Congress MP Chaudhary Santokh Singh Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/congress-mp-chaudhary-santokh-singh Latest Hindi News & Information Portal Sat, 14 Jan 2023 04:39:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg Congress MP Chaudhary Santokh Singh Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/congress-mp-chaudhary-santokh-singh 32 32 कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा में थे शामिल   https://divyaindianews.com/News_id/26947 Sat, 14 Jan 2023 04:39:00 +0000 https://divyaindianews.com/?p=26947 फगवाड़ा। पंजाब पहुंची भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया है। यात्रा के दौरान जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से उन्हें फगवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। उन्हें हार्ट अटैक आया था जिससे उनका निधन हो गया। भारत जोड़ो यात्रा …

The post कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा में थे शामिल   appeared first on Divya India News.

]]>
फगवाड़ा। पंजाब पहुंची भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया है। यात्रा के दौरान जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से उन्हें फगवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। उन्हें हार्ट अटैक आया था जिससे उनका निधन हो गया।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान संतोख सिंह को धक्का लग गया जिसके बाद वह खुद ही निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

चौधरी संतोख सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद फगवाड़ा के विर्क अस्पताल में लाया गया था। डॉ जसजीत विर्क के मुताबिक जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी डेथ हो चुकी थी। जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों की टीम भी उनके साथ थी। अस्पताल लाते समय रास्ते में भी डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की।

सांसद चौधरी संतोख सिंह की पार्थिव शरीर को उनके जालंधर शहर के न्यू विजय नगर स्थित निवास पर लाया जा रहा है। वह दूसरी बार सांसद बने थे। इससे पहले वह कांग्रेस की 1992 से 1997 की सरकार में फिल्लौर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हुए राजिंदर कौर भट्ठल और हरचरण सिंह बराड़ के मंत्रिमंडल में भी बतौर मंत्री भी सेवाएं दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया शोक

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दु:ख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

The post कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा में थे शामिल   appeared first on Divya India News.

]]>