T20 World Cup 2024 Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/category/sports/t20-world-cup-2024 Latest Hindi News & Information Portal Fri, 04 Oct 2024 04:48:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg T20 World Cup 2024 Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/category/sports/t20-world-cup-2024 32 32 Women T20 WC: न्यूजीलैंड के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम, जानें संभावित प्लेइंग-11 https://divyaindianews.com/News_id/34779 Fri, 04 Oct 2024 04:48:14 +0000 https://divyaindianews.com/?p=34779 दुबई। कल गुरुवार से शुरू हुई महिला टी20 विश्व कप में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम आज शुक्रवार से अपने अभियान का आगाज करेगी। भारत का सामना ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से होगा। आंकड़ों में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा रहा है, लेकिन भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में …

The post Women T20 WC: न्यूजीलैंड के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम, जानें संभावित प्लेइंग-11 appeared first on Divya India News.

]]>
दुबई। कल गुरुवार से शुरू हुई महिला टी20 विश्व कप में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम आज शुक्रवार से अपने अभियान का आगाज करेगी। भारत का सामना ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से होगा।

आंकड़ों में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा रहा है, लेकिन भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में पूरी तैयारी के साथ आई है और अपने दिन किसी भी टीम को मात देने का दम रखती है।

स्पिनरों की भूमिका रहेगी अहम

इस बात की पूरी संभावना है कि भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ दो तेज गेंदबाजों को खिलाएगा और स्पिनरों पर अधिक निर्भर रहना होगा। भारत के पास स्पिन विभाग में असाधारण विविधता है।

आक्रमण की कमान ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा और श्रेयंका पाटिल, लेग स्पिनर आशा शोभना और बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव के कंधों पर होगी।

न्यूजीलैंड की टीम में भी अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है जिससे टीम का दावा मजबूत है। करिश्माई कप्तान सोफी डिवाइन, अनुभवी ऑलराउंडर सूजी बेट्स और अनुभवी तेज गेंदबाज ली ताहुहू और लेघ कास्पेरेक टीम की रीढ़ हैं।

युवा ऑलराउंडर अमेलिया केर भी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट में चौंकाने वाला प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि पिचों के टूटने से भारत के स्पिनरों को मदद मिल सकती है जो टीम का मजबूत पक्ष है।

मंधाना लय में, हरमनप्रीत की खराब फॉर्म चिंता का विषय

भारत को अपने शीर्ष खिलाड़ियों 35 वर्षीय हरमनप्रीत, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा से महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद होगी। शेफाली और मंधाना शानदार फॉर्म में हैं।

उन्होंने जुलाई में श्रीलंका में एशिया कप में अपने पिछले अंतरराष्ट्रीय मैच में रन बनाए लेकिन भारत फाइनल में मेजबान टीम से हार गया था। मंधाना ने पिछली पांच टी20 पारियों में तीन अर्धशतक जड़े हैं। हालांकि, हरमनप्रीत का प्रदर्शन कुछ निराशाजनक रहा है और उनका लय में होना भारत के शीर्ष और मध्य क्रम के लिए जरूरी है।

खिताबी सूखे को समाप्त करने के उद्देश्य से उतरेगा भारत

मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के पास छह टी20 विश्व कप खिताब हैं, जबकि भारत को पहले खिताब का इंतजार है। न्यूजीलैंड दो बार का उपविजेता है और उनके खिलाफ जीत को रणनीतिक तथा मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में होने का संकेत माना जा सकता है। भारत के लिए जीत के साथ आगाज करना महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और पाकिस्तान भी हैं।

भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

भारतः स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह ठाकुर।

न्यूजीलैंडः सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रूके हालीडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गैज (विकेटकीपर), हनाह रोव, जेस केर, लेघ कास्पेरेक,  ली ताहुहू।

The post Women T20 WC: न्यूजीलैंड के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम, जानें संभावित प्लेइंग-11 appeared first on Divya India News.

]]>
रोहित शर्मा ने इन 3 दिग्गजों को दिया T20 WC जीतने का श्रेय, बताया भारतीय क्रिकेट का स्तंभ https://divyaindianews.com/News_id/34123 Thu, 22 Aug 2024 05:31:26 +0000 https://divyaindianews.com/?p=34123 नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता। फाइनल मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 2007 के बाद दूसरा विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। टी20 विश्व कप 2024 का खिताब …

The post रोहित शर्मा ने इन 3 दिग्गजों को दिया T20 WC जीतने का श्रेय, बताया भारतीय क्रिकेट का स्तंभ appeared first on Divya India News.

]]>
नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता। फाइनल मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 2007 के बाद दूसरा विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीते हुए करीब दो महीने होने वाले है, लेकिन अभी तक इस जीत का जश्न खत्म नहीं हुआ है। बीते दिन कप्तान रोहित शर्मा BCCI सचिव जय शाह व विश्व कप की ट्रॉफी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गए थे।

वहीं, रोहित शर्मा ने CEAT क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स में मेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर के रूप में नामित होने के बाद तीन दिग्गजों को भारतीय क्रिकेट का स्तंभ बताया और उन्हें टी20 विश्व कप 2024 की जीत का श्रेय भी दिया।

अजीत अगरकर, जय शाह और राहुल द्रविड़ को दिया श्रेय

दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़, चयन समिति के अध्यक्ष अजीत आगरकर और बीसीसीआई सचिव जय शाह की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन निकालने के प्रयास में पूरा समर्थन दिया, जिसकी वजह से भारत टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीत सका।

रोहित की कप्तानी में भारत ने जून में आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर जीत दर्ज की। यह 2007 के बाद भारत की दूसरी टी20 वर्ल्ड कप जीत थी और रोहित ने इस जीत के साथ टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया।

रोहित ने CEAT क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स में साल के पुरुष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में नामित होने के बाद कहा कि मेरे लिए यह सपना था कि इस टीम को ऐसा बनाऊं कि परिणामों के बारे में ज्यादा चिंता नहीं किए बिना स्वतंत्र रूप से खेल सकें।

यही जरूरी था। मुझे अपने तीन स्तंभों से बहुत मदद मिली जो वास्तव में श्री जय शाह, श्री राहुल द्रविड़ और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर हैं।

रोहित ने आगे कहा कि यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था कि मैं वही कर सकूं जो मैंने किया और निश्चित रूप से उन खिलाड़ियों को भी नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने अलग-अलग समय पर आकर टीम को हासिल करने में मदद की। टी20 विश्व कप जीतना ऐसा एहसास था जो हर दिन नहीं आता।

यह कुछ ऐसा था जिसकी हम सभी उम्मीद कर रहे थे। जब हमनें विश्व कप जीता, तो यह सभी के लिए महत्वपूर्ण था कि हम उस पल का आनंद लें, जिसे हमनें काफी अच्छे से किया और हमारे देश का भी धन्यवाद जिन्होंने हमारे साथ इस खुशी को मनाया।

The post रोहित शर्मा ने इन 3 दिग्गजों को दिया T20 WC जीतने का श्रेय, बताया भारतीय क्रिकेट का स्तंभ appeared first on Divya India News.

]]>
28 साल के बैटर ने एक ओवर में बटोरे 39 रन; युवराज-पोलार्ड के छक्कों का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त https://divyaindianews.com/News_id/34085 Tue, 20 Aug 2024 05:04:21 +0000 https://divyaindianews.com/?p=34085 नई दिल्ली। समोया के विकेटकीपर बल्लेबाज डेरियस विस्सर ने पुरुषों के T20I में एक ही ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया। समोया के वानुअतु के खिलाफ चल रहे आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप सब रिजिनल ईस्ट एशिया पेसिफिक क्वालिफायर-ए मैच के दौरान विस्सर ने अपिया के गार्डन ओवल नंबर …

The post 28 साल के बैटर ने एक ओवर में बटोरे 39 रन; युवराज-पोलार्ड के छक्कों का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त appeared first on Divya India News.

]]>
नई दिल्ली। समोया के विकेटकीपर बल्लेबाज डेरियस विस्सर ने पुरुषों के T20I में एक ही ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया।

समोया के वानुअतु के खिलाफ चल रहे आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप सब रिजिनल ईस्ट एशिया पेसिफिक क्वालिफायर-ए मैच के दौरान विस्सर ने अपिया के गार्डन ओवल नंबर 2 पर एक ही ओवर में 39 रन बनाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

6 गेंदों पर 39 रन बनाकर रचा इतिहास

क्वालिफायर ए मैच के 15वें ओवर में डेरियल विस्सर ने वानुअतु के सीमर नालिन निपिको की गेंदों पर 6 शानदार छक्के जड़े। 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड पहले भी बन चुका है, लेकिन एक ओवर में 39 रन बटोरे जाने का रिकॉर्ड आज से पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं बना।

डेरियस विस्सर ने वानुअतु के बॉलर नालिन निपिको के खिलाफ पारी के 15वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े। चौथी गेंद नो बॉल रही, जिस पर कोई रन नहीं बना। अगली गेंद पर डेरियस विस्सर ने फिर से छक्का जड़ा।

पांचवीं गेंद डॉट बॉल रही, लेकिन अगली गेंद पर डेरियस ने फिर से छक्का जड़ दिया। हालांकि, ये गेंद नो बॉल रही और फिर से निपिको ने आखिरी गेंद फेंकी तो डेरियस ने एक और छक्का लगाया। इस तरह कुल 6 छक्के और तीन रन नो बॉल के तौर पर मिले।

डेरियस ने तोड़ा युवराज सिंह-पोलार्ड का रिकॉर्ड

इस प्रदर्शन के साथ विस्सर ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के रिकॉर्ड को धराशायी किया। युवराज सिंह ने साल 2007 के पहले ICC T20 विश्व कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ही ओवर में 6 छक्के जड़े थे।

डेरियस ने युवराज सिंह के अलावा कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन और दीपेंद्र सिंह ऐरी को भी पछाड़ दिया। डेरियस के नाम टी20 में किसी एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बन गया।

The post 28 साल के बैटर ने एक ओवर में बटोरे 39 रन; युवराज-पोलार्ड के छक्कों का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त appeared first on Divya India News.

]]>
भारतीय टीम का एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्‍वागत, 11 बजे खिलाड़‍ियों से मिलेंगे PM https://divyaindianews.com/News_id/33366 Thu, 04 Jul 2024 04:40:27 +0000 https://divyaindianews.com/?p=33366 नई दिल्ली। भारतीय टीम गुरुवार को सुबह 6 बजे बारबाडोस से नई दिल्‍ली पहुंची। पता हो कि भारतीय खिलाड़ी ब्रिजटाउन में हरिकेन बेरिल चक्रवात के कारण तीन दिन तक फंसे हुए थे। भारतीय स्‍टाफ को बुधवार को स्‍पेशल चार्टर्ड फ्लाइट के जरिये देश लाया गया। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम का नई दिल्‍ली …

The post भारतीय टीम का एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्‍वागत, 11 बजे खिलाड़‍ियों से मिलेंगे PM appeared first on Divya India News.

]]>
नई दिल्ली। भारतीय टीम गुरुवार को सुबह 6 बजे बारबाडोस से नई दिल्‍ली पहुंची। पता हो कि भारतीय खिलाड़ी ब्रिजटाउन में हरिकेन बेरिल चक्रवात के कारण तीन दिन तक फंसे हुए थे। भारतीय स्‍टाफ को बुधवार को स्‍पेशल चार्टर्ड फ्लाइट के जरिये देश लाया गया।

रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम का नई दिल्‍ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्‍वागत हुआ। दिल्ली हवाई अड्डे के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। हर किसी ने गर्मजोशी से भारतीय टीम का स्वागत किया। कई फैंस तो रात में ही एयर पोर्ट पहुंच गए थे।

विराट को देखते ही शोर मचाने लगे फैंस

टीम के खिलाड़ी एयरपोर्ट के बाहर आए और बस से होटल के लिए रवाना हो गए। इस बीच विराट कोहली जब बस में चढ़ रहे थे तो उन्होंने फैंस की तरफ देखा और उनका अभिवादन स्वीकार किया। फैंस विराट कोहली को देखते ही शोर मचाने लगे।

पीएम मोदी से मिलेगी टीम

टीम आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिलेगी। उसके बाद आज ही मुंबई रवाना होगी। टीम आज ही मुंबई के नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम के बीच खुली बस पर रोड शो करेगी। पहले ये कार्यक्रम कल होना था। खिलाड़ियों को जल्दी फ्री करने के लिए ये कार्यक्रम आज ही होगा।

बता दें कि विश्व जीतने के बाद ही भारतीय टीम को भारत लौटना था लेकिन बारबाडोस में तूफान के कारण टीम को वहीं रोक दिया था। दो दिन की देरी के बाद, BCCI ने पूरी टीम और उनके परिवारों के एक साथ घर लौटने के लिए एक चार्टर्ड उड़ान की व्यवस्था की।

The post भारतीय टीम का एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्‍वागत, 11 बजे खिलाड़‍ियों से मिलेंगे PM appeared first on Divya India News.

]]>
ICC की टीम में भारतीयों का जलवा, इन छह खिलाड़ियों को मिली जगह; कोहली चूके https://divyaindianews.com/News_id/33324 Mon, 01 Jul 2024 05:05:02 +0000 https://divyaindianews.com/?p=33324 नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला गया टी20 विश्व कप 2024 भारत की जीत के साथ समाप्त हो गया। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रनों से ऐतिहासिक जीत के साथ खिताब अपने नाम कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 11 साल से …

The post ICC की टीम में भारतीयों का जलवा, इन छह खिलाड़ियों को मिली जगह; कोहली चूके appeared first on Divya India News.

]]>
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला गया टी20 विश्व कप 2024 भारत की जीत के साथ समाप्त हो गया। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रनों से ऐतिहासिक जीत के साथ खिताब अपने नाम कर लिया।

इसी के साथ टीम इंडिया ने 11 साल से पड़े ICC ट्रॉफी के टूर्नामेंट को भी खत्म कर दिया। भारत ने इस खिताब पर 2007 के बाद दूसरी बार कब्जा जमाया है। टूर्नामेंट के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) ने टीम ऑफ टूर्नामेंट का चयन किया है। इनमें भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है।

कोहली को नहीं मिली जगह

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले 2007 में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पहला खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

यही वजह है कि ICC की टीम ऑफ टूर्नामेंट में छह भारतीयों को जगह मिली है। हैरानी की बात यह है कि फाइनल में भारत के लिए 76 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले विराट कोहली को जगह नहीं मिली है।

ICC की टीम में छह भारतीय खिलाड़ियों को मौका

ICC की 11 सदस्यीय टीम में छह भारतीय खिलाड़ियों के अलावा अफगानिस्तान के तीन खिलाड़ी जबकि वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है। इसमें बतौर ओपनर रोहित शर्मा और रहमानुल्लाह का चयन किया गया है।

रोहित भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन (257 रन) बनाने वाले बल्लेबाज रहे तो वहीं गुरबाज इस टूर्नामेंट के बेस्ट स्कोरर रहे। वहीं तीसरे नंबर के लिए आईसीसी ने वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज निकोलस पूरन को रखा जबकि सूर्यकुमार यादव को चौथे नंबर पर रखा जो भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन (199 रन) बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

इसके अलावा इस टीम में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। इन चारों खिलाड़ियों ने भारत के लिए टी20 विश्व कप 2024 में दमदार प्रदर्शन किया था।

टी20 विश्व कप 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट (ICC)

रोहित शर्मा, रहमानुल्लाह गुरबाज, निकोलस पूरन, सूर्यकुमार यादव, मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, फजलहक फारूकी।

The post ICC की टीम में भारतीयों का जलवा, इन छह खिलाड़ियों को मिली जगह; कोहली चूके appeared first on Divya India News.

]]>
T20 WC: गले मिले, झर-झर रोये; फिर साथ संन्यास… रो-को ने हर किसी को रुला दिया https://divyaindianews.com/News_id/33305 Sun, 30 Jun 2024 05:12:23 +0000 https://divyaindianews.com/?p=33305 नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दो बेहतरीन हीरो विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की। पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करने वाले विराट कोहली ने फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेली। …

The post T20 WC: गले मिले, झर-झर रोये; फिर साथ संन्यास… रो-को ने हर किसी को रुला दिया appeared first on Divya India News.

]]>
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दो बेहतरीन हीरो विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की। पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करने वाले विराट कोहली ने फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेली।

दूसरी ओर, रणनीति के मास्टर रोहित शर्मा ने मैदान पर अभेद जाल बुना और जब विश्व विजेता बन गए तो दोनों मैदान पर एक-दूसरे के गले लगे और भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू थे। वे रो रहे थे। ये खुशी और गम दोनों के थे। उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान किया।

वे जानते थे कि अब नीली जर्सी में इस फॉर्मेट में नहीं दिखेंगे, लेकिन क्या किया जा सकता है। उन्हें भी पता है। यही कहानी है। जिसके करियर का आगाज होता है। अंत निश्चित है।

इस करियर को भी कभी न कभी अलविदा कहना ही था। इससे खास दिन इस फैसले के लिए नहीं हो सकता था। अपने खेल को टॉप पर छोड़ने वोल इन दोनों प्लेयर्स ने भारतीय क्रिकेट फैंस को रुला दिया।

रोहित और विराट ने हर किसी को कर दिया भावुक

भारत द्वारा आईसीसी ट्रॉफी के लिए 11 साल के इंतजार को खत्म करने के कुछ समय बाद ही कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की, जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने भी कुछ ही देर बाद ऐसी ही खबर दी।

दोनों को पता था कि यह आखिरी बार है जब वे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की जर्सी पहन रहे हैं, चाहे टीम जीते या हारे। रोहित, विराट और भारतीय टीम ने मिलकर जो कुछ किया, उसे देखते हुए बारबाडोस में कोई भी ऐसा नहीं था, जो भावुक नहीं था।

गले लगाए रोते रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा

यहां तक कि रोते हुए रोहित ने भी कोहली को कसकर गले लगाया, जबकि दोनों ऐतिहासिक मौके पर एक साथ रोए। टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद कोहली ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चैंपियनशिप मैच के लिए बचाकर रखा।

पावरप्ले में टीम के तीन विकेट गिरने के बाद कोहली ने भारत की पारी को स्थिर गति से आगे बढ़ाया। उन्होंने पहले ओवर में तीन चौके लगाकर पारी की शुरुआत की और अंतिम ओवरों में गति पकड़ने से पहले 49 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।

59 गेंदों में 76 रन बनाकर उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता और भारत को 176/7 का मजबूत स्कोर बनाने में मदद की। मैच के बाद कोहली ने टी20I प्रारूप से संन्यास की घोषणा की, रोहित ने कोहली की पारी को बहुत महत्वपूर्ण बताया और पिछले कुछ वर्षों में टीम के लिए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

The post T20 WC: गले मिले, झर-झर रोये; फिर साथ संन्यास… रो-को ने हर किसी को रुला दिया appeared first on Divya India News.

]]>
T20 WC: फाइनल में आज IND-SA का मुकाबला, टीम इंडिया के पास 17 साल बाद चैंपियन बनने का मौका https://divyaindianews.com/News_id/33302 Sat, 29 Jun 2024 04:54:14 +0000 https://divyaindianews.com/?p=33302 ब्रिजटाउन (बारबाडोस)। कप्तान रोहित शर्मा की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में आज दक्षिण अफ्रीका के सामने होगी। यह मैच बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल में खेला जाएगा। 2007 की विजेता भारतीय टीम के पास 17 साल बाद फिर से टी20 विश्व चैंपियन बनने का मौका है। भारतीय टीम इंग्लैंड को 68 रन से हराकर …

The post T20 WC: फाइनल में आज IND-SA का मुकाबला, टीम इंडिया के पास 17 साल बाद चैंपियन बनने का मौका appeared first on Divya India News.

]]>
ब्रिजटाउन (बारबाडोस)। कप्तान रोहित शर्मा की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में आज दक्षिण अफ्रीका के सामने होगी। यह मैच बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल में खेला जाएगा। 2007 की विजेता भारतीय टीम के पास 17 साल बाद फिर से टी20 विश्व चैंपियन बनने का मौका है।

भारतीय टीम इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में पहुंची है। भारत और दक्षिण अफ्रीका, दोनों अब तक इस विश्व कप में अपराजेय हैं। भारतीय टीम का यह तीसरा टी20 विश्व कप फाइनल है।

वहीं, द. अफ्रीका पहली बार किसी विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। भारत अंतिम बार 10 साल पहले 2014 में टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था, जहां उसे श्रीलंका के हाथों हार मिली थी। भारतीय टीम किसी भी प्रारूप में विश्व चैंपियन बनने का सपना पिछले 13 वर्षों से देखती आ रही है।

रोहित की टीम के पास 17 वर्ष बाद टी20 विश्व कप जीतने का तो मौका होगा ही साथ में 2011 के बाद टीम इंडिया को एक बार फिर विश्व विजेता का ताज पहनाने का भी अवसर होगा। भारत ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोई आईसीसी का खिताब नहीं जीता है और 11 साल के आईसीसी के सूखे को खत्म करने का भी मौका होगा।

रोहित के लिए आसान नहीं होगा मुकाबला

रोहित के लिए यह महामुकाबला मानसिक तौर पर आसान नहीं होगा। उनकी कप्तानी में भारत टेस्ट विश्व चैंपियनशिप और 2023 के वनडे विश्वकप का फाइनल खेल चुकी है, लेकिन उनकी टीम फाइनल की यह अंतिम बाधा पार नहीं कर पाई। रोहित की टीम को इसी अंतिम बाधा को पार करने का एक और मौका मिला है।

यहां जीते तो करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के साथ अपने अंतिम टूर्नामेंट में कोचिंग कर रहे राहुल द्रविड, खुद उनके और विराट कोहली के लिए यह विशेष तोहफा होगा। माना जा रहा है कि रोहित और विराट का भी यह अंतिम टी-20 विश्व कप हो सकता है।

अब तक अपराजेय हैं दोनों टीमें

यह फाइनल उन दो टीमों के बीच है, जो अब तक टूर्नामेंट में अपराजेय हैं। भारत सात मैच जीता है, एक मैच उसका बारिश में धुला है, जबकि द. अफ्रीका लगातार आठ मैच जीतकर फाइनल में पहुंचा है।

द. अफ्रीका के लिए भी यह फाइनल विशेष है, क्योंकि उनकी टीम पहली बार किसी विश्वकप के खिताबी मुकाबले में पहुंची है। वहीं, भारतीय टीम टी-20 विश्वकप का तीसरा फाइनल खेलेगी। अंतिम बार भारत 10 साल पहले 2014 में फाइनल में पहुंचा था, जहां उसे श्रीलंका से हार मिली थी।

परिस्थितियों से तालमेल बिठाना बना सफलता का मंत्र

इस विश्व कप में भारतीय टीम की सफलता मंत्र अमेरिका और वेस्टइंडीज की परिस्थितियों से बेहतर तरीके से तालमेल बिठाना है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 68 रन से जीत हासिल करने के बाद रोहित शर्मा ने भी यह बात स्वीकार की।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण सेमीफाइनल मुकाबला ही है, जहां अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने प्रोवीडेंस की धीमी पिच का भरपूर फायदा उठाते हुए इंग्लैंड को महज 103 रन पर ढेर कर दिया। पहले भारतीय टीम ने अमेरिका में वहां की नई पिचों पर तेज गेंदबाजों का बखूबी इस्तेमाल किया और वेस्टइंडीज में कुलदीप-अक्षर की जोड़ी को बखूबी आजमाया गया।

प्रोवीडेंस से अलग होगी यहां की पिच

केनसिंगटन ओवल की पिच प्रोवीडेंस से अलग है। यहां की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद देती है। उन्हें नई गेंद से स्विंग मिलता है। बाद में यह पिच बल्लेबाजों की मददगार बन जाती है। यहां अच्छी लाइन रखने वाले स्पिनर भी भूमिका निभाते आ रहे हैं।

भारत ने इस विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ यहां एक मैच खेला है। भारत ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे और अफगानिस्तान को 134 रन पर समेट 47 रन से जीत हासिल की थी। यहां 32 टी-20 मैच हो चुके हैं। 19 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है और 11 में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत मिली है। दो बेनतीजा रहे हैं।

फाइनल पर बारिश का साया

सेमीफाइनल की तरह फाइनल पर भी बारिश का साया है। शनिवार को उष्णकटिबंधीय तूफान आने की उम्मीद है। हालांकि फाइनल के लिए रविवार सुरक्षित दिन निर्धारित किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में बारिश के कारण तकरीबन ढाई घंटे खेल बाधित रहा था।

केशव और शम्सी हैं अच्छी फॉर्म में

दक्षिण अफ्रीका की टीम 1998 के आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट (अब चैंपियंस ट्रॉफी) को ही जीत पाई है। विश्वकप (टी-20 और वनडे) के सात सेमीफाइनल हारने के बाद टीम पहली बार फाइनल में है।

द. अफ्रीका का भी सफलता का मंत्र उसका टीम प्रदर्शन रहा है। स्पिनर केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। शम्सी ने अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले दो मैचों में तीन-तीन विकेट लिए हैं।

क्विंटन डिकॉक खतरनाक हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ 65 और अमेरिका के खिलाफ 74 रन की पारियां खेल चुके हैं। कप्तान मार्करम ने कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। क्लासेन भी 46 और 36* की दो महत्वपूर्ण पारियां खेल पाए हैं।

आईपीएल में खराब प्रदर्शन करने वाले एनरिक नोत्र्जे जरूर यहां फॉर्म में हैं। वह कगिसो रबादा के साथ मिलकर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। डेविड मिलर ने टी-20 में भारत के खिलाफ सर्वाधिक 431 रन 20 मैचों में बनाए हैं।

दोनों टीमें:

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, रयान रिकेलटन।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जयसवाल।

The post T20 WC: फाइनल में आज IND-SA का मुकाबला, टीम इंडिया के पास 17 साल बाद चैंपियन बनने का मौका appeared first on Divya India News.

]]>
T20 WC सेमीफाइनल में रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल के खास क्लब में मारी एंट्री https://divyaindianews.com/News_id/33287 Fri, 28 Jun 2024 05:57:18 +0000 https://divyaindianews.com/?p=33287 गयाना। भारतीय टीम के कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक रंग में नजर आए हैं। सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया की तबियत से कुटाई करने के बाद रोहित ने इंग्लैंड को भी नहीं छोड़ा। जिस पिच पर दोनों टीम के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे। उस पिच पर …

The post T20 WC सेमीफाइनल में रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल के खास क्लब में मारी एंट्री appeared first on Divya India News.

]]>
गयाना। भारतीय टीम के कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक रंग में नजर आए हैं। सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया की तबियत से कुटाई करने के बाद रोहित ने इंग्लैंड को भी नहीं छोड़ा।

जिस पिच पर दोनों टीम के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे। उस पिच पर हिटमैन जमकर रन बना रहे थे। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रखीं थी। इसी के साथ रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में एक खास उपलब्धि भी हासिल की है।

उनका नाम अब टी20 क्रिकेट के बादशाह क्रिस गेल के साथ इस खास लिस्ट में जुड़ गया है। अब तक यह कारनामा सिर्फ क्रिस गेल ही कर पाए थे। हालांकि रोहित अब ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में 50 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने रोहित

आज तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने ही 50 से ज्यादा छक्के लगाए थे। उनके नाम इस टूर्नामेंट में 63 छक्के हैं। हालांकि अब टी20 वर्ल्ड कप में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज रोहित शर्मा बन गए हैं।

उन्होंने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ अपनी 57 रन की पारी में किया था। रोहित ने इस मैच में 6 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इसी के साथ उन्होंने यह खास उपलब्धि भी हासिल कर ली।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगा फाइनल

29 जून को बारबाडोस में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला होने वाला है। जहां भारत 11 साल से आईसीसी ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही है।

वहीं साउथ अफ्रीका ने आज तक कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। ऐसे में दोनों टीमें यह खिताबी मुकाबला अपने नाम करने में पूरी जान लगा देंगी।

The post T20 WC सेमीफाइनल में रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल के खास क्लब में मारी एंट्री appeared first on Divya India News.

]]>
दबाव में बिखरा अफगानिस्तान, SA की आसान जीत; पहली बार T20 WC के फाइनल में https://divyaindianews.com/News_id/33260 Thu, 27 Jun 2024 04:33:14 +0000 https://divyaindianews.com/?p=33260 त्रिनिदाद। टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच नौ विकेट से जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवर में 10 विकेट पर 56 रन बनाए। इस स्कोर पर ऑलआउट होना टी20 विश्व कप सेमीफाइनल …

The post दबाव में बिखरा अफगानिस्तान, SA की आसान जीत; पहली बार T20 WC के फाइनल में appeared first on Divya India News.

]]>
त्रिनिदाद। टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच नौ विकेट से जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवर में 10 विकेट पर 56 रन बनाए।

इस स्कोर पर ऑलआउट होना टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच में किसी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर है। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में  एक विकेट पर 60 रन बनाए और मौजूदा टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।

मौजूदा टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका और भारत की टीमें अब तक अजेय हैं। यह पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2014 में वह सेमीफाइनल से ही बाहर हो गई थी।

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका 2009 में भी सेमीफाइनल से ही बाहर हो गई थी।

मार्करम-हेंड्रिक्स ने टीम को फाइनल में पहुंचाया

57 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका फजलहक फारुकी ने पांच रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने क्विंटन डिकॉक को बोल्ड किया। इसके बाद मोर्चा रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्करम ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाज हेंड्रिक्स ने 29 और कप्तान मार्करम ने 23 रन बनाए।

ताश के पत्तों की तरह बिखरा अफगानिस्तान का बल्लेबाजी क्रम

पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने महज 57 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और विरोधी गेंदबाजों के सामने पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन 10 रन अजमतुल्लाह उमरजई ने बनाए। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उनकी तरफ से मार्को यानसेन और तबरेज शम्सी ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, कागिसो रबाडा और एनरिक नॉर्त्जे ने दो-दो विकेट हासिल किए।

The post दबाव में बिखरा अफगानिस्तान, SA की आसान जीत; पहली बार T20 WC के फाइनल में appeared first on Divya India News.

]]>
धीमी पिच पर इंग्लैंड से एडिलेड का हिसाब चुकाने उतरेगी टीम इंडिया, गयाना में होगी भिड़ंत https://divyaindianews.com/News_id/33251 Wed, 26 Jun 2024 06:04:56 +0000 https://divyaindianews.com/?p=33251 गयाना। एडिलेड ओवल मैदान पर 10 नवंबर 2022 को इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी। करीब 16 महीने बाद गुरुवार को गयाना के प्रोविडेंस मैदान पर ये दोनों टीमें फिर से एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ेंगी, जहां रोहित शर्मा की …

The post धीमी पिच पर इंग्लैंड से एडिलेड का हिसाब चुकाने उतरेगी टीम इंडिया, गयाना में होगी भिड़ंत appeared first on Divya India News.

]]>
गयाना। एडिलेड ओवल मैदान पर 10 नवंबर 2022 को इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी। करीब 16 महीने बाद गुरुवार को गयाना के प्रोविडेंस मैदान पर ये दोनों टीमें फिर से एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ेंगी, जहां रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम उस हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से उतरेगी।

प्रोविडेंस स्टेडियम में धीमी टर्निंग पिच पर यह मैच खेला जाएगा। गुरुवार को वर्षा का अनुमान है और कोई भी रिजर्व डे नहीं है। अगर मैच धुल जाता है, तो भारतीय टीम शनिवार को होने वाले फाइनल में सीधे पहुंच जाएगी क्योंकि वह सुपर-8 के ग्रुप-1 में शीर्ष पर रही थी।

इंग्लैंड ने 2010 के टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से गयाना में नहीं खेला है और उसका सामना टूर्नामेंट की बेहतरीन फार्म में चल रही टीम भारत से होगा, जिसने पिछले मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर अपना अजेय सफर जारी रखा।

भारत ने जीते हैं सात में से सात मैच

भारत ने विश्व कप में सात में से सात मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड टेस्ट खेलने वाली एक ही टीम वेस्टइंडीज को हराकर यहां पहुंची है। इंग्लैंड ने रविवार को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था, लेकिन सोमवार को बारबाडोस में अपने होटल में बैठकर इंतजार किया कि वह अपना मैच खेलने कहां जाएगी।

इंग्लैंड जो ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार रात वेस्टइंडीज को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया, अगर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया होता तो उसे त्रिनिदाद में सेमीफाइनल खेलना पड़ता।

ऑस्ट्रेलिया से हिसाब हुआ चुकता

कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में भारत के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए एक आधार तैयार कर दिया है। रोहित ने 50 ओवर के विश्व कप में अपनी निस्वार्थ, आक्रामक बल्लेबाजी को दोहराया, केवल 41 गेंदों पर 92 रन बनाए। रोहित ने मिशेल स्टार्क के पहले ओवर में 28 रन कूटे और पैट कमिंस की पहली गेंद पर छक्का लगाया।

शानदार फॉर्म में है भारतीय टीम

रोहित ने लेग स्पिनर एडम जांपा को भी निशाना बनाया। रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या भी अच्छी लय में दिखे थे। भारत के लिए चिंता की बात विराट कोहली की फार्म है, जो अब तक छह मैचों में 01, 04, 00, 24, 37 और 00 का स्कोर ही कर पाए हैं।

इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे बड़ी ताकत उसकी गेंदबाजी रही है और गेंदबाजी में उसके पास कम से कम छह विकल्प होते हैं। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जहां नई गेंद से विरोधी बल्लेबाजों के लिए काल बने हुए हैं तो हार्दिक ने तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका को अच्छे से निभाया है।

The post धीमी पिच पर इंग्लैंड से एडिलेड का हिसाब चुकाने उतरेगी टीम इंडिया, गयाना में होगी भिड़ंत appeared first on Divya India News.

]]>