Gold Silver Rates today Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/gold-silver-rates-today Latest Hindi News & Information Portal Mon, 02 Jan 2023 06:33:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg Gold Silver Rates today Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/gold-silver-rates-today 32 32 सोने व चांदी की कीमत में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, MCX पर भी तेज कारोबार https://divyaindianews.com/News_id/26829 Mon, 02 Jan 2023 06:33:05 +0000 https://divyaindianews.com/?p=26829 नई दिल्ली। 2022 के आखिरी दिनों में सोने की कीमत में देखी जा रही तेजी नए साल में भी जारी रही। नए साल के दूसरे दिन बाजार खुलने पर सोने और चांदी के रेट में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोमवार को सोना और चांदी बढ़त के …

The post सोने व चांदी की कीमत में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, MCX पर भी तेज कारोबार appeared first on Divya India News.

]]>
नई दिल्ली। 2022 के आखिरी दिनों में सोने की कीमत में देखी जा रही तेजी नए साल में भी जारी रही। नए साल के दूसरे दिन बाजार खुलने पर सोने और चांदी के रेट में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोमवार को सोना और चांदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

MCX पर आज दोनों कीमी धातुओं (सोना और चांदी) में जबरदस्त तेजी है। तीन फरवरी 2023 को परिपक्व होने वाले सोने के वायदा भाव में एमसीएक्स पर 38 रुपये या 0.07 प्रतिशत की तेजी देखी गई। 2 जनवरी 2023 को यह 55,052 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

इस बीच 3 मार्च, 2023 को परिपक्व होने वाली चांदी की वायदा कीमतों में भी उछाल देखा गया और यह 69,503 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुदरा बिक्री कर रही थी। चांदी में 40 रुपये या 0.06 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

कैसे तय होती है कीमत

भारत में सोने और चांदी की कीमतें डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य, बाजार मांग और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं। कीमती धातुओं की दर को निर्धारित करने में वैश्विक मांग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अलावा शादी-ब्याह का सीजन और मानसून आदि के मौसम का भी इस पर असर पड़ता है।

कहां क्या है सोने का रेट

दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 55,200 रूपए पर बिक रहा है, जबकि मुंबई में 55,040, लखनऊ में 55,200, जयपुर में 55,200, पटना में 55,100 व बेंगलुरु में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 55,100 रुपये है।

The post सोने व चांदी की कीमत में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, MCX पर भी तेज कारोबार appeared first on Divya India News.

]]>