशा स्पष्ट रुख अपनाया है।

    पाकिस्तान की बातचीत बैठक से ईरान ने बनाई दूरी

    ईरान ने हाल ही में पाकिस्तान के शाहीबाज शरीफ द्वारा आयोजित चार देशों की बैठक में हिस्सा भी नहीं लिया। इन घटनाओं के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत में सकारात्मक प्रगति हुई है।

    उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कोई समझौता नहीं हुआ और हॉर्मुज की खाड़ी खुली नहीं तो अमेरिका ईरान के बिजली प्लांट, तेल कुओं और खार्ग द्वीप को नष्ट कर देगा।

    गौरतलब है कि ये बयानबाजी और धमकियों की घटनाएं ऐसे समय पर सामने आई हैं जब अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष अब दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है और खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति लगातार बिगड़ रही है। अमेरिका का उद्देश्य है कि खाड़ी में जहाजों का पारगमन सुरक्षित रहे और ईरान की पकड़ कमजोर हो।

    The post होर्मुज पर नियंत्रण करेगा US? संघर्ष के बीच बड़ी तैयारी में ट्रंप, ईरान की बढ़ी मुश्किलें appeared first on Divya India News.

    ]]>