baba ka bulldozer roared Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/baba-ka-bulldozer-roared Latest Hindi News & Information Portal Sun, 18 Dec 2022 05:31:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg baba ka bulldozer roared Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/baba-ka-bulldozer-roared 32 32 रायबरेली: हत्यारोपी गैंगस्टर सुरेश यादव के अवैध ढाबे पर चला बुलडोजर https://divyaindianews.com/News_id/26668 Sun, 18 Dec 2022 05:31:56 +0000 https://divyaindianews.com/?p=26668 रायबरेली। रायबरेली के आदित्य सिंह हत्याकांड के जेल में बंद मुख्य आरोपित सोमू ढाबा के संचालक सुरेश यादव के लखनऊ- प्रयागराज नेशनल हाइवे पर रतापुर में स्थित सोमू ढाबा पर आज बाबा का बुलडोजर गरजा। एडीएम अमित कुमार ने बताया कि सोमू ढाबा बिना नक्शा अवैध रूप से कब्जा कर की गई जमीन पर बना …

The post रायबरेली: हत्यारोपी गैंगस्टर सुरेश यादव के अवैध ढाबे पर चला बुलडोजर appeared first on Divya India News.

]]>
रायबरेली। रायबरेली के आदित्य सिंह हत्याकांड के जेल में बंद मुख्य आरोपित सोमू ढाबा के संचालक सुरेश यादव के लखनऊ- प्रयागराज नेशनल हाइवे पर रतापुर में स्थित सोमू ढाबा पर आज बाबा का बुलडोजर गरजा। एडीएम अमित कुमार ने बताया कि सोमू ढाबा बिना नक्शा अवैध रूप से कब्जा कर की गई जमीन पर बना था। इसलिए इसके ध्‍वस्‍तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

क्या था मामला

गौरतलब है कि रायबरेली के महराजगंज के सिकंदरपुर निवासी डीफार्मा का छात्र आदित्य सिंह नौ अक्टूबर 2019 की रात सोमू ढाबा पर खाना खाने आया था। तभी होटल के वेटरों ने उसके साथ झगड़ा किया। उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। बाद में महराजगंज रोड पर उसका पीछा किया गया।

उसकी बुलेट के आगे सफारी लगा दी गई थी और पीछे से स्कार्पियो से टक्कर मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। दस अक्टूबर की सुबह उसका शव महराजगंज रोड पर गढी खास गांव के पास मिला था। इसी मामले में सोमू ढाबा मालिक सुरेश यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मामले में सभी 13 लोगों को जेल भेजा गया था। सोमू ढाबा मालिक सुरेश यादव अभी भी जेल की सलाखों के पीछे है।

पूर्व में भी कुर्क हुई थी संपत्‍त‍ि

रतापुर निवासी सुरेश यादव अक्टूबर 2019 में हुई छात्र आदित्य सिंह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित हैं और जेल में बंद हैं। आरोपित के खिलाफ पहले भी लूट, मारपीट, बंधक बनाने के मामले पंजीकृत किए गए थे। वर्ष 2020 में सुरेश पर गैंगस्टर लगाया गया था।

गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत उसकी संपत्ति कुर्क की गई थी, जिसकी कीमत 6.03 करोड़ बताई गई थी। ये अचल संपत्ति उनके व उनकी पत्नी सरोज यादव के नाम थी। इसमें रतापुर में तीन दुकानें, रतापुर में ही दो भूखंड, चतुर्भुजपुर व अलीपुर आयमा में एक-एक भूखंड शामिल था।

The post रायबरेली: हत्यारोपी गैंगस्टर सुरेश यादव के अवैध ढाबे पर चला बुलडोजर appeared first on Divya India News.

]]>