Brij Bhushan Sharan singh Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/brij-bhushan-sharan-singh Latest Hindi News & Information Portal Fri, 20 Jan 2023 05:05:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg Brij Bhushan Sharan singh Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/brij-bhushan-sharan-singh 32 32 WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण आज दे सकते हैं इस्तीफा, पहलवानों का धरना जारी https://divyaindianews.com/News_id/27007 Fri, 20 Jan 2023 05:05:53 +0000 https://divyaindianews.com/?p=27007 नई दिल्ली। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे देश के नामी गिरामी पहलवानों का धरना रंग लाता दिख रहा है। खबर है कि आज दोपहर 12 बजे उप्र के गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में बृजभूषण शरण …

The post WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण आज दे सकते हैं इस्तीफा, पहलवानों का धरना जारी appeared first on Divya India News.

]]>
नई दिल्ली। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे देश के नामी गिरामी पहलवानों का धरना रंग लाता दिख रहा है। खबर है कि आज दोपहर 12 बजे उप्र के गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में बृजभूषण शरण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि इस कॉन्फ्रेंस में वह इस्तीफा दे सकते हैं।

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पर देश की कई बड़ी महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पहलवानों के एक दल ने कल खेल मंत्रालय के अधिकारियों से मिलकर बृजभूषण सिंह को हटाने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। दूसरी ओर पदक विजेता पहलवान आज शुक्रवार को तीसरे दिन भी जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं।

मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा

सर्वाधिक आक्रोशित नजर आ रहीं ओलिंपियन विनेश फौगाट ने कहा कि बृजभूषण का त्यागपत्र लेंगे और जेल भी भिजवाएंगे। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, प्रदर्शन जारी रहेगा। हमारी जान चली जाए मंजूर है, लेकिन कुश्ती के भविष्य को संवारकर ही दम लेंगे।

बीते दिन केंद्र सरकार की ओर से पूर्व पहलवान बबीता फौगाट जंतर-मंतर पर पहुंचीं और प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उनके साथ बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने सरकार के प्रतिनिधियों से भेंट की।

समाधान नहीं निकला तो एफआइआर कराएंगे

प्रेस कान्फ्रेंस में विनेश ने कहा कि हमने बृजभूषण शरण सिंह पर जो इल्जाम लगाए हैं वो पूरी तरह से सही हैं। कल तक हमारे साथ एक महिला पहलवान थी, लेकिन अब चार से पांच पहलवान हैं, जिनके साथ गलत हुआ है। हमें सामने आने के लिए मजबूर नहीं किया जाए। हम सम्मान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

सबके सामने यह नहीं कहना चाहते कि हमारे साथ क्या-क्या हुआ है। हम कानूनी तरीके से आगे नहीं जाना चाहते, लेकिन समाधान नहीं निकला तो एफआइआर भी दर्ज कराएंगे। अगर हम जैसे पहलवानों के साथ ऐसा हो रहा है तो बाकी लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं। अगर हम भी सुरक्षित नहीं हैं तो हिंदुस्तान में एक भी लड़की का जन्म नहीं होना चाहिए।

कुश्ती संघ को किया जाए भंग

बजरंग पुनिया भी बीते दिन धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि कुश्ती संघ को भंग किया जाए। अगर वह इस्तीफा दे भी देते हैं तो फिर अपने लोगों को वहां बिठा देंगे।

वहीं, साक्षी मलिक ने कहा कि हमें केरल और महाराष्ट्र की महिला पहलवानों के फोन आ रहे हैं, जिनके साथ गलत हुआ है। मैं पीएम नरेन्द्र मोदी से गुहार लगाती हूं कि न्याय किया जाए। महिला पहलवान अंशु मलिक ने कहा कि पाप का घड़ा भर चुका है। कुश्ती संघ में सब भ्रष्ट हैं।

The post WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण आज दे सकते हैं इस्तीफा, पहलवानों का धरना जारी appeared first on Divya India News.

]]>