Fierce fire in the house in Muzaffarpur Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/fierce-fire-in-the-house-in-muzaffarpur Latest Hindi News & Information Portal Tue, 02 May 2023 05:28:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg Fierce fire in the house in Muzaffarpur Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/fierce-fire-in-the-house-in-muzaffarpur 32 32 मुजफ्फरपुर: घर में लगी भीषण आग, चार सगी बहनों की जलकर दर्दनाक मौत https://divyaindianews.com/News_id/28091 Tue, 02 May 2023 05:28:52 +0000 https://divyaindianews.com/?p=28091 मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में देर रात भीषण अगलगी में चार सगी बहनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु की है। जानकारी के अनुसार, सभी मृतक अनुसूचित जाति की हैं। यहां सोमवार देर रात तीन घरों में भीषण आग …

The post मुजफ्फरपुर: घर में लगी भीषण आग, चार सगी बहनों की जलकर दर्दनाक मौत appeared first on Divya India News.

]]>
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में देर रात भीषण अगलगी में चार सगी बहनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु की है। जानकारी के अनुसार, सभी मृतक अनुसूचित जाति की हैं।

यहां सोमवार देर रात तीन घरों में भीषण आग लग गई। घटना के वक्त सभी लोग सो रहे थे। सोमवार देर रात हुई इस घटना से चारों ओर अफरातफरी का माहौल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि देर रात किसी एक घर में आग लग गई और सोते हुए लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने रौद्र रूप ले लिया और सुप्तावस्था में 4 नाबालिग बहनों की मौत हो गई। चारों एक ही कमरे में सो रही थी। वहीं, आसपास के कमरों में सो रहे आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं।

अगलगी में मरनेवालों में नरेश राम की चार बेटियां सोनी (12 वर्ष), शिवानी (आठ वर्ष), अमृता (पांच वर्ष) और रीता (तीन वर्ष) शामिल हैं। नरेश राम दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। घर में उनकी पत्नी, पांच बेटियां और एक छोटा बेटा था। घटना के वक्त महिला अपने दुधमुंहे बेटे के साथ घर के बाहर सो रही थी।

The post मुजफ्फरपुर: घर में लगी भीषण आग, चार सगी बहनों की जलकर दर्दनाक मौत appeared first on Divya India News.

]]>