उत्तराखंड Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/category/state-news/uttarakhand Latest Hindi News & Information Portal Thu, 19 Feb 2026 12:32:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg उत्तराखंड Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/category/state-news/uttarakhand 32 32 HDFC BANK उप्र व उत्तराखंड में आयोजित करेगा ‘मेगा कार लोन मेला’ https://divyaindianews.com/News_id/42076 Thu, 19 Feb 2026 12:32:41 +0000 https://divyaindianews.com/?p=42076 लखनऊ। भारत का लीडिंग प्राइवेट सेक्टर बैंक, एचडीएफसी बैंक, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इस साल का पहला ‘मेगा कार लोन मेला’ आयोजित कर रहा है। इस मेगा कार लोन मेले में दोनों राज्यों की 500 से ज़्यादा ब्रांच इसमें हिस्सा लेंगी। इस आयोजन का मकसद ‘एक्सप्रेस कार लोन’ को प्रमोट करना है, जो कार …

The post HDFC BANK उप्र व उत्तराखंड में आयोजित करेगा ‘मेगा कार लोन मेला’ appeared first on Divya India News.

]]>
लखनऊ। भारत का लीडिंग प्राइवेट सेक्टर बैंक, एचडीएफसी बैंक, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इस साल का पहला ‘मेगा कार लोन मेला’ आयोजित कर रहा है। इस मेगा कार लोन मेले में दोनों राज्यों की 500 से ज़्यादा ब्रांच इसमें हिस्सा लेंगी।

इस आयोजन का मकसद ‘एक्सप्रेस कार लोन’ को प्रमोट करना है, जो कार खरीदने वालों के लिए एक कॉम्प्रिहेंसिव और ज़्यादा सुविधाजनक, डिजिटल सफ़र है और इसमें टाइम भी बचता है।

‘एक्सप्रेस कार लोन’ एचडीएफसी बैंक की तरफ से पूरी तरह से डिजिटल लोन ऑफर है, जिससे कस्टमर्स को कार लोन के लिए तुरंत अप्रूवल और डिसबर्समेंट मिलता है, जिसमें फंड सीधे डीलर को ट्रांसफर किया जाता है। एक्सप्रेस कार लोन 30 मिनट के अंदर कार लोन डिसबर्समेंट प्रोसेस को इनेबल करता है।

एचडीएफसी बैंक ने लीडिंग ऑटोमोबाइल डीलरशिप के साथ पार्टनरशिप की है जो लेटेस्ट ऑटोमोबाइल मॉडल्स डिस्प्ले करेंगे, जिससे कस्टमर्स टेस्ट ड्राइव ले सकेंगे,

अपनी पसंद के मॉडल के बारे में ज़्यादा जान सकेंगे और ज़रूरत पड़ने पर खरीदने के लिए लोन ले सकेंगे। साथ ही, बैंक पात्र ग्राहकों को मौके पर ही ऋण स्वीकृत करेगा।

‘मेगा कार लोन मेला’ का उद्देश्य ऑटो डीलरों और खरीदारों को एक छत के नीचे लाना है, ताकि कार खरीदने और न्यूनतम दस्तावेज़ीकरण के साथ ऋण प्राप्त करने के ग्राहक अनुभव को बढ़ाया जा सके।एचडीएफसी बैंक के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शाखा बैंकिंग

प्रमुख, श्री मुस्कान सिंह ने इस पहल पर बोलते हुए कहा, “एचडीएफसी बैंक में, हम ग्राहकों के लिए कार खरीदने की यात्रा को सहज और सुविधाजनक बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

ऑटो डीलरों और वित्तपोषण समाधानों को एक छत के नीचे लाकर, हमारा लक्ष्य ग्राहकों को ऋण तक तेज़ पहुंच, अधिक विकल्प और सरलीकृत खरीदारी अनुभव प्रदान करना है। हमें विश्वास है कि यह पहल ग्राहक की कार स्वामित्व यात्रा में एक मूल्यवान कड़ी साबित होगी।

The post HDFC BANK उप्र व उत्तराखंड में आयोजित करेगा ‘मेगा कार लोन मेला’ appeared first on Divya India News.

]]>
एचडीएफसी बैंक उप्र व उत्तराखंड में आयोजित करेगा ‘राइड इन्टू जॉय’ टू-व्हीलर लोन मेला https://divyaindianews.com/News_id/42014 Sun, 15 Feb 2026 12:44:45 +0000 https://divyaindianews.com/?p=42014 लखनऊ। भारत का निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक एचडीएफसी बैंक, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ‘राइड इन्टू जॉय’ टू-व्हीलर लोन मेला लगाने जा रहा है। यह लोन मेला आगामी 17 व 18 फरवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में बैंक की 650 ब्रांचों में लगाया जाएगा। इस पहल के तहत, लीडिंग टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर …

The post एचडीएफसी बैंक उप्र व उत्तराखंड में आयोजित करेगा ‘राइड इन्टू जॉय’ टू-व्हीलर लोन मेला appeared first on Divya India News.

]]>
लखनऊ। भारत का निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक एचडीएफसी बैंक, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ‘राइड इन्टू जॉय’ टू-व्हीलर लोन मेला लगाने जा रहा है। यह लोन मेला आगामी 17 व 18 फरवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में बैंक की 650 ब्रांचों में लगाया जाएगा।

इस पहल के तहत, लीडिंग टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर अपनी गाड़ियों को कुछ चुनिंदा बैंक ब्रांचों में प्रदर्शित करेंगे जिससे कस्टमर और वॉक-इन विज़िटर टू-व्हीलर मॉडल देखने के साथ साथ टेस्ट राइड ले सकेंगे और मौके पर ही पात्र ग्राहक लोन सैंक्शन पा सकेंगे।

इस पहल का मकसद एक ही जगह पर टू-व्हीलर फाइनेंसिंग और मनपसंद गाड़ी तक आसान पहुंच उपलब्ध करवाना है, जिससे खरीदार कुछ लीडिंग टू-व्हीलर डीलरों से जुड़ सकें।

इस पहल पर बात करते हुए एचडीएफसी बैंक के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ब्रांच बैंकिंग हेड श्री मुस्कान सिंह ने कहा, “एचडीएफसी बैंक में हम कस्टमर की सुविधा और क्रेडिट तक उनकी पहुँच को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

‘राइड इन्टू जॉय’ राज्य में हमारी तरफ से इस साल का पहला गाड़ी फाइनेंसिंग कैंपेन है और यह टू-व्हीलर खरीदने के इच्छुक कस्टमर के लिए टू-व्हीलर फाइनेंसिंग के सफ़र को आसान बनाने के हमारे कमिटमेंट को दिखाता है।”

The post एचडीएफसी बैंक उप्र व उत्तराखंड में आयोजित करेगा ‘राइड इन्टू जॉय’ टू-व्हीलर लोन मेला appeared first on Divya India News.

]]>
हरिद्वार में बुर्का पहने महिला कांवड़ यात्री का वीडियो वायरल, धार्मिक पहचान को लेकर किए जा रहे तरह-तरह के दावे https://divyaindianews.com/News_id/42006 Fri, 13 Feb 2026 21:11:56 +0000 https://divyaindianews.com/?p=42006 हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार से जुड़ा एक वीडियो दो दिन से इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कांवड़ यात्रियों के एक दल के बीच बुर्का पहने एक महिला नजर आ रही है। महिला की धार्मिक पहचान को लेकर इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कई यूजर उसे …

The post हरिद्वार में बुर्का पहने महिला कांवड़ यात्री का वीडियो वायरल, धार्मिक पहचान को लेकर किए जा रहे तरह-तरह के दावे appeared first on Divya India News.

]]>
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार से जुड़ा एक वीडियो दो दिन से इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कांवड़ यात्रियों के एक दल के बीच बुर्का पहने एक महिला नजर आ रही है।

महिला की धार्मिक पहचान को लेकर इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कई यूजर उसे मुस्लिम बता रहे हैं, जबकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि संबंधित महिला ने हरिद्वार के किसी गंगा घाट से कांवड़ उठाई है और वह कांवड़ यात्रियों के समूह के साथ आगे बढ़ रही है। वीडियो बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी सही तिथि और स्थान की पुष्टि नहीं हो सकी है।

धर्म और आस्था से जुड़े इस विषय पर इंटरनेट मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग इसे आस्था की समरसता का प्रतीक बता रहे हैं तो कुछ इसे लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस वीडियो की रील को कई लोग अपने अकाउंट्स से साझा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सावन मास के तरह फाल्गुन मास में हरिद्वार से कांवड़ यात्रा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। देश के कोने-कोने से शिवभक्त यहां पहुंचकर गंगा जल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। इसी बीच यह वीडियो प्रसारित हुआ है।

रील बनाने का भी हो सकता है चस्काइंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे बुर्का में कांवड़ उठाती महिला के वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, कुछ लोग इसे महज रील बनाने का चस्का भी बता रहे हैं।

हरिद्वार में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। गौरतलब है कि हरिद्वार में कुछ दिन पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र के पास दो युवक सऊदी अरब के शेख की वेशभूषा में रील बनाते हुए नजर आए थे।

उनका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ था। प्रारंभिक तौर पर उनकी पहचान को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया तब सामने आया कि दोनों युवक हिंदू समुदाय से संबंधित थे।

The post हरिद्वार में बुर्का पहने महिला कांवड़ यात्री का वीडियो वायरल, धार्मिक पहचान को लेकर किए जा रहे तरह-तरह के दावे appeared first on Divya India News.

]]>
उत्तराखंड: अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बदरी-केदार व गंगोत्री में भी एंट्री नहीं https://divyaindianews.com/News_id/41812 Thu, 29 Jan 2026 23:55:02 +0000 https://divyaindianews.com/?p=41812 बड़कोट (उत्तरकाशी)। देवभूमि उत्तराखंड के गंगोत्री धाम के बाद अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश को वर्जित करने का निर्णय लिया गया है। यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि आगामी अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान धाम में नियम लागू कर दिया जाएगा। वहीं समिति ने …

The post उत्तराखंड: अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बदरी-केदार व गंगोत्री में भी एंट्री नहीं appeared first on Divya India News.

]]>
बड़कोट (उत्तरकाशी)। देवभूमि उत्तराखंड के गंगोत्री धाम के बाद अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश को वर्जित करने का निर्णय लिया गया है।

यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि आगामी अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान धाम में नियम लागू कर दिया जाएगा।

वहीं समिति ने प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज सहित अन्य संतों के साथ हुए दुर्व्यवहार की भी कड़ी निंदा की।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा

यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूपी के प्रयागराज में जिस तरह स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान करने से रोका गया उससे सनातनियों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।

जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह सनातन धर्म के खिलाफ है और सनातन धर्म के प्रहरियों की आवाज दबाने की साजिश रची जा रही है।

चारधाम यात्रा के दौरान धाम में लागू होगा नियम

उन्होंने कहा सनातन की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार हैं। यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश को वर्जित करने का निर्णय लिया गया है।

इस बार चारधाम यात्रा के दौरान धाम में नियम लागू कर दिया जाएगा। उसके बाद किसी भी गैर सनातनी को धाम के आसपास प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर बड़कोट व्यापार मंडल महामंत्री सोहन गैरोला भी रहे।

BKTC के अधीन आने वाले मंदिरों में भी रोक

बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के अलावा बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अधीन आने वाले 45 से ज्यादा मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होगा। BKTC की ओर से आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

हरकी पैड़ी पर जगह-जगह लगा दिए गए बोर्ड

तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने के लिए श्रीगंगा सभा ने हर की पैड़ी समेत कई घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश को निषेध कर दिया। इस बारे में विभिन्न जगहों पर बैनर व बोर्ड लगा दिए गए हैं।

श्रीगंगा सभा ने ब्रिटिश हुकूमत में लागू म्यूनिसपल एक्ट के तहत यह कदम उठाया है। बोर्ड में स्पष्ट रूप से चेतावनी लिखी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

हरकी पैड़ी समेत मालवीय द्वीप व अन्य घाटों पर लगे इन बैनरों की शुक्रवार को लोगों को चर्चा रही। इसमें श्रीगंगा सभा ने स्पष्ट तौर पर लिख दिया कि घाटों पर किसी तरह से फिल्मी गीत पर वीडियो या रील्स बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यदि किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस तरह के वीडियो प्रसारित होते दिखे तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। मामले को लेकर प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। वहीं व्यापारी से लेकर आमजन इसे सनातन की रक्षा में उठाया गया कदम बता रहे हैं।

The post उत्तराखंड: अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बदरी-केदार व गंगोत्री में भी एंट्री नहीं appeared first on Divya India News.

]]>
उत्तराखंड में बड़ा फैसला, बद्री-केदार समेत BKTC के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं की एंट्री होगी बैन https://divyaindianews.com/News_id/41775 Tue, 27 Jan 2026 07:23:34 +0000 https://divyaindianews.com/?p=41775 देहरादून।हाल ही में श्रीगंगा सभा ने हर की पैड़ी समेत कई घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश को निषेध कर दिया था। अब बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने भी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को वर्जित करने का फैसला लिया है। बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के अलावा BKTC के अधीन आने वाले मंदिरों में …

The post उत्तराखंड में बड़ा फैसला, बद्री-केदार समेत BKTC के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं की एंट्री होगी बैन appeared first on Divya India News.

]]>
देहरादून।हाल ही में श्रीगंगा सभा ने हर की पैड़ी समेत कई घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश को निषेध कर दिया था। अब बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने भी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को वर्जित करने का फैसला लिया है।

बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के अलावा BKTC के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होगा। BKTC की ओर से आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा, बदरीनाथ, केदारनाथ धाम समेत मंदिर समिति के अधीनस्थ सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा।

इसके लिए मंदिर समिति की आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। उन्होंने कहा, देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा सर्वोपरि है।

केदार खंड से लेकर मानस खंड तक स्थापित मंदिर श्रृंखला में परंपरागत रूप से गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहा है, लेकिन गैर भाजपा सरकारों के समय परंपराओं का उल्लंघन होता रहा है। परंपराओं का विधिवत अनुपालन सुनिश्चित हो सके, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

BKTC अध्यक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेशभर में अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई स्वागत योग्य है।

यह कदम उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

प्रदेश में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार समेत यूसीसी लागू होने, कठोर नकल कानून सहित, अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश से जनमानस का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और मंदिर समिति के समन्वय से देवभूमि की पवित्रता एवं परंपराओं की रक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। इसके लिए मंदिर समिति प्रभावी कदम उठाने जा रही है।

The post उत्तराखंड में बड़ा फैसला, बद्री-केदार समेत BKTC के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं की एंट्री होगी बैन appeared first on Divya India News.

]]>
देहरादून में आधी रात को अवैध मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण https://divyaindianews.com/News_id/41563 Fri, 09 Jan 2026 03:12:00 +0000 https://divyaindianews.com/?p=41563 देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सरकारी भूमि पर खड़े किए गए अवैध धार्मिक ढांचों के विरुद्ध जिला प्रशासन और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने आखिरकार कड़ी कार्रवाई की। गुरुवार देर रात यहां घंटाघर क्षेत्र स्थित एक अवैध मजार को प्रशासन व एमडीडीए ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई इतनी गोपनीय और तेज रही …

The post देहरादून में आधी रात को अवैध मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण appeared first on Divya India News.

]]>
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सरकारी भूमि पर खड़े किए गए अवैध धार्मिक ढांचों के विरुद्ध जिला प्रशासन और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने आखिरकार कड़ी कार्रवाई की।

गुरुवार देर रात यहां घंटाघर क्षेत्र स्थित एक अवैध मजार को प्रशासन व एमडीडीए ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई इतनी गोपनीय और तेज रही कि अतिक्रमणकारियों को कुछ सोचने और समझने तक का मौका नहीं मिला।

यह कार्रवाई शासन के स्पष्ट निर्देशों और पूर्व में जारी नोटिस के बाद की गई। प्रशासन व प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे, चाहे वे किसी भी स्वरूप में हों, अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

एमडीडीए द्वारा पूर्व में जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया था कि घंटाघर के पास स्थित डिस्पेंसरी रोड़ एचएनबी कॉम्प्लेक्स परिसर में बनी मजार सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित है।

मजार के निर्माण से न केवल सार्वजनिक सुविधाओं में बाधा उत्पन्न हो रही थी, बल्कि यह क्षेत्र यातायात और सुरक्षा की दृष्टि से भी संवेदनशील माना जा रहा था।

प्राधिकरण ने मजार प्रबंधन को सात दिन का समय देते हुए स्वामित्व व निर्माण से जुड़े अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन तय अवधि में कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

रात में क्यों हुई कार्रवाई?

सूत्रों के मुताबिक, कानून-व्यवस्था की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने देर रात कार्रवाई का फैसला लिया।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एमडीडीए की प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही घंटों में पूरी मजार को ध्वस्त कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध या हंगामा नहीं हुआ। मौके पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और एमडीडीए के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

The post देहरादून में आधी रात को अवैध मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण appeared first on Divya India News.

]]>
उत्तराखंड के 90 हजार मतदाताओं को लेना होगा बड़ा फैसला, दो जगह वोट होने पर बढ़ेगी मुसीबत https://divyaindianews.com/News_id/41372 Tue, 23 Dec 2025 04:03:03 +0000 https://divyaindianews.com/?p=41372 देहरादून। उत्तराखंड के करीब 90 हजार मतदाताओं को चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू होने से पहले ही अहम फैसला लेना होगा। उन्हें बतौर सर्विस मतदाता या अपने गांव की वोटर लिस्ट में से कोई एक चुनना होगा। वहीं, सामान्य मतदाता, जिनके वोट शहरों के साथ ही गांव की मतदाता सूची में भी …

The post उत्तराखंड के 90 हजार मतदाताओं को लेना होगा बड़ा फैसला, दो जगह वोट होने पर बढ़ेगी मुसीबत appeared first on Divya India News.

]]>
देहरादून। उत्तराखंड के करीब 90 हजार मतदाताओं को चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू होने से पहले ही अहम फैसला लेना होगा। उन्हें बतौर सर्विस मतदाता या अपने गांव की वोटर लिस्ट में से कोई एक चुनना होगा।

वहीं, सामान्य मतदाता, जिनके वोट शहरों के साथ ही गांव की मतदाता सूची में भी हैं, उन्हें भी कोई एक वोट कटवाना होगा।

प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से फिलहाल प्री SIR गतिविधियों के तहत मतदाताओं की मैपिंग का काम किया जा रहा है।

एक जनवरी 2025 को जारी हुई मतदाताओं की जानकारी के हिसाब से प्रदेश में 89,812 सर्विस मतदाता पंजीकृत थे।

इनमें 87,103 पुरुष और 2709 महिला मतदाता थे। ये ऐसे मतदाता हैं जो कि सेना या अर्द्ध सैनिक बलों में सेवाएं दे रहे हैं। इन सभी की सर्विस के दौरान ही बतौर सर्विस मतदाता वोट बने हुए हैं।

अब एसआईआर शुरू होने से पहले निर्वाचन कार्यालय ने इन सभी सर्विस मतदाताओं से राज्य के भीतर या सर्विस में से कोई एक वोट चुनने और दूसरे को हटवाने की अपील की है।

अगर कोई सर्विस मतदाता बनकर गांव या शहर का अपना वोट हटवाना चाहता तो उसे चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in में फॉर्म-7 भरना होगा।

अगर कोई गांव-शहर में अपना वोट चाहता है और सर्विस मतदाता की सूची से नाम हटाना चाहता है तो उसे सर्विस वोटर पोर्टल svp.eci.gov.in के माध्यम से अपना सर्विस वोट हटवाना होगा।

जनवरी में जारी हुई मतदाता सूची के हिसाब से प्रदेश में कुल 84,29,459 मतदाता हैं, जिनमें 43,64,667 पुरुष मतदाता, 40,64,488 महिला मतदाता और 304 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

दो जगह वोट होने पर फंस सकते हैं कानूनी पचड़े में

अगर आपका वोट दो जगह होगा तो आप कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। लिहाजा, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि गांव या शहर में से किसी एक ही मतदाता सूची मे अपना नाम रखें। किसी एक जगह से हटवा लें।

एसआईआर के दौरान पकड़ में आने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत कार्रवाई हो सकती है, जिसमें सजा का भी प्रावधान है।

The post उत्तराखंड के 90 हजार मतदाताओं को लेना होगा बड़ा फैसला, दो जगह वोट होने पर बढ़ेगी मुसीबत appeared first on Divya India News.

]]>
उत्तराखंड में UCC के नियमों में बड़ा बदलाव, लिव इन में रहने वालों के लिए कई संशोधन https://divyaindianews.com/News_id/40887 Thu, 13 Nov 2025 03:37:58 +0000 https://divyaindianews.com/?p=40887 देहरादून। उत्तराखंड में अब लिव इन में रहने वाले युगल की गोपनीयता और बढ़ाई गई है। इसके तहत अब लिव इन इनमें रहने वाले युगल के माता-पिता को इन संबंधों की जानकारी देने की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। पुलिस को भी इनकी सूचना केवल जानकारी के लिए ही दी जाएगी। लिव इन …

The post उत्तराखंड में UCC के नियमों में बड़ा बदलाव, लिव इन में रहने वालों के लिए कई संशोधन appeared first on Divya India News.

]]>
देहरादून। उत्तराखंड में अब लिव इन में रहने वाले युगल की गोपनीयता और बढ़ाई गई है। इसके तहत अब लिव इन इनमें रहने वाले युगल के माता-पिता को इन संबंधों की जानकारी देने की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है।

पुलिस को भी इनकी सूचना केवल जानकारी के लिए ही दी जाएगी। लिव इन संबंधों की समाप्ति पर युवती के गर्भवती होने अथवा बच्चे होने की सूचना देना अनिवार्य नहीं होगा।

लिव इन में रहने वालों को मकान मालिक से प्रमाण पत्र लेना भी जरूरी नहीं होगा। साथ ही नियमावली से अब वैवाहिक पंजीकरण के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता को हटा दिया गया है।

प्रदेश में इस वर्ष फरवरी से समान नागरिक संहिता लागू हो चुकी है। इसके क्रियान्वयन के लिए नियमावली भी बनाई गई है।

इस नियमावली के कई प्रावधानों पर निजता के अधिकारों का उल्लंघन हो रहा था। इस पर कई व्यक्तियों ने हाईकोर्ट में दस्तक दी थी।

हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में गृह विभाग ने अब इस नियमावली में संशोधन कर दिया है। इसे समान नागरिक संहिता चतुर्थ संशोधन नियमावली नाम दिया गया है।

इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें विवाह पंजीकरण व लिव इन संबंधी कई अहम संशोधन किए गए हैं।

लिव इन के लिए किए गए संशोधन

– 21 वर्ष से कम उम्र वाले बालिगों के माता-पिता या अभिभावकों को सूचना देना जरूरी नहीं।

– विवाह पंजीकरण के बाद किए गए धर्म परिवर्तन की सूचना देना जरूरी नहीं

– लिव इन में धर्म परिवर्तन की जानकारी देना आवश्यक- लिव इन में अब पांच दिनों के स्थान पर पंजीकरण अधिकारी 24 घंटे में मांगेगे वांछित जानकारी

– लिव इन में आने के लिए मृतक पत्नी अथवा पूर्व सहवासी के बारे में जानकारी देना स्वैच्छिक

– लिव इन के दौरान अपनी जातियों से संबंधित जानकारी देना ऐच्छिक

– लिव इन में धर्म गुरूओं से प्रमाण पत्र लेने की बाध्यता नहीं- लिव इन में पंजीकरण के लिए आधार नंबर के ओटीपी को भरने की अनिवार्यता भी समाप्त

– लिव इन में पुलिस द्वारा जांच की व्यवस्था की व्यवस्था समाप्त

अब विवाह पंजीकरण पर ये दस्तावेज भी मान्य

अब विवाह पंजीकरण के लिए आधार कार्ड के साथ ही पासपोर्ट, वोटर आइडी, राशन कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व केंद्र या राज्य सरकारी जारी वैध अन्य पहचान पत्रों का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए नियमावली में संशोधन कर दिया गया है।

The post उत्तराखंड में UCC के नियमों में बड़ा बदलाव, लिव इन में रहने वालों के लिए कई संशोधन appeared first on Divya India News.

]]>
देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से तबाही, कई दुकानें बहीं; टपकेश्वर मंदिर भी डूबा https://divyaindianews.com/News_id/40020 Tue, 16 Sep 2025 04:39:06 +0000 https://divyaindianews.com/?p=40020 देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मशहूर सहस्त्रधारा में भारी बारिश के बाद देर रात में बादल फटने की घटना हुई है। हादसे के बाद कई दुकानें बह गई हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचा दिया है। इसके अलावा अब भी रेस्क्यू का काम चल रहा है। इस हादसे …

The post देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से तबाही, कई दुकानें बहीं; टपकेश्वर मंदिर भी डूबा appeared first on Divya India News.

]]>
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मशहूर सहस्त्रधारा में भारी बारिश के बाद देर रात में बादल फटने की घटना हुई है। हादसे के बाद कई दुकानें बह गई हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचा दिया है। इसके अलावा अब भी रेस्क्यू का काम चल रहा है। इस हादसे में कम से कम दो लोग लापता हैं।

सभी स्कूल बंद, सीएम धामी की हालात पर नजर

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, भारी बारिश और बादल फटने की घटना को देखते हुए देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल फिलहाल बंद हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट किया, “देहरादून के सहस्त्रधारा में कल देर रात भारी बारिश के कारण कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिला प्रशासन, SDRF और पुलिस मौके पर पहुँच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। मैं इस संबंध में स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं और व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रख रहा हूं।”

पीएम और गृह मंत्री ने हालात का लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फ़ोन पर बात करके उत्तराखंड में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड के साथ पूरी तरह खड़ी है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह सक्रिय है और युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत अभियान चलाया जा रहा है।

टपकेश्वर महादेव मंदिर भी जलमग्न

भारी बारिश के कारण तमसा नदी उफान पर है और टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न हो गया है। मंदिर के पुजारी आचार्य बिपिन जोशी कहते हैं, “सुबह 5 बजे से ही नदी में तेज़ बहाव शुरू हो गया था, पूरा मंदिर परिसर जलमग्न हो गया था। ऐसी स्थिति बहुत लंबे समय से नहीं आई थी।

कई जगहों पर नुकसान हुआ है। लोगों को इस समय नदियों के पास जाने से बचना चाहिए। मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित है। अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।”

The post देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से तबाही, कई दुकानें बहीं; टपकेश्वर मंदिर भी डूबा appeared first on Divya India News.

]]>
उत्तराखंड: गौरीकुंड हाईवे पर वाहन के ऊपर गिरा भारी बोल्डर, दो की मौके पर ही मौत https://divyaindianews.com/News_id/39798 Mon, 01 Sep 2025 05:22:26 +0000 https://divyaindianews.com/?p=39798 रुद्रप्रयाग। देवभूमि उत्तराखंड में लगातार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। पहाड़ों पर खासकर बारिश से भारी बोल्डर और मलबा सड़कों पर आ रहा है, जिससे हादसे भी हो रहे हैं। इस बीच रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में वाहन के ऊपर भारी बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार …

The post उत्तराखंड: गौरीकुंड हाईवे पर वाहन के ऊपर गिरा भारी बोल्डर, दो की मौके पर ही मौत appeared first on Divya India News.

]]>
रुद्रप्रयाग। देवभूमि उत्तराखंड में लगातार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। पहाड़ों पर खासकर बारिश से भारी बोल्डर और मलबा सड़कों पर आ रहा है, जिससे हादसे भी हो रहे हैं। इस बीच रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में वाहन के ऊपर भारी बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा एक यात्री वाहन मुनकटिया भूस्खलन ज़ोन में चट्टान गिरने की चपेट में आ गया। वाहन में ऊपर से एक बड़ा पत्थर आ गिरा। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

वाहन में  कुल 11 सवारियां मौजूद थीं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो घायलों को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घायलों के नाम

नवीन सिंह रावत (35), पुत्र जयेंद्र सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी (रेफर)

ममता (29), पत्नी चैन सिंह पवार, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी (रेफर)

प्रतिभा (25) , पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष

मृतकों के नाम

रीता (30), पत्नी उदय सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी

चंद्र सिंह (50), पुत्र कलम सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी

आज प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट

देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में सोमवार को भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रदेश के शेष जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

The post उत्तराखंड: गौरीकुंड हाईवे पर वाहन के ऊपर गिरा भारी बोल्डर, दो की मौके पर ही मौत appeared first on Divya India News.

]]>