कानपुर Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/category/state-news/uttar-pradesh/कानपुर Latest Hindi News & Information Portal Tue, 31 Mar 2026 00:41:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg कानपुर Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/category/state-news/uttar-pradesh/कानपुर 32 32 उप्र में किडनी रैकेट का भंडाफोड़, 10 लाख में खरीदी 60 लाख में दलाल ने किया सौदा; ऐसे हुआ खुलासा https://divyaindianews.com/News_id/42530 Tue, 31 Mar 2026 00:41:38 +0000 https://divyaindianews.com/?p=42530 कानपुर। कानपुर के कल्याणपुर में चल रहे किडनी रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां के अस्पताल में उत्तराखंड के युवक से करीब दस लाख रुपये में किडनी खरीदने का सौदा हुआ, जबकि इसे दलाल के माध्यम से 60 लाख रुपये में बेचा गया। अवैध तरीके से की गई किडनी की इस खरीद-फरोख्त का …

The post उप्र में किडनी रैकेट का भंडाफोड़, 10 लाख में खरीदी 60 लाख में दलाल ने किया सौदा; ऐसे हुआ खुलासा appeared first on Divya India News.

]]>
कानपुर। कानपुर के कल्याणपुर में चल रहे किडनी रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां के अस्पताल में उत्तराखंड के युवक से करीब दस लाख रुपये में किडनी खरीदने का सौदा हुआ, जबकि इसे दलाल के माध्यम से 60 लाख रुपये में बेचा गया।

अवैध तरीके से की गई किडनी की इस खरीद-फरोख्त का सुराग लगने पर पुलिस ने अस्पताल में छापा मारा। पुलिस ने मामले में दलाल व अस्पताल संचालक, डॉक्टर दंपती समेत दस लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में क्राइम ब्रांच, रावतपुर और कल्याणपुर पुलिस जांच कर रही हैं।

कल्याणपुर के आवास विकास तीन निवासी शिवम अग्रवाल पर आरोप है कि उसने उत्तराखंड के युवक को दस लाख में किडनी बेंचने का ऑफर दिया था। कहा कि उसके रिश्तेदार को किडनी की जरूरत है।

इस पर युवक ने रुपयों की जरूरत के चलते हामी भर दी। रावतपुर स्थित हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट हुआ। वहीं ,दलाल शिवम ने 60 लाख रुपये में इस किडनी का सौदा एक जरूरतमंद परिवार से कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक किडनी बेचने वाले युवक को 3.5 लाख रुपये चेक और छह लाख रुपये नकद दिए गए। किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद दोनों मरीजों को 24 घंटे तक इसी हॉस्पिटल में रखा गया। इसके बाद डोनर को वहां से हटाकर कल्याणपुर आवास विकास तीन स्थित हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।

50 हजार रुपये न मिलने पर शिकायत की चर्चा

सूत्रों की माने तो मामले में डोनर को सिर्फ 9.5 लाख रुपये शिवम ने दिए थे। 50 हजार रुपये को लेकर वह उसे टरका रहा था। इन्हीं 50 हजार रुपये को लेकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी।

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो किडनी रैकेट का खुलासा हुआ। देर रात क्राइम ब्रांच ने युवक के बताए दोनों हॉस्पिटल में छापेमारी की तो वहां उसके भर्ती होने के सबूत मिले हैं।

क्राइम ब्रांच ने मामले में दोनो हॉस्पिटल के संचालक, डॉक्टर दंपती और दलाल शिवम को हिरासत में लिया। वहीं,ट्रांसप्लांट के बाद किडनी लेने वाले मरीज को इलाके के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने उस हॉस्पिटल में छापा मारा। जहां से पांच अन्य लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। देर रात पुलिस की टीम ने नौबस्ता, बर्रा,पनकी आदि के इलाकों के अस्पतालों में छापेमारी की। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

The post उप्र में किडनी रैकेट का भंडाफोड़, 10 लाख में खरीदी 60 लाख में दलाल ने किया सौदा; ऐसे हुआ खुलासा appeared first on Divya India News.

]]>
1984 के सिख विरोधी दंगे का मामला रद करने से HC का इनकार, याचिका खारिज https://divyaindianews.com/News_id/42475 Wed, 25 Mar 2026 22:39:50 +0000 https://divyaindianews.com/?p=42475 प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 1984 के कानपुर सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों को रद करने की मांग में दाखिल आरोपितों की याचिकाएं खारिज कर दी हैं। साथ ही आपराधिक केस कार्यवाही जारी रखने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इन घटनाओं को भीषण नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध बताया। न्यायमूर्ति अनिश कुमार …

The post 1984 के सिख विरोधी दंगे का मामला रद करने से HC का इनकार, याचिका खारिज appeared first on Divya India News.

]]>
प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 1984 के कानपुर सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों को रद करने की मांग में दाखिल आरोपितों की याचिकाएं खारिज कर दी हैं। साथ ही आपराधिक केस कार्यवाही जारी रखने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने इन घटनाओं को भीषण नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध बताया। न्यायमूर्ति अनिश कुमार गुप्ता ने नौ आरोपियों की दायर सात याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि केवल देरी या मूल रिकार्ड के अभाव के आधार पर मुकदमा समाप्त नहीं किया जा सकता।

प्रदीप अग्रवाल व अन्य की तरफ से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर चार्जशीट व सीजेएम कानपुर नगर की कोर्ट में चल रही आपराधिक केस कार्यवाही रद करने की मांग की गई थी।

कोर्ट ने कहा, ‘यह घटनाएं देश भर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख समुदाय के खिलाफ बड़े पैमाने पर हुई हिंसा का हिस्सा थीं, जो एक तरह से नरसंहार जैसा था।’

आरोपियों ने दलील दी थी कि मूल दस्तावेज जैसे एफआईआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए निष्पक्ष विचारण संभव नहीं है।

गवाहों के बयान में देरी और पहचान पर भी सवाल उठाए थे। कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल गठित कर चुका है और पुनः जांच के आदेश दिए गए, भले ही मूल रिकॉर्ड उपलब्ध न हों।

प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया कि उस समय जल्दबाजी में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर आरोपितों को बचाने की कोशिश की गई।

कोर्ट ने भी माना कि कई रिकार्ड नष्ट हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद गवाहों के स्पष्ट बयान और पुनर्निर्मित एफआईआर के आधार पर मामला बनता है।

कोर्ट ने कहा कि गवाहों ने आरोपितों की पहचान की है और घटनाओं का विस्तृत विवरण दिया है जिससे प्रथमदृष्टया मामला बनता है।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इतने गंभीर मामलों में केवल समय बीत जाने के आधार पर कार्यवाही खत्म नहीं की जा सकती।

इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व फैसलों का भी हवाला दिया गया है। एक आरोपित ने घटना स्थल पर मौजूद न होने की बात कही।

उसे कहा गया कि वह तर्क को ट्रायल के दौरान साबित करे। इस आधार पर मामला खत्म नहीं किया जा सकता।

The post 1984 के सिख विरोधी दंगे का मामला रद करने से HC का इनकार, याचिका खारिज appeared first on Divya India News.

]]>
उन्नाव में भीषण हादसा, बाइक सवार दंपती व दो बच्चों को ट्रक ने कुचला; चारों की मौत https://divyaindianews.com/News_id/41892 Wed, 04 Feb 2026 23:59:28 +0000 https://divyaindianews.com/?p=41892 उन्नाव। उप्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के भल्ला फार्म तिराहे के पास बुधवार रात 11:30 बजे वैवाहिक कार्यक्रम से शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मारने के बाद भागने की प्रयास में कुचल दिया। हादसे में दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो …

The post उन्नाव में भीषण हादसा, बाइक सवार दंपती व दो बच्चों को ट्रक ने कुचला; चारों की मौत appeared first on Divya India News.

]]>
उन्नाव। उप्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के भल्ला फार्म तिराहे के पास बुधवार रात 11:30 बजे वैवाहिक कार्यक्रम से शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मारने के बाद भागने की प्रयास में कुचल दिया।

हादसे में दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक की बड़ी बेटी पीछे से आ रहे साढ़ू की बाइक पर बैठी थी इसलिए बच गई।

जानकारी के अनुसार उन्नाव के अजगैन कस्बा निवासी वीरेंद्र (35) पुत्र गुरुचरण परिवार के साथ बुधवार को लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के दयालखेड़ा गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

कार्यक्रम समापन के बाद रात में बाइक पर पत्नी रीतू (33), बेटी अनुराधा (9), और बेटे रुद्र (6) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बड़ी बेटी नैनसी (15) साथ आ रहे वीरेंद्र के साढू रंजीत की बाइक पर बैठी थी। वीरेंद्र बाइक से आगे चल रहे थे।

भल्ला फार्म तिराहे के पास पीछे आ रहे साढ़ू रंजीत को न देख वीरेंद्र ने बाइक रोक दी और उसका इंतजार करने लगा। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मार दी जिससे कंटेनर हाईवे पर पलट गया।

भागने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। हादसे में दंपती और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।

बड़ी बेटी साढ़ू रंजीत के साथ थी इसलिए वह बच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और आनन फानन शवों को किनारे कराया। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक कब्जे में लिया गया है।

The post उन्नाव में भीषण हादसा, बाइक सवार दंपती व दो बच्चों को ट्रक ने कुचला; चारों की मौत appeared first on Divya India News.

]]>
उप्र: रायबरेली, सुल्तानपुर सहित कई जिलों के स्कूल हुए बंद; न्यूनतम स्तर पर रात का तापमान https://divyaindianews.com/News_id/41356 Mon, 22 Dec 2025 03:52:54 +0000 https://divyaindianews.com/?p=41356 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है। रहा। घने कोहरे की वजह से आगरा, अलीगढ़ और बाराबंकी में दृश्यता शून्य को छूने लगी है। बहराइच में 50 मीटर, कानपुर में 70 मीटर और श्रावस्ती, अयोध्या व अमेठी में 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। माैसम विभाग का कहना है …

The post उप्र: रायबरेली, सुल्तानपुर सहित कई जिलों के स्कूल हुए बंद; न्यूनतम स्तर पर रात का तापमान appeared first on Divya India News.

]]>
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है। रहा। घने कोहरे की वजह से आगरा, अलीगढ़ और बाराबंकी में दृश्यता शून्य को छूने लगी है। बहराइच में 50 मीटर, कानपुर में 70 मीटर और श्रावस्ती, अयोध्या व अमेठी में 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

माैसम विभाग का कहना है कि सोमवार से हवा का रुख पूर्वा होने से पारे में हल्की बढ़त के साथ कोहरे में थोड़ी कमी आएगी और माैसम थोड़ा सुधरेगा।

रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भीषण ठंड और कोहरे की घनी चादर की वजह से यातायात और जनजीवन प्रभावित हुआ। रविवार को तराई व पश्चिम के कई जिलों में दिन में सूरज कोहरे की ओट में छिपा रहा।

माैसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रतापगढ़, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली और अमेठी जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 39 जिलों में पारे में भारी गिरावट के साथ शीत दिवस की चेतावनी जारी किया गया है।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं।

इसके असर से आने वाले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त आएगी। । साथ ही कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी।

कई जिलों में स्कूल बंद, कुछ का समय बदला

भीषण सर्दी को देखते हुए अवध के करीब-करीब सभी जिलों के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। रायबरेली, अमेठी, अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर में कक्षा आठ तक के बच्चों की पूरी तरह छुट्टी कर दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस बारे में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

The post उप्र: रायबरेली, सुल्तानपुर सहित कई जिलों के स्कूल हुए बंद; न्यूनतम स्तर पर रात का तापमान appeared first on Divya India News.

]]>
उप्र: कड़ाके की सर्दी की चेतावनी, 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट; बदला स्कूलों का समय https://divyaindianews.com/News_id/41317 Thu, 18 Dec 2025 03:45:25 +0000 https://divyaindianews.com/?p=41317 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी की दोहरी मार शुरू हो गई है। माैसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन इलाकों में संभावित शीत दिवस की भी चेतावनी जारी की गई है। संभावना जताई गई है कि …

The post उप्र: कड़ाके की सर्दी की चेतावनी, 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट; बदला स्कूलों का समय appeared first on Divya India News.

]]>
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी की दोहरी मार शुरू हो गई है। माैसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है।

साथ ही इन इलाकों में संभावित शीत दिवस की भी चेतावनी जारी की गई है। संभावना जताई गई है कि 20 दिसंबर तक प्रदेश में कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है।

बुधवार को लखनऊ समेत, बरेली, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही। वहीं बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर आदि में दृश्यता 30 मीटर तक सिमट गई।

प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री, जबकि कुछ स्थानों पर 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में घने कोहरे के साथ चुभती हुई ठंडी पछुआ हवाएं चलीं और दिन के पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई।

कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से काफी नीचे लुढ़क गया। इससे ठिठुरन और गलन बढ़ गई। लोगों को दिन में ही अलाव का सहारा लेना पड़ा।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम भारत और मध्य भारत के ऊपर बने प्रति-चक्रवात तथा ऊपरी हवा के प्रभाव से उप्र के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है।

निचले वायुमंडल में व्युत्क्रम परत बनने से दिन के अधिकांश समय दृश्यता कम रही। 20 दिसंबर तक कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है।

इन जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट और शीत दिवस की चेतावनी

गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनाैर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर।

The post उप्र: कड़ाके की सर्दी की चेतावनी, 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट; बदला स्कूलों का समय appeared first on Divya India News.

]]>
दिल्ली ब्लास्ट: डॉक्टरी की नौकरी छोड़ भागी थी डॉ. शाहीन, पति से लिया था तलाक; जानिए कहानी https://divyaindianews.com/News_id/40868 Wed, 12 Nov 2025 03:39:28 +0000 https://divyaindianews.com/?p=40868 लखनऊ। फरीदाबाद से गिरफ्तार महिला आतंकी डॉ. शाहीन सईद कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग में सात साल तक प्रवक्ता के पद पर रही। वर्ष 2013 में बिना सूचना दिए नौकरी से गायब हो गई। उसे नोटिस भेजे जाते रहे लेकिन जवाब नहीं दिया। वर्ष 2021 में शासन ने शाहीन को बर्खास्त कर …

The post दिल्ली ब्लास्ट: डॉक्टरी की नौकरी छोड़ भागी थी डॉ. शाहीन, पति से लिया था तलाक; जानिए कहानी appeared first on Divya India News.

]]>
लखनऊ। फरीदाबाद से गिरफ्तार महिला आतंकी डॉ. शाहीन सईद कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग में सात साल तक प्रवक्ता के पद पर रही।

वर्ष 2013 में बिना सूचना दिए नौकरी से गायब हो गई। उसे नोटिस भेजे जाते रहे लेकिन जवाब नहीं दिया। वर्ष 2021 में शासन ने शाहीन को बर्खास्त कर दिया।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ. शाहीन ने प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज से जनवरी 2003 में एमबीबीएस और दिसंबर 2005 में एमडी किया।

इसके बाद लोक सेवा चयन आयोग से उसका चयन हुआ। अगस्त वर्ष 2006 में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग में प्रवक्ता के पद पर ज्वाइन किया। वर्ष 2009-10 में कन्नौज मेडिकल कॉलेज तबादला हो गया लेकिन छह महीने के बाद वापस जीएसवीएम आ गई।

वर्ष 2013 में वह बिना सूचना के नौकरी छोड़कर चली गई। कॉलेज की ओर से बार-बार भेजे गए नोटिसों का उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई।

शासन ने वर्ष 2021 में उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया। बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाद शाहीन ने प्रार्थनापत्र देकर कॉलेज से अनुभव प्रमाणपत्र मांगा।

प्रार्थना पत्र में उसने अपना पता डॉ. परवेज सईद, असिस्टेंट प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग, ओपीडी कॉम्प्लेक्स इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, दसौली, कुर्सी रोड, लखनऊ दिया था।

शाहीन ने इंटर की पढ़ाई लखनऊ के लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज से की। पति नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हयात जफर पीएमएस के डॉक्टर हैं लेकिन वर्ष 2015 में तलाक लेकर दोनों अलग हो गए।

मां को बीमार देख शाहीन ने लिया था डॉक्टर बनने का फैसला

शाहीन के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही डॉक्टर बनना चाहती थी। उसने यह फैसला मां की बीमारी के बाद लिया था। मां की बीमारी के दौरान डॉक्टरों को उनकी सेवा करते देख वह काफी प्रभावित हुई थी।

मोहल्लेवालों का कहना है कि शाहीन काफी सरल स्वभाव की थी।स्थानीय लोगों में चर्चा है कि शाहीन पढ़ाई में तेज थी। वह लोगों की सेवा करना चाहती थी। पता नहीं वह कैसे संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हो गई।

कुछ लोगों ने शाहीन का माइंडवॉश किए जाने की बात भी कही। स्थानीय लोगों को भरोसा नहीं हो रहा कि शाहीन के संपर्क आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों से है।

परिजनों ने बताया कि शाहीन कुछ दिन दिल्ली में भी काम कर चुकी है। खुफिया एजेंसियां शाहीन के संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में पता लगा रही हैं। अब तक शाहीन ने कहां-कहां काम की है, इसका ब्योरा जुटाया जा रहा है।

शाहीन और परवेज का सहारनपुर कनेक्शन

परवेज का ठिकाना सहारनपुर में भी था। वह वहां क्लीनिक भी चलाता था। डॉ. शाहीन के भी सहारनपुर कनेक्शन सामने आए हैं।

दरअसल, छह नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित अस्पताल में तैनात डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था।

आदिल के पकड़े जाने के बाद ही मुअज्जिम का नाम सामने आया। मुअज्जिम गिरफ्तार किया गया तो उसने डॉ. शाहीन के बारे में जानकारी दी। खुफिया एजेंसियां अब शाहीन और परवेज के आतंकी कनेक्शन के बारे में पता लगा रही हैं।

The post दिल्ली ब्लास्ट: डॉक्टरी की नौकरी छोड़ भागी थी डॉ. शाहीन, पति से लिया था तलाक; जानिए कहानी appeared first on Divya India News.

]]>
इश्क में पगलाई मां ने बीमे की रकम के लिए कराई बेटे की हत्या, जानें पूरी कहानी https://divyaindianews.com/News_id/40691 Thu, 30 Oct 2025 05:46:24 +0000 https://divyaindianews.com/?p=40691 कानपुर देहात। नाम भी ममता था पर पति की मौत के बाद इश्क में पगलाई मां हैवान बन गई और उसने ‘मां का ममता’ का ही क़त्ल कर डाला। रिश्तों को कलंकित करने वाली यह घटना उप्र के कानपुर देहात की है। पति की मौत ममता नाम की यह औरत गैर पुरुष के प्रेम में …

The post इश्क में पगलाई मां ने बीमे की रकम के लिए कराई बेटे की हत्या, जानें पूरी कहानी appeared first on Divya India News.

]]>
कानपुर देहात। नाम भी ममता था पर पति की मौत के बाद इश्क में पगलाई मां हैवान बन गई और उसने ‘मां का ममता’ का ही क़त्ल कर डाला। रिश्तों को कलंकित करने वाली यह घटना उप्र के कानपुर देहात की है।

पति की मौत ममता नाम की यह औरत गैर पुरुष के प्रेम में पड़ गई गई। बेटे प्रदीप को इसकी भनक लग गई तो वह संबंधों में बाधा बन गया। यह ममता को नागवार गुजरा और उसने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या ही करवा दी।

कहानी सिर्फ इतनी ही नहीं है। ममता ने हत्या से पहले बेटे के नाम पर 40-40 लाख रुपये की चार बीमा पॉलिसी लीं ताकि बाद में सबको मोटी रकम मिल जाए।

बीमा की रकम मिलने में दिक्कत न आए इसके लिए हत्या को दुर्घटना का रूप दिया लेकिन पुलिस ज्यादा तेज निकली। मामले का भंडाफोड़ करदिया। दो हत्यारे भी गिरफ्तार कर लिए गए। मां अभी फरार है।

27 अक्तूबर की सुबह यह मामला सामने आया। उस दिन सुबह-सुबह प्रदीप (23) का खून से लथपथ शव कानपुर-इटावा हाईवे के डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ के पास पड़ा मिला था। वह आंध्रप्रदेश में रहकर नौकरी करता था और दिवाली पर घर आया था। इस मामले में प्रदीप के बाबा जगदीश नायारण ने पौत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।

ग्रामीणों ने किया हंगामा

गांव वाले भी नहीं माने और थाने पर हंगामा कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव के सुक्खा उर्फ ऋषि कटियार व उसके भाई मयंक उर्फ ईशू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस घटना के खुलासे के लिए छानबीन के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात को बरौर थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने टीम के साथ कुटरा मोड़ के पास अंगदपुर के ही ऋषि कटियार को घेर लिया। वह कार से था लेकिन वह गड्ढे में फंस गई।

आरोपी ने भागने के प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। वह पकड़ में आ गया। उसके पास से तमंचा और दो खोखे भी बरामद हुए।

सिर पर हथौड़ी से वार कर मार डाला

पकड़े गए हत्यारोपियों के अनुसार, सिर पर हथौड़ी से वार कर मार डाला। इसके बाद शव 26 अक्तूबर की रात को फेंका गया था। शव फेंकने का स्थान और हत्या के लिए हथौड़ी का चयन चतुराई से किया गया ताकि मौत का कारण हादसा ही लगे।

ये है पूरा मामला

बुधवार शाम छह बजे के करीब रायरामापुर में दूसरा हत्यारोपी मयंक उर्फ ईशु भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी भी मिल गई। मयंक ने बताया कि प्रदीप के पिता संदीप कुमार की मौत के बाद उसकी मां ममता (42) से उसके संबंध हो गए थे।

इसकी जानकारी प्रदीप को हुई तो वह विरोध करने लगा। इस पर उन लोगों ने प्रदीप को रास्ते से हटाने और बीमा करवाकर रुपये कमाने की योजना बनाई। फिर उन्होंने प्रदीप की कई पॉलिसियां करवाई।

26 अक्तूबर की शाम सात बजे वह और ऋषि प्रदीप को होटल पर खाना खिलाने के बहाने ले गए। रास्ते में हथौड़ी मारकर हत्या कर शव कानपुर-इटावा हाईवे पर फेंक दिया।

बीमा की धनराशि पाने के लिए मां ने ही अपने प्रेमी व उसके भाई संग मिलकर बेटे की हत्या करवाई है। मंगलवार रात को मुठभेड़ में हत्यारोपी ऋषि को गिरफ्तार किया गया है। वह गोली लगने से घायल हुआ है।  

ASP राजेश पांडेय ने बताया कि उसके खिलाफ पूर्व में चोरी व गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बुधवार शाम को प्रेमी मयंक को भी गिरफ्तार किया गया है। फरार चल रही मां की तलाश की जा रही है।

The post इश्क में पगलाई मां ने बीमे की रकम के लिए कराई बेटे की हत्या, जानें पूरी कहानी appeared first on Divya India News.

]]>
यूपी विप चुनाव: 30 सितंबर से वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण, दिसंबर में अंतिम प्रकाशन https://divyaindianews.com/News_id/40101 Sat, 20 Sep 2025 05:47:52 +0000 https://divyaindianews.com/?p=40101 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें अगले साल 6 दिसंबर को खाली हो रही है। इसी को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण कार्यक्रम तय कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि …

The post यूपी विप चुनाव: 30 सितंबर से वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण, दिसंबर में अंतिम प्रकाशन appeared first on Divya India News.

]]>
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें अगले साल 6 दिसंबर को खाली हो रही है। इसी को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण कार्यक्रम तय कर दिया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगी और उसी दिन अंतिम लिस्ट प्रकाशित कर दी जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधान परिषद की जो सीटें रिक्त हो रही हैं, उनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पांच सीटें हैं। इसमें लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी शामिल हैं।

वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद हैं। इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण किया जाएगा।

30 दिसंबर को अंतिम वोटर लिस्ट

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 30 सितंबर को सार्वजनिक नोटिस जारी होगा। इसके बाद 15 और 25 अक्टूबर को समाचार पत्रों में नोटिस का प्रकाशन होगा। वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन पत्र (फॉर्म 18 या 19) 6 नवंबर तक जमा किए जा सकेंगे।

20 नवंबर को पांडुलिपि तैयार कर नामावली का मुद्रण किया जाएगा। इसके बाद 25 नवंबर को निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन होगा। नाम जुड़वाने और संशोधन कराने के लिए दावे-आपत्तियां 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक ली जाएंगी।

इनका निस्तारण 25 दिसंबर तक होगा और अनुपूरक सूची जारी की जाएगी। इसी क्रम में इसी साल की 30 दिसंबर को अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए आवश्यक है कि आवेदक अर्हता तिथि यानी 1 नवंबर 2025 से कम से कम तीन साल पूर्व स्नातक या समकक्ष डिग्रीधारी हो।

वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में नाम दर्ज कराने के लिए यह अनिवार्य है कि आवेदक ने राज्य के मान्यता प्राप्त माध्यमिक स्तर के शैक्षिक संस्थान में बीते छह सालों में कम से कम तीन साल तक अध्यापन कार्य किया हो। इसके साथ ही सभी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कई जिलों को शामिल किया गया है।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार लखनऊ, हरदोई, खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली और प्रतापगढ़ जिले तक होगा।

जबकि वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले तक।

ऐसे ही आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, फर्रुखाबाद और कासगंज तक होगा।

मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और हापुड़ जिले तक होगा।

इलाहाबाद झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर जिले तक होगा।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार

इसी प्रकार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार लखनऊ, हरदोई, खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली और प्रतापगढ़ तक होगा।

वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र तक होगा।

आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, फर्रुखाबाद और कासगंज जिले तक होगा।

मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और हापुड़ जिले तक होना है।

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और संभल तक।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विस्तार में बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी और अंबेडकर नगर शामिल है।

2026 में होने वाले चुनाव की तैयारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन क्षेत्रों के लिए संबंधित मंडलायुक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे, जबकि जिलाधिकारी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

इन निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी अपने निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे। यह पुनरीक्षण प्रक्रिया विधान परिषद के 2026 में होने वाले चुनावों की तैयारियों की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

The post यूपी विप चुनाव: 30 सितंबर से वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण, दिसंबर में अंतिम प्रकाशन appeared first on Divya India News.

]]>
यूपी में बाढ़ का कहर; सैकड़ों गांव बने टापू, कालोनियों में भरा पानी; लाखों प्रभावित https://divyaindianews.com/News_id/39909 Mon, 08 Sep 2025 05:09:54 +0000 https://divyaindianews.com/?p=39909 आगरा/मथुरा/कानपुर। कई नदियों में आई बाढ़ उप्र के आगरा, मथुरा, अलीगढ़, शाहजहांपुर, पीलीभीत, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज समेत कई जिलों में कहर बरपा रही है। सैकड़ों गांव टापू बन गए हैं। शहर की कालोनियों में भी पानी घुस गया है। लाखों की आबादी प्रभावित है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा …

The post यूपी में बाढ़ का कहर; सैकड़ों गांव बने टापू, कालोनियों में भरा पानी; लाखों प्रभावित appeared first on Divya India News.

]]>
आगरा/मथुरा/कानपुर। कई नदियों में आई बाढ़ उप्र के आगरा, मथुरा, अलीगढ़, शाहजहांपुर, पीलीभीत, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज समेत कई जिलों में कहर बरपा रही है। सैकड़ों गांव टापू बन गए हैं। शहर की कालोनियों में भी पानी घुस गया है। लाखों की आबादी प्रभावित है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। NDRF, SDRF की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है।

यमुना में उफान से आगरा की एक लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ की चपेट में आ गई है। दयालबाग से जीवनी मंडी तक और यमुना पार में टेढ़ी बगिया से कछपुरा तक 50 से अधिक कॉलोनियों, मोहल्लों में पानी भर गया है। सदर, एत्मादपुर, फतेहाबाद और बाह तहसील क्षेत्र में 60 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

नौ हजार लोगों का रेस्क्यू

मथुरा में यमुना का पानी लक्ष्मीनगर के घरों की एक-एक मंजिल तक भर गया। सदर बाजार, जयसिंहपुरा समेत वृंदावन की दर्जनों कॉलोनियां लबालब हो गईं। जिले के 45 गांव टापू बन गए हैं। प्रशासन ने नौ हजार लोगों का रेस्क्यू कर राहत शिविरों में भेजा है।

कुछ परिवार अभी भी कर रहे पलायन

अलीगढ़ में यमुना की बाढ़ से प्रभावित गांव महाराजगढ़ में 30 से 40 परिवार अपने घरों की छतों पर रह रहे हैं। कुछ परिवार अभी भी पलायन कर रहे हैं। बाढ़ राहत शिविर में भी लोग परेशान हैं। वहीं प्रशासन ने रविवार को भी गांवों में राहत सामग्री का वितरण किया।

शाहजहांपुर में नदियों का जलस्तर कम हुआ है लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। गर्रा और खन्नौत नदी अभी भी खतरे के निशान के ऊपर बह रहीं हैं। नदियों के आसपास की कॉलोनियों में पानी भरा हुआ है।

गली में आया मगरमच्छ, दहशत में लोग

पीलीभीत के ग्राम गजरौला कला सहराई में नदी-नाले उफान पर हैं। शनिवार को एक एक मगरमच्छ नदी से निकलकर गली में पहुंच गया। गली में बहते पानी के बीच उसे देख ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को रस्सियों से बांध लिया और तत्काल सामाजिक वानिकी टीम को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही टीम रात करीब 11 बजे मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीण मगरमच्छ को काबू कर चुके थे। बाद में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और अपने साथ ले गई।

गंगा, यमुना, चंबल का जलस्तर तीसरी बार खतरे के निशान के पार

कानपुर व आसपास के जिलों में गंगा, रामगंगा, यमुना और चंबल नदियों का जलस्तर तीसरी बार खतरे के निशान के पार हो गया। कानपुर देहात के मूसानगर में 13 गांवों का संपर्क कट गया है। करीब 12 हजार की आबादी प्रभावित है। कन्नौज में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर चला गया। इससे कटरी के 60 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं।

फर्रुखाबाद में 350 गांवों में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। हरदोई में गर्रा नदी का पानी बढ़ने से 99 गांव प्रभावित हैं। करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित है। फतेहपुर में गंगा और पांडु नदियों के उफान से बिंदकी तहसील के 18 मजरे बाढ़ की चपेट में हैं। इटावा में भी यमुना नदी का पानी इटावा-ग्वालियर हाईवे के करीब तक पहुंच गया है।

The post यूपी में बाढ़ का कहर; सैकड़ों गांव बने टापू, कालोनियों में भरा पानी; लाखों प्रभावित appeared first on Divya India News.

]]>
फतेहपुर: मकबरे पर स्वामित्व के लिए कोर्ट जाएगी BJP, दावेदारी के हैं ये चार प्रमुख कारण https://divyaindianews.com/News_id/39585 Mon, 18 Aug 2025 06:38:49 +0000 https://divyaindianews.com/?p=39585 कानपुर। उप्र के फतेहपुर के आबूनगर के रेड्डया मोहल्ले में स्थित एक पुराने धार्मिक स्थल का विवाद अब अदालत में जाएगा। भारतीय जनता पार्टी इस स्थल को ठाकुरद्वारा बताते हुए इसके स्वामित्व के लिए अदालत में याचिका दाखिल करने जा रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने इसकी जिम्मेदारी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ को …

The post फतेहपुर: मकबरे पर स्वामित्व के लिए कोर्ट जाएगी BJP, दावेदारी के हैं ये चार प्रमुख कारण appeared first on Divya India News.

]]>
कानपुर। उप्र के फतेहपुर के आबूनगर के रेड्डया मोहल्ले में स्थित एक पुराने धार्मिक स्थल का विवाद अब अदालत में जाएगा। भारतीय जनता पार्टी इस स्थल को ठाकुरद्वारा बताते हुए इसके स्वामित्व के लिए अदालत में याचिका दाखिल करने जा रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने इसकी जिम्मेदारी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ को सौंपी है।

मुखलाल पाल ने कहा कि भाजपा हमेशा कानून का पालन करती आई है। पार्टी इस मामले को अदालत में ले जा रही है। ठाकुरद्वारा संबंधी ऐतिहासिक दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। तीन दिन के अवकाश के चलते थोड़ी देरी हुई। सोमवार से प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। इस सप्ताह अदालत में याचिका दाखिल की जाएगी।

गौरतलब है कि जन्माष्टमी के अवसर पर हिंदू संगठनों ने इस स्थल को ठाकुरद्वारा बताते हुए पूजा-अर्चना की घोषणा की थी। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू करने से संगठनों ने स्थल पर जाने की योजना बदल दी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने समर्थकों के साथ धार्मिक स्थल की तस्वीर पर पूजा कर प्रतीकात्मक दावा जताया।

फिलहाल यह इमारत पुलिस के कब्जे में है। क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच केवल स्थानीय निवासियों को आधार कार्ड दिखाकर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। भाजपा का दावा है कि उनके पास इस स्थल के ठाकुरद्वारा होने के प्रमाण हैं।

16 अक्तूबर तक बढ़ी धारा 163

धार्मक स्थल विवाद को लेकर 17 अगस्त तक लागू की गई BNS की धारा 163 (पूर्व की धारा 144) की अवधि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 16 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि ईद, बरावफात, नवरात्र, दशहरा, विजयदशमी और परीक्षाओं को लेकर धारा 163 जिले में 16 अक्तूबर तक लागू रहेगी।

दावेदारी के चार प्रमुख आधार

– वर्ष 2012 से पहले प्राचीन इमारत ठाकुरद्वारा थी। इसमें हिंदू समुदाय के लिए पूजा-अर्चना करते थे।

– हिंदुओं की जमीन पर मुस्लिम धार्मिक स्थल कैसे बन सकता है? यह जमीन रामनरेश सिंह की है।

– इमारत में कमल के फूल व त्रिशूल के चित्र बने हैं, जो केवल हिंदू धार्मिक स्थलों में बनाए जाते हैं।

– मंदिर में घंटा बांधने के लिए जंजीर है, जो इस इमारत में है। मुस्लिम धार्मिक स्थलों में नहीं लगती।

The post फतेहपुर: मकबरे पर स्वामित्व के लिए कोर्ट जाएगी BJP, दावेदारी के हैं ये चार प्रमुख कारण appeared first on Divya India News.

]]>