MCD Election result Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/mcd-election-result Latest Hindi News & Information Portal Wed, 07 Dec 2022 10:57:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg MCD Election result Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/mcd-election-result 32 32 MCD पर भी अब आम आदमी पार्टी का कब्ज़ा, भाजपा के हाथ से फिसली सत्ता     https://divyaindianews.com/News_id/26531 Wed, 07 Dec 2022 10:57:00 +0000 https://divyaindianews.com/?p=26531 नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है। पार्टी ने निगम की 250 में से 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। डेढ़ दशक से MCD में काबिज बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई है। बीजेपी ने 103 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस 10 सीटों …

The post MCD पर भी अब आम आदमी पार्टी का कब्ज़ा, भाजपा के हाथ से फिसली सत्ता     appeared first on Divya India News.

]]>
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है। पार्टी ने निगम की 250 में से 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। डेढ़ दशक से MCD में काबिज बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई है। बीजेपी ने 103 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस 10 सीटों पर सिमट गई है। निर्दलीय को 3 सीटों पर जीत मिली है।

आप को बहुमत, पर डिप्टी सीएम व सत्येंद्र जैन के क्षेत्रों में करारी हार

दिल्ली नगर निगम चुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी से 15 साल की सत्ता छिन गई। हालांकि, दिल्ली सरकार के कई बड़े मंत्री अपने क्षेत्रों के वार्डों को नहीं जिता पाए।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को जीत नहीं नसीब हुई। मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के चार में से तीन वार्डों पर भाजपा का कब्ज़ा हुआ है जबकि सत्येंद्र जैन के शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र में आने वाले तीनों वार्ड में भी भाजपा को जीत मिली है।

किसके लिए अच्छी खबर, किसके लिए झटका?

जाहिर तौर पर इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को फायदा और भाजपा को नुकसान हुआ है। भाजपा यहां 2007 से लगातार जीत रही थी। 15 साल से एमसीडी पर उसका राज था। 2002 में यहां कांग्रेस जीती थी, लेकिन उससे पहले 1997 में भी यहां भाजपा को जीत मिली थी। इस चुनाव में दिल्ली के मतदाताओं ने भाजपा को बहुमत हासिल करने से रोक दिया।

आम आदमी पार्टी के लिए यह अच्छी खबर इसलिए है क्योंकि अब तक वह सिर्फ विधानसभा में मजबूत थी। तीन बार से एमसीडी और दो बार से लोकसभा चुनाव में भाजपा ही मजबूत नजर आती थी। अब 15 साल बाद एमसीडी भाजपा के हाथ से फिसल गया है।

The post MCD पर भी अब आम आदमी पार्टी का कब्ज़ा, भाजपा के हाथ से फिसली सत्ता     appeared first on Divya India News.

]]>
MCD Election: बीजेपी व आप में कांटे की टक्कर, कांग्रेस काफी पीछे https://divyaindianews.com/News_id/26528 Wed, 07 Dec 2022 05:21:54 +0000 https://divyaindianews.com/?p=26528 नई दिल्ली। MCD Election (दिल्ली नगर निगम चुनाव) में बीजेपी व आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सभी 250 वॉर्डों के रुझान मिल गए हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक बीजेपी 109 और आम आदमी पार्टी 125 वॉर्ड पर आगे चल रही …

The post MCD Election: बीजेपी व आप में कांटे की टक्कर, कांग्रेस काफी पीछे appeared first on Divya India News.

]]>
नई दिल्ली। MCD Election (दिल्ली नगर निगम चुनाव) में बीजेपी व आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सभी 250 वॉर्डों के रुझान मिल गए हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक बीजेपी 109 और आम आदमी पार्टी 125 वॉर्ड पर आगे चल रही है। कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही थी।

चुनाव में क्या मुद्दे चले, इतनी कांटे की टक्कर क्यों देखने को मिली इसे सीटों के रुझान से कहीं ज्यादा वोटशेयर के आंकड़ों से समझ सकते हैं। आम आदमी पार्टी का वोटशेयर पिछले चुनाव के मुकाबले जबरदस्त ढंग से बढ़ा है लेकिन बीजेपी का भी वोटशेयर बढ़ा है।

कांग्रेस का वोटशेयर और घटा, AAP का बढ़ा

कांग्रेस की न सिर्फ सीटें घटती दिख रही हैं बल्कि उसका वोटशेयर भी लुढ़का है। उसके वोट शेयर में 9 प्रतिशत की जबरदस्त कमी दिख रही है। इसका सीधा फायदा आम आदमी पार्टी को मिला है। वहीं बीजेपी अपना पिछला वोट बेस न सिर्फ बचाने में कामयाब दिख रही है बल्कि उसमें इजाफा भी दिख रहा है। कांग्रेस के कमजोर होने का सीधा फायदा आम आदमी पार्टी को मिलता दिख रहा है।

पिछले चुनाव में किसका कितना वोटशेयर

2017 में एमसीडी तीन हिस्सों में बंटी थी। कुल वॉर्ड 272 थे। इनमें से बीजेपी ने 181, आम आदमी पार्टी ने 49 और कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत हासिल की थी। अगर वोटशेयर की बात करें तो बीजेपी को 36 प्रतिशत, आप को 26 प्रतिशत और कांग्रेस को 21 प्रतिशत वोट मिले थे।

क्या कहते हैं वोटशेयर के आंकड़े

सुबह सवा 10 बजे तक के वोटशेयर पर नजर डालें तो आम आदमी पार्टी का वोटशेयर करीब 43 प्रतिशत है जो पिछली बार के मुकाबले 17 प्रतिशत ज्यादा है। बीजेपी का वोट शेयर 39 प्रतिशत दिख रहा जो पिछली बार के मुकाबले 3 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो उसका वोटशेयर 12.5 प्रतिशत है जो पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत कम है।

The post MCD Election: बीजेपी व आप में कांटे की टक्कर, कांग्रेस काफी पीछे appeared first on Divya India News.

]]>