IPL 2025 Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/category/sports/ipl-2025 Latest Hindi News & Information Portal Wed, 04 Jun 2025 04:45:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg IPL 2025 Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/category/sports/ipl-2025 32 32 3 जून की मैजिकल तारीख ने पूरा किया विराट का सपना, ’18’ नंबर जर्सी ने RCB को बनाया IPL चैंपियन https://divyaindianews.com/News_id/38447 Wed, 04 Jun 2025 04:45:55 +0000 https://divyaindianews.com/?p=38447 अहमदाबाद। 18 नंबर की जर्सी पहनने वाला एक खिलाड़ी 18 साल से अपनी टीम और अपने सच्चे समर्थकों के लिए एक अदद आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रहा था। उसने कई साल कप्तानी की और ट्रफी दिलाने के लिए उसे त्यागा भी लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। फिर 2025 का साल आया। संयोग से यह …

The post 3 जून की मैजिकल तारीख ने पूरा किया विराट का सपना, ’18’ नंबर जर्सी ने RCB को बनाया IPL चैंपियन appeared first on Divya India News.

]]>
अहमदाबाद। 18 नंबर की जर्सी पहनने वाला एक खिलाड़ी 18 साल से अपनी टीम और अपने सच्चे समर्थकों के लिए एक अदद आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रहा था।

उसने कई साल कप्तानी की और ट्रफी दिलाने के लिए उसे त्यागा भी लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। फिर 2025 का साल आया।

संयोग से यह आईपीएल का 18वां संस्करण था और 03-05-2025 का कुल जोड़ भी 18 निकल रहा था।

RCB ने पहली बार जीती IPL Trophy

आईपीएल की ट्रॉफी पर अब मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, डेक्कन चार्जर्स और राजस्थान के बाद आरसीबी का नाम भी जुड़ गया।

फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 190 रन का स्कोर खड़ा किया था। विराट ने सर्वाधिक 43 रन बनाए।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उसका ट्रॉफी जीतने का इंतजार जारी रहा।

इस तरह जीत के बाद 18 साल से ‘ई साला कप नामदे’ (इस साल कप हमारा है) की रट लगाने वाले फैंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को लाल रंग से पाट दिया था।

यही नहीं नोएडा, कानपुर, पटना, बेंगलुरु, मुंबई, लखनऊ जैसे शहरों में आरसीबी की जर्सी पहने लोग दिखाई दे रहे थे।

The post 3 जून की मैजिकल तारीख ने पूरा किया विराट का सपना, ’18’ नंबर जर्सी ने RCB को बनाया IPL चैंपियन appeared first on Divya India News.

]]>
‘मैं दोषी हूं…’, MI के IPL से बाहर होने की हार्दिक ने ली जिम्मेदारी; बताया कहां हुई चूक https://divyaindianews.com/News_id/38407 Mon, 02 Jun 2025 05:01:20 +0000 https://divyaindianews.com/?p=38407 नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स से सामना हुआ। इस मैच में श्रेयस अय्यर नेकी 87 रनों की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने मुंबई को 5 विकेट से मात दी। इस मैच में मिली जीत के साथ पंजाब की टीम ने 11 साल बाद आईपीएल फाइनल में …

The post ‘मैं दोषी हूं…’, MI के IPL से बाहर होने की हार्दिक ने ली जिम्मेदारी; बताया कहां हुई चूक appeared first on Divya India News.

]]>
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स से सामना हुआ। इस मैच में श्रेयस अय्यर नेकी 87 रनों की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने मुंबई को 5 विकेट से मात दी। इस मैच में मिली जीत के साथ पंजाब की टीम ने 11 साल बाद आईपीएल फाइनल में जगह बनाई।

जहां अब फाइनल में पंजाब का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 3 जून को होगा। वहीं, हार के साथ मुंबई इंडियंस का खिताब जीतने का सपना टूट गया। पंजाब के हाथों मिली हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांडया बेहद ही निराश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद मुंबई की हार का जिम्मा खुद पर लिया।

IPL 2025 से OUT होने के बाद क्या बोले हार्दिक?

दरअसल, मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 204 रन का टारगेट पंजाब किंग्स को दिया। यह फ्रेंचाइजी के इतिहास में पहली बार रहा जब किसी विरोधी टीम ने उनके खिलाफ 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

इस चौंकाने वाले रिकॉर्ड के साथ ही मुंबई की टीम का आईपीएल 2025 का सफर भी खत्म हुआ। मैच में पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद हार्दिक पांड्या ने मुंबई की हार का खुद को कसूरवार ठहराया। उन्होंने बताया कि टीम से कहां चूक हुई।

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी पर बात करते हुए हार्दिक ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में श्रेयस अय्यर की तारीफ की जिस तरह से उन्होंने लक्ष्य का पीछा किया।

हार्दिक ने कहा, “हाँ निश्चित रूप से खासकर श्रेयस ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उन्होंने मौके लिए और कुछ शॉट्स जो उन्होंने खेले वे शानदार थे।”

बता दें कि अय्यर ने अपनी पारी में 8 गगनचुंबी छक्के जड़े। अश्विनी कुमार के 19वें ओवर में भी उन्होंने सिक्स लगाए। अय्यर ने मैच में 41 गेंदों का सामना करते हुए 87 रन की नाबाद पारी खेली। उनके बल्ले से 5 चौके भी निकले और उनका स्ट्राइक रेट 212 का रहा।

हार्दिक ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में मुंबई की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा “मैं इसका दोष खुद पर लेता हूं। शायद मैं अपने खिलाड़ियों को थोड़ा बेहतर तरीके से मैनेज कर सकता था।

मुझे लगता है कि यह बराबर था, लेकिन एक गेंदबाजी इकाई के रूप में इसे शानदार प्लान के साथ खेलना था, एक बड़े खेल में यह मायने रखता है, वे वास्तव में शांत थे, उन्होंने हमें दबाव में डाल दिया और हम प्रदर्शन नहीं कर सके।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या जसप्रीत बुमराह को 17वें ओवर में गेंदबाजी करनी चाहिए थी (जब 4 ओवर में 41 रन की जरूरत थी), तो उन्होंने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा, “अगर हम बुमराह को पहले गेंदबाजी करते तो यह बेहतर होता,

लेकिन यह थोड़ा जल्दी हो सकता था। बूम को जानते हुए, स्थिति यह है कि भले ही 18 गेंदें बची हों, जस्सी जस्सी बन सकती है और कुछ खास कर सकती है। दुर्भाग्य से आज ऐसा नहीं हुआ।”

The post ‘मैं दोषी हूं…’, MI के IPL से बाहर होने की हार्दिक ने ली जिम्मेदारी; बताया कहां हुई चूक appeared first on Divya India News.

]]>
IPL 2025: क्या MI कर पाएगी हैदराबाद जैसा कमाल? 2016 जैसा बन रहा संयोग https://divyaindianews.com/News_id/38391 Sat, 31 May 2025 09:26:04 +0000 https://divyaindianews.com/?p=38391 अहमदाबाद। आईपीएल 2025 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। प्लेऑफ की शुरुआत हो चुकी है और दो मैच भी खेले जा चुके हैं। अब आखिरी दो मुकाबले बचे हैं और मुंबई इंडियंस के सामने सनराइजर्स हैदराबाद जैसा कमाल करने का मौका है। साल 2016 की तरह फिर से संयोग बन रहे हैं। …

The post IPL 2025: क्या MI कर पाएगी हैदराबाद जैसा कमाल? 2016 जैसा बन रहा संयोग appeared first on Divya India News.

]]>
अहमदाबाद। आईपीएल 2025 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। प्लेऑफ की शुरुआत हो चुकी है और दो मैच भी खेले जा चुके हैं। अब आखिरी दो मुकाबले बचे हैं और मुंबई इंडियंस के सामने सनराइजर्स हैदराबाद जैसा कमाल करने का मौका है।

साल 2016 की तरह फिर से संयोग बन रहे हैं। तब यानी नौ साल पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एलिमिनेटर खेली थी और फिर टीम ने खिताब जीता था।

एसआरएच की टीम आईपीएल में इकलौती टीम है जिसने एलिमिनेटर खेलते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था। उसने एलिमिनेटर, क्वालिफायर-दो और फाइनल तीनों मुकाबले जीते थे।

खास बात तो यह है कि 2016 में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम ही फाइनल में थी और क्वालिफायर एक जीतकर सीधे फाइनल में पहुंची थी।

वहीं, इस सीजन मुंबई के सामने सनराइजर्स जैसा कमाल दिखाने के लिए पंजाब और आरसीबी की चुनौती है।SRH के बाद दूसरी टीम बन जाएगी मुंबई?एक जून को क्वालिफायर-दो और तीन जून को फाइनल होना है।

दोनों मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। आरसीबी ने 29 मई को क्वालिफायर-एक में पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

वहीं, मुंबई ने 30 मई को एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालिफायर-दो में जगह बनाई। अब दोनों मुकाबले नॉकआउट हैं। हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा।

मुंबई की टीम इन दोनों मुकाबलों को जीतकर छठी बार खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगी और सनराजर्स के बाद एलिमिनेटर खेलते हुए खिताब अपने नाम करने वाली दूसरी टीम बनना चाहेगी।

2016 में सनराइजर्स ने एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स को 22 रन से हराया था। इसके बाद क्वालिफायर-दो में गुजरात लायंस की टीम को चार विकेट से शिकस्त दी थी।

फिर फाइनल में आरसीबी को आठ रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। मुंबई ने 228 रन बनाकर पंजाब को 208 पर रोका।

मुंबई ने एलिमिनेटर की पहली चुनौती तो पार कर ली है, लेकिन अब उनके सामने पंजाब जैसी मजबूत टीम की चुनौती है। मुंबई की टीम ने खराब शुरुआत के बाद जबरदस्त वापसी की थी और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था।

टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही, लेकिन मुंबई का प्रदर्शन नए कप्तान हार्दिक पांड्या के अंदर शानदार रहा है। शुक्रवार को मुंबई ने मुल्लांपुर में 228 रन का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया और गुजरात को 208 रन ही बनाने दिया।

अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम से पार पाना आसान नहीं होगा। हालांकि, 2020 में श्रेयस दिल्ली के कप्तान रहे थे और रिकी पोंटिंग डीसी के कोच रहे थे।

मुंबई को है पोंटिंग और श्रेयस की जोड़ी का अनुभवतब रोहित की कप्तानी वाली मुंबई ने दिल्ली को पहले क्वालिफायर एक में और फिर फाइनल में हराया था।

ऐसे में मुंबई श्रेयस और पोंटिंग की रणनीति से भली भांति परिचित होगी। साथ ही पंजाब की टीम पिछले मैच में 101 रन पर सिमट गई थी और टीम का मनोबल गिरा होगा।

मुंबई की टीम इसका फायदा उठाना चाहेगी। दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल 33 मैच खेले गए हैं और दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही है।

मुंबई ने 17 और पंजाब ने 16 मैच जीते हैं। पंजाब ने इस सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र मुकाबले मुंबई को तीन विकेट से हराया था।

आरसीबी और पंजाब ने अब तक एक भी खिताब नहीं जीता है। यह देखने वाली बात होगी कि सत्र को नया चैंपियन मिलता है या फिर मुंबई एक और बार खिताब जीतने में कामयाब रहती है।

The post IPL 2025: क्या MI कर पाएगी हैदराबाद जैसा कमाल? 2016 जैसा बन रहा संयोग appeared first on Divya India News.

]]>
IPL: करो या मरो के मैच में भिड़ेंगे गुजरात और मुंबई, किसकी होगी टूर्नामेंट से विदाई? https://divyaindianews.com/News_id/38377 Fri, 30 May 2025 04:43:17 +0000 https://divyaindianews.com/?p=38377 मुल्लांपुर (चंडीगढ़)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के खिताब के दावेदार के रूप में शुरुआत करने के बाद लड़खड़ाने वाली शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस की टीम एलिमिनेटर मैच में आज शुक्रवार को पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। एलिमिनेटर में हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी, जबकि विजेता …

The post IPL: करो या मरो के मैच में भिड़ेंगे गुजरात और मुंबई, किसकी होगी टूर्नामेंट से विदाई? appeared first on Divya India News.

]]>
मुल्लांपुर (चंडीगढ़)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के खिताब के दावेदार के रूप में शुरुआत करने के बाद लड़खड़ाने वाली शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस की टीम एलिमिनेटर मैच में आज शुक्रवार को पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

एलिमिनेटर में हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी, जबकि विजेता टीम को दूसरे क्वालीफायर में पंजाब की टीम से खेलने का मौका मिलेगा। खराब शुरुआत के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही। टाइटंस ने पिछले चार सत्र में तीसरी बार प्लेऑफ में जगह बनाई है और इस दौरान 2022 में पदार्पण करते हुए खिताब भी जीता।

कप्‍तानों की साख दांव पर

हालांकि, गिल और हार्दिक दोनों को ही काफी कुछ साबित करना है। अगर टाइटंस खिताब जीतता है तो भारत के नव नियुक्त टेस्ट कप्तान गिल की कप्तान के रूप में साख मजबूत होगी।

हार्दिक को पिछले साल टीम में वापसी पर हूटिंग का सामना करने के बाद प्रशंसकों का प्यार वापस मिल गया है और आइपीएल ट्राफी से वह फ्रेंचाइजी के महान खिलाडि़यों की सूची में अपनी जगह पक्की कर लेंगे। हालांकि, दोनों कप्तान को खिताब की तलाश में अपने सामने मौजूद मुद्दों का हल खोजना होगा।

अधिक चिंतित होगी टाइटंस

टाइटंस की टीम अधिक चिंतित होगी क्योंकि उसने प्लेऑफ से पहले लय गंवा दी है। टीम ने अपने पिछले दो मैच में हार के दौरान विरोधी टीम को 465 रन बनाने दिए और प्लेऑफ में उसे गेंद से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मोहम्मद सिराज को पावरप्ले में टीम को सफलता दिलानी होगी।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान को नई गेंद से संघर्ष करना पड़ा है जिससे टाइटंस की समस्याएं बढ़ गई हैं और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों पर दबाव बढ़ गया है जो मौजूदा सत्र में 23 विकेट के साथ टीम के लिए तुरुप का पत्ता साबित हुए हैं।

प्लेऑफ में जगह दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

तेज गेंदबाजी विभाग की कमजोरियों के अलावा स्पिन ऑलराउंडर राशिद खान की प्रभावहीनता ने गेंदबाजी में टीम की मुसीबतों को और बढ़ा दिया है। वहीं, बल्लेबाजी विभाग में शीर्ष तीन बल्लेबाजों साई सुदर्शन, गिल और जोस बटलर ने टीम को प्लेऑफ में जगह दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बटलर लीग चरण के बाद राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के लिए स्वदेश रवाना हो चुके हैं और प्लेऑफ में टीम को उनकी कमी खलेगी। बटलर के विकल्प के तौर पर टीम ने कुसाल मेंडिस को टीम में शामिल किया है, लेकिन देखना होगा कि वह इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज की कमी को पूरा कर पाते हैं या नहीं।

टाइटंस के मध्यक्रम में मौजूद शाहरूख खान और शेरफेन रदरफोर्ड सबसे अधिक भरोसेमंद खिलाड़‍ियों में शामिल नहीं हैं, जिससे मुंबई के विरुद्ध टाइटंस की राह आसान नहीं होगी।

विदेशी खिलाड़‍ियों के जाने से नुकसान हुआ

टाइटंस की तरह मुंबई को भी विदेशी खिलाडि़यों के जाने से नुकसान हुआ है। शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा के साथ रियान रिकल्टन ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका का यह बल्लेबाज अब राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ चुका है।

इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स के साथ भी ऐसा ही है। इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज जानी बेयरस्टो के अलावा रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलंका को मुंबई ने अपने साथ जोड़ा है। एलिमिनेटर में रोहित के साथ बेयरस्टो पारी का आगाज कर सकते हैं।

मध्यक्रम में तिलक वर्मा का खराब प्रदर्शन भी मुंबई के लिए चिंता का सबब है। सूर्यकुमार ने बल्लेबाजी में मुंबई के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वह मौजूदा सत्र में 640 रन बना चुके हैं। अगर वह विफल रहते हैं तो मुंबई की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के बल्लेबाज जिस रन गति से रन जोड़ रहे हैं वह भी परेशानी का सबब है और हार्दिक को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों की अगुआई में मुंबई के गेंदबाज विरोधी टीम को अधिक परेशान कर रह हैं।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, राशिद खान, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, निशांत सिंधु, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जे, जयंत यादव, अरशद खान, करीम जन्नत, शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, गुरनूर बरार, इशांत शर्मा, कगिसो रबादा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज, दासुन शनाका, कुसल मेंडिस और जोस बटलर।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवन जैकब्स, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टाप्ली, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान, रघु शर्मा, जानी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलंका।

The post IPL: करो या मरो के मैच में भिड़ेंगे गुजरात और मुंबई, किसकी होगी टूर्नामेंट से विदाई? appeared first on Divya India News.

]]>
LSG vs RCB: ‘विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा खेला है’, तूफानी पारी खेलने के बाद बोले जितेश https://divyaindianews.com/News_id/38346 Wed, 28 May 2025 05:03:03 +0000 https://divyaindianews.com/?p=38346 लखनऊ। IPL 2025 में मंगलवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मेजबान लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी की टीम ने शीर्ष दो पर रहते हुए लीग राउंड को खत्म किया और अब उसका सामना क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स से होगा। …

The post LSG vs RCB: ‘विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा खेला है’, तूफानी पारी खेलने के बाद बोले जितेश appeared first on Divya India News.

]]>
लखनऊ। IPL 2025 में मंगलवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मेजबान लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी की टीम ने शीर्ष दो पर रहते हुए लीग राउंड को खत्म किया और अब उसका सामना क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स से होगा।

आरसीबी की जीत में कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा की बेखौफ पारी अहम रही, जिन्होंने 33 गेंद में नाबाद 85 रन बनाए और टीम को यादगार जीत दिलाई।

मैच के बाद जितेश कहा कि उनके लिए अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद यकीन नहीं हो रहा कि ऐसी पारी खेली है।

प्लेयर ऑफ द मैच जितेश ने 33 गेंद की नाबाद पारी में आठ चौके और छह छक्के लगाए। उन्हें मयंक का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 23 गेंद पर नाबाद 41 रन की पारी में पांच चौके जड़े। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 45 गेंद में 107 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

जितेश ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि मैंने ऐसी पारी खेली है। मैं बस उस पल में रहने का प्रयास कर था, में क्रीज पर टिके रहने की कोशिश कर रहा था। मैं अभी अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं पाऊंगा।’

आरसीबी की पारी के 12वें ओवर में विराट कोहली (54) के आउट होने के बाद जितेश क्रीज पर आए थे। तब आरसीबी का स्कोर चार विकेट पर 123 रन था।

जितेश ने मैदान पर आते ही हर गेंदबाज के खिलाफ सहजता से बड़े शॉट लगाए।  इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उन पर कप्तानी का दबाव था, लेकिन टीम के अनुभवी खिलाड़ियों का पूरा साथ मिला।

उन्होंने कहा, ‘मैंने विराट भाई के आउट होने के बाद मैच को आखिर तक ले जाने का प्रयास किया और इसमें सफल रहा। मेरे ऊपर काफी दबाव था, लेकिन मैं इसका लुत्फ उठा रहा था। मैं जब विराट भाई, क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार को देखता हूं, तो काफी आत्मविश्वास मिलता है।’

महज एक दिन के बाद होने वाले क्वालिफायर एक मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मैं फिलहाल इस पल (जीत) का लुत्फ उठाने करने का प्रयास करूंगा। साथ ही चाहूंगा कि थकान से अच्छे से उबरू।

मेरे गुरू दिनेश कार्तिक ने मुझे कहा था कि अगर मैं मैच को आखिर तक लेकर जाऊंगा तो मेरे में टीम को जीत दिलाने का कौशल है।’ जितेश का यह आईपीएल में पहला अर्धशतक भी रहा। नाबाद 85 रन आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर भी बन गया है।

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद 118 रन की पारी की मदद से तीन विकेट पर 227 रन बनाए। पंत ने अपनी पारी में 11 चौके और आठ छक्के लगाए। इसके अलावा मिचेल मार्श ने 37 गेंद में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 67 रन बनाए।

वहीं, एडेन मार्करम की जगह खेल रहे मैथ्यू ब्रीट्जके ने 12 गेंद में 14 रन बनाए। निकोलस पूरन 10 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी ने 18.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

जितेश, मयंक और विराट के अलावा फिल सॉल्ट ने 19 गेंद में 30 रन बनाए। जबकि रजत पाटीदार सात गेंद में 14 रन और लियम लिविंगस्टोन खाता खोले बिना आउट हुए। आरसीबी ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया।

The post LSG vs RCB: ‘विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा खेला है’, तूफानी पारी खेलने के बाद बोले जितेश appeared first on Divya India News.

]]>
आज का विजेता शीर्ष दो में बनाएगा जगह; क्या है RCB का समीकरण? GT के पास भी मौका https://divyaindianews.com/News_id/38311 Mon, 26 May 2025 05:49:15 +0000 https://divyaindianews.com/?p=38311 नई दिल्ली। आईपीएल 2025 धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। हालांकि, इसका रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। लीग राउंड के आखिरी कुछ मुकाबलों ने रोमांच में चार चांद लगा दिए हैं। प्लेऑफ के लिए सबसे पहले क्वालिफाई करने वाली टीमें एक-एक करके लगातार हारती जा रही हैं और अब शीर्ष …

The post आज का विजेता शीर्ष दो में बनाएगा जगह; क्या है RCB का समीकरण? GT के पास भी मौका appeared first on Divya India News.

]]>
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। हालांकि, इसका रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। लीग राउंड के आखिरी कुछ मुकाबलों ने रोमांच में चार चांद लगा दिए हैं।

प्लेऑफ के लिए सबसे पहले क्वालिफाई करने वाली टीमें एक-एक करके लगातार हारती जा रही हैं और अब शीर्ष दो में स्थान पक्की करने और क्वालिफायर-1 खेलने को लेकर जंग दिलचस्प हो चली है। अब लीग राउंड के आखिरी दो मैच बचे हैं और यही दो मैच शीर्ष दो टीमें तय करेंगी।

आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प रहने वाला है, जबकि लीग स्टेज का आखिरी मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मंगलवार को खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस को मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बड़ी हार मिली और इसने उनके समीकरण को बिगाड़ दिया है।

यह GT की लगातार दूसरी हार रही, क्योंकि शुभमन गिल की टीम को उससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स ने हराया था। हालांकि, टीम अभी भी शीर्ष दो की रेस में है, लेकिन उसे दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा।

अंक तालिका का मौजूदा हाल-

रैंक       टीम      मैच       जीत      हार       बेनतीजा अंक      NRR

1          गुजरात टाइटंस (Q)         14        9          5          0          18        +0.254

2          पंजाब किंग्स (Q) 13        8          4          1          17      +0.327

3          रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 13        8          4          1          17        +0.255

4          मुंबई इंडियंस (Q)           13        8          5          0          16        +1.292

5          दिल्ली कैपिटल्स (E)        14        7          6          1          15        +0.011

6          सनराइजर्स हैदराबाद (E)  14        6          7          1          13        -0.241

7          लखनऊ सुपर जाएंट्स (E) 13        6          7          0          12        -0.337

8          कोलकाता नाइट राइडर्स (E) 14        5          7          2          12     -0.305

9          राजस्थान रॉयल्स (E)        14        4          10        0          8          -0.549

10        चेन्नई सुपर किंग्स (E)       14        4          10        0          8          -0.647

(Q): क्वालिफाई, (E): एलिमिनेटेड

शीर्ष दो में समाप्त होने के लिए समीकरण

1. शीर्ष दो में रहेगी आज जीतने वाली टीम

आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर में मुकाबला है। इस मैच को जीतने वाली टीम का शीर्ष दो में रहना तय है। आज का मैच जीतने वाली टीम क्वालिफायर-1 खेलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पंजाब के 17 अंक हैं और आज जीत उन्हें 19 अंक दिलाएगी।

पंजाब के अलावा सिर्फ एक और टीम आरसीबी है जो 19 अंक तक पहुंच सकती है। ऐसे में पंजाब का शीर्ष दो में स्थान पक्का हो जाएगा। हालांकि, पंजाब के हारने पर उसके 17 अंक ही रहेंगे और मुंबई जीत के साथ 18 अंक पर समाप्त होगी।

मुंबई का नेट रन रेट फिलहाल 10 टीमों  में सबसे अच्छा और काफी ज्यादा है। जीत से उनके नेट रन रेट और बेहतर ही होगा और टीम 18 अंक और शानदार नेट रन रेट के साथ गुजरात को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर पहुंच जाएगी। उनका शीर्ष दो में स्थान पक्का हो जाएगा।

गुजरात का भविष्य आरसीबी और लखनऊ के बीच मैच पर निर्भर होगा। इस स्थिति में मुंबई का क्वालिफायर-1 खेलना तय हो जाएगा, क्योंकि तब सिर्फ आरसीबी ही उनसे नेट रन रेट और अंक के मामले में ऊपर जा सकेगी। बाकी सब उनसे पीछे होंगे।

2. आरसीबी और लखनऊ के बीच मंगलवार को मैच बेहद महत्वपूर्ण

आरसीबी और लखनऊ के बीच मंगलवार को लीग राउंड का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। हालांकि, आरसीबी का खेल बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेगी।

अगर आरसीबी की टीम लखनऊ को हराने में कामयाब रहती है तो 19 अंक लेकर टेबल टॉपर होकर शीर्ष दो में स्थान बनाएगी। अगर लखनऊ की टीम उस मैच को जीतने में कामयाब रहती है तो बेंगलुरु को तीसरे या फिर चौथे स्थान पर रहना पड़ सकता है, क्योंकि गुजरात फिर 18 अंक लेकर शीर्ष दो में रहेगी।

हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि मुंबई पंजाब को हराए। या फिर पंजाब मुंबई को 200-250 रन के अंतर से हराए जो कि संभव नहीं है (मुंबई का नेट रन रेट देखते हुए)।

ऐसे में गुजरात की टीम चाहेगी कि मुंबई पंजाब को हराए और आरसीबी लखनऊ से हार जाए। आरसीबी की जीत उन्हें शीर्ष दो में से एक स्थान दिलाएगी और फिर गुजरात को तीसरे या चौथे स्थान पर रहना होगा।

3. बेनतीजा होने पर क्या होगा समीकरण

अगर पंजाब और मुंबई का मुकाबला किसी कारणवश नहीं होता है या फिर बारिश से धुल जाता है (बेनतीजा रहता है) तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। इस स्थिति में गुजरात की टीम शीर्ष दो में रहते हुए फिनिश करेगी।

मुंबई की टीम को फिर तीसरे या चौथे स्थान पर रहना पड़ेगा। इस स्थिति में अगर आरसीबी ने लखनऊ को हराया तो आरसीबी की टीम शीर्ष दो में गुजरात को जॉइन करेगी।

अगर लखनऊ की टीम आरसीबी को हरा देती है तो आरसीबी को तीसरे चौथे स्थान पर रहना पड़ेगा और पंजाब की टीम की शीर्ष दो में एंट्री हो जाएगी।

अगर पंजाब-मुंबई मैच के बेनतीजा रहने पर आरसीबी-लखनऊ मैच में भी बारिश खलल डालता है और यह मैच भी बेनतीजा रहता है तो फिर गुजरात का शीर्ष दो में स्थान तो पक्का होगा ही, लेकिन आरसीबी और पंजाब में से बेहतर नेट रन रेट वाली टीम गुजरात को शीर्ष दो में जॉइन करेगी।

शीर्ष दो में क्यों रहना चाहती हैं टीमें?

प्लेऑफ लेग की शुरुआत 29 मई से होने जा रही है। इस साल क्वालिफायर-एक 29 मई को मोहाली में खेला जाएगा। वहीं, एलिमिनेटर 30 मई को मोहाली में ही खेला जाएगा। एक जून को अहमदाबाद में क्वालिफायर-दो खेला जाना है।

तीन जून को अहमदाबाद में ही फाइनल खेला जाएगा। क्वालिफायर-एक में अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें भिड़ती हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलता है।

क्वालिफायर-एक के बाद एलिमिनेटर खेला जाता है। यह अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाता है। यह एक नॉकआउट मैच होता है। हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाती है।

जबकि जीतने वाली टीम को क्वालिफायर-एक में हारने वाली टीम के साथ क्वालिफायर-दो में भिड़ना होता है। इस मैच को जीतने वाली टीम क्वालिफायर-एक को जीतने वाली टीम से फाइनल में भिड़ती है, जबकि हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाती है। तीन जून को इस साल का विजेता मिल जाएगा।

The post आज का विजेता शीर्ष दो में बनाएगा जगह; क्या है RCB का समीकरण? GT के पास भी मौका appeared first on Divya India News.

]]>
इकाना में ‘किंग कोहली’ का जलवा, फैंस मचाने लगे शोर; बढ़ानी पड़ी सिक्योरिटी https://divyaindianews.com/News_id/38286 Sat, 24 May 2025 05:24:03 +0000 https://divyaindianews.com/?p=38286 लखनऊ। IPL में महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली की लोकप्रियता सिर चढ़कर बोलती है। यही वजह है कि दूसरे शहरों में भी चेन्नई और बेंगलुरु के प्रशंसक स्थानीय टीम पर भारी पड़ते हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में किंग कोहली का जलवा छाया रहा। आईपीएल में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में 90% …

The post इकाना में ‘किंग कोहली’ का जलवा, फैंस मचाने लगे शोर; बढ़ानी पड़ी सिक्योरिटी appeared first on Divya India News.

]]>
लखनऊ। IPL में महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली की लोकप्रियता सिर चढ़कर बोलती है। यही वजह है कि दूसरे शहरों में भी चेन्नई और बेंगलुरु के प्रशंसक स्थानीय टीम पर भारी पड़ते हैं।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में किंग कोहली का जलवा छाया रहा। आईपीएल में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में 90% दर्शक विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंचे।

18 नंबर की जर्सी से बढ़ाया उत्साह

प्रशंसकों ने 18 नंबर की जर्सी और बेंगलुरु के झंडे से उनका उत्साह बढ़ाया। विराट ने 25 गेंदों में 43 रन की शानदार पारी खेली हालांकि आरसीबी लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई फिर भी खेल प्रेमियों का जोश अंत तक बना रहा।

शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के मुकाबले में स्टेडियम में मौजूदा करीब 40 हजार दर्शकों में 90 प्रतिशत किंग कोहली का समर्थन करने पहुंचे। 18 नंबर की जर्सी पहनकर और हाथों में बेंगलुरु का झंडा लेकर प्रशंसक विराट का उत्साह बढ़ाते नजर आए।

इसके पहले 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले में इकाना स्टेडियम पीली जर्सी और झंडे से पट गया था। स्टेडियम के बाहर भी महेंद्र सिंह धौनी की लोकप्रियता लखनऊ टीम पर भारी पड़ रही थी।

बढ़ानी पड़ी सिक्योरिटी

स्थानीय प्रशंसक माही की एक झलक पाने को परेशान थे। कुछ इसी तरह विराट कोहली को लेकर भी देखने को मिला। वह सीमा रेखा पर फील्डिंग कर रहे थे तो उनके आसपास अतिरिक्त सुरक्षा गार्डों को तैनात किया गया था।

वहीं, विराट ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और 25 गेंदों पर 43 रनों की शानदार पारी खेलकर जश्न मनाने का अवसर दिया। हालांकि, आरसीबी लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन खेल प्रेमियों का जोश मैच के आखिरी गेंद तक हाई रहा।

इस साल इकाना में चौथी बार स्कोर 200 पार

आईपीएल के मौजूदा सत्र में इकाना स्टेडियम की पिचों पर रनों का अंबार लग रहा है। वर्तमान सीजन में यहां शुक्रवार को चौथी बार किसी टीम ने 200 से अधिक रनों का स्कोर बनाया। 18 मई को लखनऊ और हैदराबाद के मुकाबले को छोड़ दें तो अन्य सभी मैचों में इकाना स्टेडियम लगभग हाउसफुल रहा है।

देश के अन्य सभी स्टेडियम की तुलना में इकाना में अधिक भीड़ जुट रही है। हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार आरसीबी के खिलाफ 231 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

इसके पहले चार अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 203 रन बनाए थे। दूसरी बार 19 मई को हुए मैच में लखनऊ के 206 रन के लक्ष्य को हैदराबाद ने आसानी से हासिल कर लिया था।

The post इकाना में ‘किंग कोहली’ का जलवा, फैंस मचाने लगे शोर; बढ़ानी पड़ी सिक्योरिटी appeared first on Divya India News.

]]>
IPL 2025: DC को डबल झटका, Playoff से बाहर होने के साथ बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड https://divyaindianews.com/News_id/38243 Thu, 22 May 2025 05:17:25 +0000 https://divyaindianews.com/?p=38243 मुंबई। IPL 2025 से दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सफर खत्म हो गया। 21 मई को वानखेड़े में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें 59 रनों से मात दी। इस मैच में मिली हार के साथ ही दिल्ली की टीम को एक नहीं, बल्कि दो झटके लगे। दिल्ली की टीम इस बार IPL …

The post IPL 2025: DC को डबल झटका, Playoff से बाहर होने के साथ बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on Divya India News.

]]>
मुंबई। IPL 2025 से दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सफर खत्म हो गया। 21 मई को वानखेड़े में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें 59 रनों से मात दी। इस मैच में मिली हार के साथ ही दिल्ली की टीम को एक नहीं, बल्कि दो झटके लगे। दिल्ली की टीम इस बार IPL प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई।

DC के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

इस दौरान DC के माथे पर एक कलंक ऐसा लगा, जो आजतक आईपीएल के इतिहास में किसी के साथ नहीं हुआ। DC पहली ऐसी टीम बनी जो टूर्नामेंट में अपने पहले चार मैच जीतने के बाद सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।

हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई ने प्लेऑफ में जगह बनाई। मुंबई चौथी टीम बनी, जिसने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में एंट्री की। उनसे पहले आरसीबी, गुजरात और पंजाब की टीम प्लेऑफ में जगह बना चुकी थी।

मैच में सूर्यकुमार की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। DC को 181 रन का टारगेट मिला।

मैच में दिल्ली के नियमित कप्तान अक्षर पटेल बीमार होने के कारण मैच नहीं खेल सके। 181 रन का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने 18.2 ओवर में 121 रन बनाए और DC 59 रनों से मैच हार गई। समीर रिजवी ने 39 रन बनाए, जबकि विपराज निगम ने 20 रन की पारी खेली।

Playoff की टीमें हुई तय

IPL 2025 प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चारों टीमों की तस्वीर साफ हो गई। मुंबई इंडियंस से पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें नॉकआउट राउंड में प्रवेश कर चुकी है।

प्लेऑफ की दौड़ भले ही खत्म हो चुकी है, लेकिन टॉप-2 की जंग अभी भी जारी है। मुंबई अपना आखिरी मैच जीतकर 18 अंक तक पहुंचना चाहेगी, लेकिन गुजरात के पास 22 और पंजाब-आरसीबी के पास ज्यादा-से-ज्यादा 21-21 अंकों तक पहुंचने का मौका है।

The post IPL 2025: DC को डबल झटका, Playoff से बाहर होने के साथ बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on Divya India News.

]]>
सिर झुकाया, पैर छूकर लिया आशीर्वाद; सूर्यवंशी व धोनी की मुलाकात का Video वायरल https://divyaindianews.com/News_id/38231 Wed, 21 May 2025 04:57:21 +0000 https://divyaindianews.com/?p=38231 नई दिल्ली। IPL इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी (वैभव सूर्यवंशी) और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी (महेंद्र सिंह धोनी) मंगलवार को आमने-सामने थे। राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच 20 मई को खेले गए मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का सामना 43 साल के MS धोनी से सामना हुआ। सूर्यवंशी ने …

The post सिर झुकाया, पैर छूकर लिया आशीर्वाद; सूर्यवंशी व धोनी की मुलाकात का Video वायरल appeared first on Divya India News.

]]>
नई दिल्ली। IPL इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी (वैभव सूर्यवंशी) और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी (महेंद्र सिंह धोनी) मंगलवार को आमने-सामने थे। राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच 20 मई को खेले गए मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का सामना 43 साल के MS धोनी से सामना हुआ।

सूर्यवंशी ने मैच में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 57 रन बनाए और धोनी की कप्तानी वाली सीएसके पर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई।

मैच के बाद सूर्यवंशी और धोनी के बीच एक दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला। जब युवा खिलाड़ी ने दिग्गज धोनी का आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर छुए। ये वीडियो मैच खत्म होने के बाद का है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूर्यवंशी ने छुए धोनी के पैर

दरअसल, क्रिकेट के मैदान पर अक्सर ऐसे पल देखने को मिलते हैं जो सिर्फ खेल से बढ़कर होते हैं। आईपीएल 2025 में RR और CSK के बीच खेले गए मैच में ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला पल सामने आया, जिसने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया।

इस मैच में आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (14) ने अपने आदर्श, दिग्गज एमएस धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे, तब वैभव ने एमएस धोनी से हाथ नहीं, बल्कि उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

इस दौरान धोनी भी मुस्कुराते हुए उन्हें आशीर्वाद और उनके खेल की तारीफ करते दिखे। ये वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि वैभव अपना सपना पूरा कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा रिस्पेक्ट द लीजेंड। एक अन्य यूजर ने लिखा संस्कार उम्र से बड़े हैं।

The post सिर झुकाया, पैर छूकर लिया आशीर्वाद; सूर्यवंशी व धोनी की मुलाकात का Video वायरल appeared first on Divya India News.

]]>
‘तेरी चोटी पकड़ के मारूंगा…’, अभिषेक-दिग्वेश का हुआ झगड़ा; BCCI उपाध्यक्ष ने कराया ‘सीजफायर’ https://divyaindianews.com/News_id/38218 Tue, 20 May 2025 05:01:43 +0000 https://divyaindianews.com/?p=38218 नई दिल्ली। IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच सोमवार को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में SRH ने 6 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि लखनऊ प्लेऑफ की रेस से लगातार दूसरे साल बाहर हो गया।  हैदराबाद ने 206 रन के लक्ष्य को 10 गेंद बाकी रहते …

The post ‘तेरी चोटी पकड़ के मारूंगा…’, अभिषेक-दिग्वेश का हुआ झगड़ा; BCCI उपाध्यक्ष ने कराया ‘सीजफायर’ appeared first on Divya India News.

]]>
नई दिल्ली। IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच सोमवार को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में SRH ने 6 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि लखनऊ प्लेऑफ की रेस से लगातार दूसरे साल बाहर हो गया।

 हैदराबाद ने 206 रन के लक्ष्य को 10 गेंद बाकी रहते हुए हासिल किया। मैच में अभिषेक शर्मा ने 59 रन की पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। अभिषेक शर्मा के खेल से ज्यादा उनकी लखनऊ के गेंदबाज दिग्वेश राठी संग हुई लड़ाई ज्यादा सुर्खियों में रही।

बता दें कि दिग्वेश हमेशा की तरह बल्लेबाज को आउट करने के बाद नोटबुक सिलब्रेशन करने से बाज नहीं आए और अभिषेक को अपना शिकार बनाकर उन्होंने फिर उस तरीके से जश्न मनाया।

इस दौरान अभिषेक और दिग्वेश की मैदान पर झड़प भी हुई। ये पूरा मामला अंपायर और यहां तक कि BCCI उपाध्यक्ष भी मैदान पर मामला शांत कराने आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की 206 रन का पीछा करते हुए खराब शुरुआत रही। 17 रन पर टीम का पहला विकेट गिरा, लेकिन युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों पर ताबड़तोड़ 59 रन की पारी खेलकर लखनऊ के जबड़े से जीत छीन ली।

हैदराबाद की आक्रामक शुरुआत का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उसने सिर्फ 3.3 ओवर में 50 रन जोड़े। मैच में जब अभिषेक शर्मा तेजी से रन बना रहे थे, तब उन्हें एलएसजी के स्पिनर दिग्वेश राठी ने अपना शिकार बनाया।

पारी के 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक आउट हुए। इस दौरान जब अभिषेक आउट हुए तो दिग्वेश ने अपना सिग्नेचर सेलिब्रेशन नोटबुक जैसा इशारा किया, उसे देखकर अभिषेक काफी गुस्सा हो गए। यहां तक कि ऐसा वीडियो क्लिप में लिपसिंग में देखा गया कि दिग्वेश को अभिषेक ने धमकी भरे शब्द भी कहे।

राजीव शुक्ला ने मामला कराया शांत

मैदान पर अंपायर ने बीच में आकर खिलाड़ियों को अलग-अलग कराया और माहौल शांत कराया। मैच के बाद दोनों ही खिलाड़ियों को आपस में बात करके सुलह करते हुए देखा गया।

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी बीच मैदान आकर मामले को शांत कराने में मदद की। फैंस सोशल मीडिया पर ये कमेंट करने लगे कि राजीव शुक्ला आज हमारे लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बन गए हैं।

The post ‘तेरी चोटी पकड़ के मारूंगा…’, अभिषेक-दिग्वेश का हुआ झगड़ा; BCCI उपाध्यक्ष ने कराया ‘सीजफायर’ appeared first on Divya India News.

]]>