accident in haryana Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/accident-in-haryana Latest Hindi News & Information Portal Sat, 04 Mar 2023 05:17:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg accident in haryana Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/accident-in-haryana 32 32 हरियाणा: कार को डंपर ने मारी टक्कर, कार में सवार सभी छह युवकों की मौत https://divyaindianews.com/News_id/27476 Sat, 04 Mar 2023 05:17:29 +0000 https://divyaindianews.com/?p=27476 गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर गुरुवार देर रात सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। सभी पलवल के कैंप इलाके के रहने वाले थे। सभी रात करीब डेढ़ बजे गुरुग्राम से जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे, तभी युवकों की कार को क्रशर से भरे एक डंपर ने टक्कर मार दी। …

The post हरियाणा: कार को डंपर ने मारी टक्कर, कार में सवार सभी छह युवकों की मौत appeared first on Divya India News.

]]>
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर गुरुवार देर रात सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। सभी पलवल के कैंप इलाके के रहने वाले थे। सभी रात करीब डेढ़ बजे गुरुग्राम से जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे, तभी युवकों की कार को क्रशर से भरे एक डंपर ने टक्कर मार दी।

आरोपी चालक टक्कर मारने के बाद भी डंपर रोकने की बजाय भगाता रहा। सभी युवक कार सहित डंपर के अगले दो पहियों के बीच में फंस गए। करीब 100 मीटर तक घसीटे जाने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए और सभी युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मांगर चौकी व धौज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कार से बाहर निकाले।

आरोपी डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान पलवल स्थित जवाहर नगर कैंप निवासी विशाल सेठी (18), पुनीत (27), बलजीत (27), जतिन (26), संदीप (28) व आकाश उर्फ नोनी (29) के रूप में हुई है। सभी गुरुग्राम से पलवल जा रहे थे। सभी दोस्त थे और जवाहर नगर कैंप में रहते थे।

थाना धौज प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश डागर ने बताया कि वह सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंच गए थे। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और सभी युवकों के शव कार में फंसे हुए थे। पुलिस ने गैस कटर व अन्य उपकरणों से कार को काटकर सभी को बाहर निकाला।

अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। आरोपी डंपर चालक ने कार को कई मीटर तक घसीटा। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास नाकाबंदी कर दी। खुद को फंसता देख आरोपी चालक घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर डंपर छोड़कर फरार हो गया।

एक दोस्त ने जाने से कर दिया था इंकार

परिजनों ने बताया सभी युवक जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर निकले थे। मृतकों का एक दोस्त रिंकू पलवल में उनके घर के पास ही रहता है। गुरुवार को उसका जन्मदिन था। दोस्त चाहते थे कि सभी गुरुग्राम में पार्टी करें लेकिन रिंकू ने जाने से मना कर दिया। इस पर सभी ने केक मंगाकर पलवल में ही पार्टी कर ली थी। इसके बाद रिंकू के अलावा सभी दोस्त कार से गुरुग्राम निकल गए।

The post हरियाणा: कार को डंपर ने मारी टक्कर, कार में सवार सभी छह युवकों की मौत appeared first on Divya India News.

]]>
हरियाणा: एसेंट व ईको कार की आमने सामने भिड़ंत, तीन की मौत; सात घायल https://divyaindianews.com/News_id/27113 Sun, 29 Jan 2023 04:54:59 +0000 https://divyaindianews.com/?p=27113 रेवाड़ी (हरियाणा)। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली उपमंडल स्थित गुजरीवास टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार एसेंट कार और ईको कार की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। रात करीब डेढ़ बजे इस दुर्घटना में एसेंट कार चला रहे युवक, ईको कार के चालक व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो …

The post हरियाणा: एसेंट व ईको कार की आमने सामने भिड़ंत, तीन की मौत; सात घायल appeared first on Divya India News.

]]>
रेवाड़ी (हरियाणा)। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली उपमंडल स्थित गुजरीवास टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार एसेंट कार और ईको कार की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। रात करीब डेढ़ बजे इस दुर्घटना में एसेंट कार चला रहे युवक, ईको कार के चालक व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी से लौट रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार रतनथल गांव निवासी प्रहलाद सिंह परिवार सहित बव्वा गांव में अपनी एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गए थे। उन्होंने गांव के ही रहने वाले नरेश की ईको कार को बुक किया था।

शनिवार रात करीब डेढ़ बजे सभी वापस अपने गांव लौट रहे थे। नाहड़ और लुखी गांव के बीच में स्थित गुजरीवास टोल प्लाजा के निकट कनीना की तरफ से आ रही एसेंट कार ने उनकी ईको कार को टक्कर मार दी।

दोनों कारों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसेंट कार चला रहे चालक झज्जर जिला के गांव वाजीदपुर विरोहड़ निवासी प्रवीण, ईको कार चला रहे नरेश व प्रहलाद की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार प्रहलाद के भाई बिक्रम, पवन और चार-पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों को कार के अगले हिस्से को तोड़कर निकाला गया।

मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो एसेंट कार में से शराब की बोतलें मिली है। माना जा रहा है कि कार सवार ने शराब पी हुई थी और नशे की हालत में ही उसने ईको कार को टक्कर मारी।

The post हरियाणा: एसेंट व ईको कार की आमने सामने भिड़ंत, तीन की मौत; सात घायल appeared first on Divya India News.

]]>