corona new cases Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/corona-new-cases Latest Hindi News & Information Portal Thu, 20 Apr 2023 05:15:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg corona new cases Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/corona-new-cases 32 32 कोरोना के नए मामलों में 20 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, एक्टिव केस 65 हजार के पार https://divyaindianews.com/News_id/27942 Thu, 20 Apr 2023 05:15:49 +0000 https://divyaindianews.com/?p=27942 नई दिल्ली भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। गुरुवार को नए मामलों में करीब 20 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 12 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।   मंगलवार को 07 हजार से अधिक नए मामले मिले …

The post कोरोना के नए मामलों में 20 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, एक्टिव केस 65 हजार के पार appeared first on Divya India News.

]]>
नई दिल्ली भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। गुरुवार को नए मामलों में करीब 20 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 12 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।  

मंगलवार को 07 हजार से अधिक नए मामले मिले थे। बुधवार को 10542 केस सामने आए हैं। आज 12,591 नए केस सामने आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। देश में गुरुवार सुबह कोरोना के 65,286 सक्रिय मरीज हो गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 10827 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 44,261,476 हो गई। इस दौरान 29 लोगों की मौत हुई है। पॉजिटिविटी रेट भी 5 फीसदी के ऊपर पहुंच गया है।

छत्तीसगढ़ में चार, दिल्ली में पांच, हिमाचल प्रदेश में दो, कर्नाटक में तीन, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पंजाब में एक-एक और महाराष्ट्र में छह, राजस्थान में दो लोगों की मौत हुई है। केरल में पिछले 24 घंटों में दो मौतें हुईं।

दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से उछाल हो रहा है। दिल्ली में भी रोजाना एक हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए जा रहे हैं। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के अन्य इलाकों में भी कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में भले ही इजाफा हो रहा हो, लेकिन स्थिति अभी कंट्रोल में है। बस लोगों को कोरोना से सतर्क रहने की जरूरत है।

The post कोरोना के नए मामलों में 20 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, एक्टिव केस 65 हजार के पार appeared first on Divya India News.

]]>