Canada Opposition leader Pierre Poilievre Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/canada-opposition-leader-pierre-poilievre Latest Hindi News & Information Portal Sat, 23 Sep 2023 04:41:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg Canada Opposition leader Pierre Poilievre Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/canada-opposition-leader-pierre-poilievre 32 32 कनाडा में हिंदुओं ने दिया अमूल्य योगदान, हमेशा करेंगे स्वागत: विपक्षी नेता   https://divyaindianews.com/News_id/29718 Sat, 23 Sep 2023 04:41:20 +0000 https://divyaindianews.com/?p=29718 ओटावा। खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया है। इसी बीच, कनाडा में हिंदुओं को धमकी देने और उनसे देश छोड़ने के लिए कहने वाला एक वीडियो भी वायरल हुआ। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्षी …

The post कनाडा में हिंदुओं ने दिया अमूल्य योगदान, हमेशा करेंगे स्वागत: विपक्षी नेता   appeared first on Divya India News.

]]>
ओटावा। खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया है। इसी बीच, कनाडा में हिंदुओं को धमकी देने और उनसे देश छोड़ने के लिए कहने वाला एक वीडियो भी वायरल हुआ। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्षी नेताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।

कनाडा की विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिवरे (Pierre Poilievre) ने कहा कि हिंदुओं ने कनाडा के हर हिस्से में अमूल्य योगदान दिया है। यहां हिंदू समुदाय का हमेशा स्वागत किया जाएगा। कनाडा में कोई भी व्यक्ति बिना किसी डर के रह सकता है।

विपक्षी नेता ने आगे कहा कि हिंदुओं ने हमारे देश के हर हिस्से में अमूल्य योगदान दिया है। इसलिए उनका यहां हमेशा स्वागत किया जाएगा।

बिना डर के जीने का प्रत्येक व्यक्ति को हक

पोइलिवरे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर कहा कि कनाडा में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी डर के जीने का हक है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में, हमने कनाडा में हिंदुओं को निशाना बनाते हुए घृणित टिप्पणियां देखी हैं। रुढ़िवादी हमारे हिंदू पड़ोसियों और दोस्तों के खिलाफ इन टिप्पणियों की निंदा करते हैं।

गुरपतवंत पन्नू ने हिंदुओं को दी धमकी

दरअसल, भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो जारी कर भारतीय मूल के हिंदुओं को धमकी दी थी। इसके साथ ही, उनसे देश छोड़ने के लिए भी कहा था।

सर्वे में पिछड़े ट्रूडो

दूसरी ओर एक सर्वे में पियरे पोइलिवरे ने लोकप्रियता के मामले में पीएम जस्टिन ट्रूडो को पीछे छोड़ दिया है। पोइलिवरे को 40 प्रतिशत लोगों ने प्रधानमंत्री पद के लिए पसंद किया है, जबकि ट्रूडो का समर्थन केवल 31 प्रतिशत लोगों ने ही किया।

The post कनाडा में हिंदुओं ने दिया अमूल्य योगदान, हमेशा करेंगे स्वागत: विपक्षी नेता   appeared first on Divya India News.

]]>