Imran Khan latest news Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/imran-khan-latest-news Latest Hindi News & Information Portal Tue, 16 May 2023 05:21:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.2 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg Imran Khan latest news Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/imran-khan-latest-news 32 32 इमरान खान का आरोप- संगठित साजिश के तहत फैलाई गई हिंसा, स्वतंत्र जांच की मांग https://divyaindianews.com/News_id/28252 Tue, 16 May 2023 05:21:17 +0000 https://divyaindianews.com/?p=28252 इस्लामाबाद।  पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इन्साफ (PTI) के नेता इमरान खान इस समय सेना और शहबाज सरकार के खिलाफ कानूनी जंग लड़ रहे हैं। इमरान को हालांकि सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है लेकिन अभी भी उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इमरान का बड़ा आरोप पाकिस्तान में पिछले सप्ताह हुए …

The post इमरान खान का आरोप- संगठित साजिश के तहत फैलाई गई हिंसा, स्वतंत्र जांच की मांग appeared first on Divya India News.

]]>
इस्लामाबाद।  पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इन्साफ (PTI) के नेता इमरान खान इस समय सेना और शहबाज सरकार के खिलाफ कानूनी जंग लड़ रहे हैं। इमरान को हालांकि सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है लेकिन अभी भी उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

इमरान का बड़ा आरोप

पाकिस्तान में पिछले सप्ताह हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ क्षेत्रों में आगजनी और जमकर हुई गोलीबारी को  लेकर अब इमरान खान ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मौजूदा कार्रवाई को सही ठहराने के लिए हिंसा को अंजाम दिया।

‘संगठित साजिश’ के तहत की गई हिंसा

इमरान खान ने अपने ट्वीटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा ‘हमारे पास किसी भी स्वतंत्र जांच के सामने पेश करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं कि आगजनी और कुछ जगहों पर गोलीबारी एजेंसी के लोगों द्वारा की गई थी। इस हिंसा का सारा दोष वह पीटीआई पर देना चाहते थे, ताकि मौजूदा कार्रवाई को उचित ठहराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी इमारतों और लाहौर कॉर्प्स कमांडर हाउस को ‘संगठित साजिश’ के तहत तबाह किया गया था।’

स्वतंत्र जांच की मांग

इमरान खान ने कहा कि ‘मैं इसको लेकर एक स्वतंत्र जांच चाहता हूं। यह सब हमारी पार्टी पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से ‘लंदन योजना’ के तहत किया जा रहा है। इमरान ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं और मेरे साथ वरिष्ठ नेतृत्व को जेल में डालना चाहते थे ताकि लंदन योजना में नवाज शरीफ को दिए गए आश्वासन का सम्मान किया जा सके।’

बता दें कि अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। रिपोर्ट में दावा किया गया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सैन्य प्रतिष्ठानों पर धावा बोला और लाहौर के कोर कमांडर हाउस में तोड़फोड़ की।

The post इमरान खान का आरोप- संगठित साजिश के तहत फैलाई गई हिंसा, स्वतंत्र जांच की मांग appeared first on Divya India News.

]]>