धर्म व आध्यात्म Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/category/धर्म-व-आध्यात्म Latest Hindi News & Information Portal Fri, 13 Feb 2026 21:11:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg धर्म व आध्यात्म Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/category/धर्म-व-आध्यात्म 32 32 हरिद्वार में बुर्का पहने महिला कांवड़ यात्री का वीडियो वायरल, धार्मिक पहचान को लेकर किए जा रहे तरह-तरह के दावे https://divyaindianews.com/News_id/42006 Fri, 13 Feb 2026 21:11:56 +0000 https://divyaindianews.com/?p=42006 हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार से जुड़ा एक वीडियो दो दिन से इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कांवड़ यात्रियों के एक दल के बीच बुर्का पहने एक महिला नजर आ रही है। महिला की धार्मिक पहचान को लेकर इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कई यूजर उसे …

The post हरिद्वार में बुर्का पहने महिला कांवड़ यात्री का वीडियो वायरल, धार्मिक पहचान को लेकर किए जा रहे तरह-तरह के दावे appeared first on Divya India News.

]]>
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार से जुड़ा एक वीडियो दो दिन से इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कांवड़ यात्रियों के एक दल के बीच बुर्का पहने एक महिला नजर आ रही है।

महिला की धार्मिक पहचान को लेकर इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कई यूजर उसे मुस्लिम बता रहे हैं, जबकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि संबंधित महिला ने हरिद्वार के किसी गंगा घाट से कांवड़ उठाई है और वह कांवड़ यात्रियों के समूह के साथ आगे बढ़ रही है। वीडियो बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी सही तिथि और स्थान की पुष्टि नहीं हो सकी है।

धर्म और आस्था से जुड़े इस विषय पर इंटरनेट मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग इसे आस्था की समरसता का प्रतीक बता रहे हैं तो कुछ इसे लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस वीडियो की रील को कई लोग अपने अकाउंट्स से साझा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सावन मास के तरह फाल्गुन मास में हरिद्वार से कांवड़ यात्रा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। देश के कोने-कोने से शिवभक्त यहां पहुंचकर गंगा जल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। इसी बीच यह वीडियो प्रसारित हुआ है।

रील बनाने का भी हो सकता है चस्काइंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे बुर्का में कांवड़ उठाती महिला के वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, कुछ लोग इसे महज रील बनाने का चस्का भी बता रहे हैं।

हरिद्वार में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। गौरतलब है कि हरिद्वार में कुछ दिन पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र के पास दो युवक सऊदी अरब के शेख की वेशभूषा में रील बनाते हुए नजर आए थे।

उनका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ था। प्रारंभिक तौर पर उनकी पहचान को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया तब सामने आया कि दोनों युवक हिंदू समुदाय से संबंधित थे।

The post हरिद्वार में बुर्का पहने महिला कांवड़ यात्री का वीडियो वायरल, धार्मिक पहचान को लेकर किए जा रहे तरह-तरह के दावे appeared first on Divya India News.

]]>
उत्तराखंड: अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बदरी-केदार व गंगोत्री में भी एंट्री नहीं https://divyaindianews.com/News_id/41812 Thu, 29 Jan 2026 23:55:02 +0000 https://divyaindianews.com/?p=41812 बड़कोट (उत्तरकाशी)। देवभूमि उत्तराखंड के गंगोत्री धाम के बाद अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश को वर्जित करने का निर्णय लिया गया है। यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि आगामी अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान धाम में नियम लागू कर दिया जाएगा। वहीं समिति ने …

The post उत्तराखंड: अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बदरी-केदार व गंगोत्री में भी एंट्री नहीं appeared first on Divya India News.

]]>
बड़कोट (उत्तरकाशी)। देवभूमि उत्तराखंड के गंगोत्री धाम के बाद अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश को वर्जित करने का निर्णय लिया गया है।

यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि आगामी अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान धाम में नियम लागू कर दिया जाएगा।

वहीं समिति ने प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज सहित अन्य संतों के साथ हुए दुर्व्यवहार की भी कड़ी निंदा की।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा

यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूपी के प्रयागराज में जिस तरह स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान करने से रोका गया उससे सनातनियों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।

जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह सनातन धर्म के खिलाफ है और सनातन धर्म के प्रहरियों की आवाज दबाने की साजिश रची जा रही है।

चारधाम यात्रा के दौरान धाम में लागू होगा नियम

उन्होंने कहा सनातन की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार हैं। यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश को वर्जित करने का निर्णय लिया गया है।

इस बार चारधाम यात्रा के दौरान धाम में नियम लागू कर दिया जाएगा। उसके बाद किसी भी गैर सनातनी को धाम के आसपास प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर बड़कोट व्यापार मंडल महामंत्री सोहन गैरोला भी रहे।

BKTC के अधीन आने वाले मंदिरों में भी रोक

बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के अलावा बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अधीन आने वाले 45 से ज्यादा मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होगा। BKTC की ओर से आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

हरकी पैड़ी पर जगह-जगह लगा दिए गए बोर्ड

तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने के लिए श्रीगंगा सभा ने हर की पैड़ी समेत कई घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश को निषेध कर दिया। इस बारे में विभिन्न जगहों पर बैनर व बोर्ड लगा दिए गए हैं।

श्रीगंगा सभा ने ब्रिटिश हुकूमत में लागू म्यूनिसपल एक्ट के तहत यह कदम उठाया है। बोर्ड में स्पष्ट रूप से चेतावनी लिखी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

हरकी पैड़ी समेत मालवीय द्वीप व अन्य घाटों पर लगे इन बैनरों की शुक्रवार को लोगों को चर्चा रही। इसमें श्रीगंगा सभा ने स्पष्ट तौर पर लिख दिया कि घाटों पर किसी तरह से फिल्मी गीत पर वीडियो या रील्स बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यदि किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस तरह के वीडियो प्रसारित होते दिखे तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। मामले को लेकर प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। वहीं व्यापारी से लेकर आमजन इसे सनातन की रक्षा में उठाया गया कदम बता रहे हैं।

The post उत्तराखंड: अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बदरी-केदार व गंगोत्री में भी एंट्री नहीं appeared first on Divya India News.

]]>
उत्तराखंड में बड़ा फैसला, बद्री-केदार समेत BKTC के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं की एंट्री होगी बैन https://divyaindianews.com/News_id/41775 Tue, 27 Jan 2026 07:23:34 +0000 https://divyaindianews.com/?p=41775 देहरादून।हाल ही में श्रीगंगा सभा ने हर की पैड़ी समेत कई घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश को निषेध कर दिया था। अब बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने भी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को वर्जित करने का फैसला लिया है। बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के अलावा BKTC के अधीन आने वाले मंदिरों में …

The post उत्तराखंड में बड़ा फैसला, बद्री-केदार समेत BKTC के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं की एंट्री होगी बैन appeared first on Divya India News.

]]>
देहरादून।हाल ही में श्रीगंगा सभा ने हर की पैड़ी समेत कई घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश को निषेध कर दिया था। अब बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने भी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को वर्जित करने का फैसला लिया है।

बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के अलावा BKTC के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होगा। BKTC की ओर से आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा, बदरीनाथ, केदारनाथ धाम समेत मंदिर समिति के अधीनस्थ सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा।

इसके लिए मंदिर समिति की आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। उन्होंने कहा, देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा सर्वोपरि है।

केदार खंड से लेकर मानस खंड तक स्थापित मंदिर श्रृंखला में परंपरागत रूप से गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहा है, लेकिन गैर भाजपा सरकारों के समय परंपराओं का उल्लंघन होता रहा है। परंपराओं का विधिवत अनुपालन सुनिश्चित हो सके, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

BKTC अध्यक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेशभर में अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई स्वागत योग्य है।

यह कदम उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

प्रदेश में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार समेत यूसीसी लागू होने, कठोर नकल कानून सहित, अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश से जनमानस का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और मंदिर समिति के समन्वय से देवभूमि की पवित्रता एवं परंपराओं की रक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। इसके लिए मंदिर समिति प्रभावी कदम उठाने जा रही है।

The post उत्तराखंड में बड़ा फैसला, बद्री-केदार समेत BKTC के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं की एंट्री होगी बैन appeared first on Divya India News.

]]>
मकर में पहुंच उत्तरायण हुए सूर्य, खरमास समाप्त; काशी में उमड़ी भक्तों की भीड़ https://divyaindianews.com/News_id/41638 Thu, 15 Jan 2026 03:34:28 +0000 https://divyaindianews.com/?p=41638 वाराणसी। सृष्टि के प्रत्यक्ष संचालक, ऊर्जा के स्रोत भगवान भाष्कर ने अपनी राहें बदल लीं। बुधवार की रात्रि 9:39 बजे वे धनु से मकर राशि में प्रवेश कर गए। सूर्य के राशि परिवर्तन से होने वाली संक्रांति को सनातन धर्मावलंबी मकर संक्रांति के रूप में उल्लासपूर्वक गुरुवार को मनाएंगे। काशी में गंगा व प्रयागराज मेें …

The post मकर में पहुंच उत्तरायण हुए सूर्य, खरमास समाप्त; काशी में उमड़ी भक्तों की भीड़ appeared first on Divya India News.

]]>
वाराणसी। सृष्टि के प्रत्यक्ष संचालक, ऊर्जा के स्रोत भगवान भाष्कर ने अपनी राहें बदल लीं। बुधवार की रात्रि 9:39 बजे वे धनु से मकर राशि में प्रवेश कर गए। सूर्य के राशि परिवर्तन से होने वाली संक्रांति को सनातन धर्मावलंबी मकर संक्रांति के रूप में उल्लासपूर्वक गुरुवार को मनाएंगे।

काशी में गंगा व प्रयागराज मेें त्रिवेणी संगम में संक्रांति स्नान के लिए रात से ही आस्थावानों की भीड़ जुटने लगी थी। आस्थावानों को गुरुवार को दोपहर 1:58 बजे तक स्नान-दान का पुण्यकाल मिलेगा। इसके साथ ही घर-घर में खिचड़ी बनेगी।

भक्त बाबा विश्वनाथ, माता अन्नपूर्णा समेत सभी देवालयों में देव विग्रहों को खिचड़ी का भोग लगाएंगे। ब्राह्मणों, याचकों व दरिद्र नारायण को तिल, गुड़, कंबल, लाई-च्यूड़ा व खिचड़ी का दान करेंगे।

अनेक स्थानों पर स्वयंसेवी संस्थाओं व मंदिर समितियों के लोगों द्वारा खिचड़ी का भंडारा भी आयोजित होगा।खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे।

लोग खिचड़ी, तिल-गुड़ से बने व्यंजनों का स्वाद चखेंगे और एक-दूसरे को भेंट करने के साथ ही बहू-बेटियों को खिचड़ी भेजी जाएगी।

The post मकर में पहुंच उत्तरायण हुए सूर्य, खरमास समाप्त; काशी में उमड़ी भक्तों की भीड़ appeared first on Divya India News.

]]>
संगम में मकर संक्रांति से पहले उमड़ी आस्था की भीड़, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी https://divyaindianews.com/News_id/41622 Wed, 14 Jan 2026 03:10:42 +0000 https://divyaindianews.com/?p=41622 प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में चल रहे माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति को आज मानते हुए भारी जनसमूह ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। संगम व अन्य स्नान घाटों पर भोर से ही पहुंचने श्रद्धालु लगे। मौसम साफ है और कोहरा भी नहीं है। इसका पूरा फायदा उठाते हुए देश भर …

The post संगम में मकर संक्रांति से पहले उमड़ी आस्था की भीड़, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी appeared first on Divya India News.

]]>
प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में चल रहे माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति को आज मानते हुए भारी जनसमूह ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

संगम व अन्य स्नान घाटों पर भोर से ही पहुंचने श्रद्धालु लगे। मौसम साफ है और कोहरा भी नहीं है। इसका पूरा फायदा उठाते हुए देश भर से आये लोगों ने स्नान किया।

अनुमानित तौर पर कहा जा रहा है कि सुबह सात बजे तक लगभग दो लाख लोगों ने स्नान कर लिया, हालांकि प्रशासनिक आंकड़े आने अभी शेष है। घाट पर पुलिस कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिये अपनी अपनी टीम के साथ ड्यूटी निभाई।

जैसे ही अंधियारा छटा, और भगवान सूर्यदेव ने अपनी लालिमा बिखेरते हुए दर्शन दिए तो स्नान करने वालों का उत्साह बढ़ गया। सूर्य देव को जल अर्पित करने, ओम सूर्याय नमः का जाप करते हुए स्नान करने वाले उमंग से भर गए।

संगम नोज पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही डटे रहे और निगरानी तथा घाट खाली करने का निर्देश देते रहे। सुबह का उजाला होने तक स्नान शांतिपूर्ण तरीके से होता रहा।

The post संगम में मकर संक्रांति से पहले उमड़ी आस्था की भीड़, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी appeared first on Divya India News.

]]>
संगम तट पर ‘हर हर गंगे’ की गूंज, पौष पूर्णिमा के पहले स्नान संग माघ मेला शुरू https://divyaindianews.com/News_id/41497 Sat, 03 Jan 2026 03:20:51 +0000 https://divyaindianews.com/?p=41497 प्रयागराज। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व के साथ माघ मेले का शुभारंभ हो गया। ब्रह्म मुहूर्त से लोग संगम समेत सभी घाटों पर स्नान करने लगे। हर- हर गंगे का नाद गूंज उठा है। श्रद्धालुओं और कल्पवासियों का रेला निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। श्रद्धा के साथ स्नान ध्यान और पूजन अर्चन और …

The post संगम तट पर ‘हर हर गंगे’ की गूंज, पौष पूर्णिमा के पहले स्नान संग माघ मेला शुरू appeared first on Divya India News.

]]>
प्रयागराज। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व के साथ माघ मेले का शुभारंभ हो गया। ब्रह्म मुहूर्त से लोग संगम समेत सभी घाटों पर स्नान करने लगे। हर- हर गंगे का नाद गूंज उठा है। श्रद्धालुओं और कल्पवासियों का रेला निरंतर बढ़ता ही जा रहा है।

श्रद्धा के साथ स्नान ध्यान और पूजन अर्चन और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां गंगा से याचना। भक्ति भाव से मां गंगा भी आह्लादित हैं। यह क्रम इसी तरह पूरे दिन बना रहेगा।

अब तक लगभग लाखों लोगों ने स्नान कर लिया है।जिलाधिकारी मनीष वर्मा का दावा है कि सुबह छह तक तीन लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

The post संगम तट पर ‘हर हर गंगे’ की गूंज, पौष पूर्णिमा के पहले स्नान संग माघ मेला शुरू appeared first on Divya India News.

]]>
नए साल पर आस्था का सागर, देशभर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ https://divyaindianews.com/News_id/41466 Thu, 01 Jan 2026 04:23:48 +0000 https://divyaindianews.com/?p=41466 नई दिल्ली। नए साल 2026 का पहला दिन पूरे देश में भक्ति और उत्साह से भरा है। लोग पार्टी और जश्न की जगह मंदिरों का रुख कर रहे हैं। सुबह से ही प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं। हर कोई नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और पूजा से करना चाहता …

The post नए साल पर आस्था का सागर, देशभर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ appeared first on Divya India News.

]]>
नई दिल्ली। नए साल 2026 का पहला दिन पूरे देश में भक्ति और उत्साह से भरा है। लोग पार्टी और जश्न की जगह मंदिरों का रुख कर रहे हैं। सुबह से ही प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं।

हर कोई नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और पूजा से करना चाहता है। ठंड के बावजूद आस्था का यह जोश देखते ही बनता था।

लोग परिवार के साथ आए, प्रार्थना की और आने वाले साल के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। दिल्ली से मुंबई और उज्जैन से वाराणसी तक, हर जगह मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।

दिल्ली के मंदिरों में भक्तों की भीड़

दिल्ली में झंडेवालान मंदिर और कालकाजी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। झंडेवालान मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए लोग लाइन में खड़े होकर इंतजार करते दिखे हैं।

इसी तरह कालकाजी मंदिर में भी भक्तों ने देवी के सामने सिर झुकाकर नए साल की खुशियां मांगी है। लोधी रोड स्थित साई बाबा मंदिर में भी सुबह की आरती में काफी लोग शामिल हुए।

मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर रहा केंद्र

मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नए साल के पहले दिन हजारों श्रद्धालु जुटे। गणपति बप्पा के दर्शन के लिए लोग रात से ही लाइन लगाने लगे थे। मंदिर ट्रस्ट ने विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि भीड़ को संभाला जा सके।

सुबह की पहली आरती में शामिल होने वालों की संख्या बहुत ज्यादा थी। भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया, घंटियां बजाईं और मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। कई लोग तो दूर-दूर से आए थे, सिर्फ इसलिए कि नए साल की शुरुआत बप्पा के आशीर्वाद से हो।

उज्जैन में महाकालेश्वर की भस्म आरती

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में सुबह की भस्म आरती का नजारा अद्भुत है। हजारों भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जुटे हैं।

भस्म आरती के दौरान मंदिर में पूरा वातावरण भक्ति से भर गया है। लोग दूर से आए हैं, ताकि नए साल की शुरुआत महाकाल के चरणों में करें। मंदिर प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की हैं।

वाराणसी में काशी विश्वनाथ की मंगला आरती

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में भी सुबह की मंगला आरती में भक्तों की भारी भीड़ है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लोग घंटों इंतजार करते रहे। आसपास के घाटों पर भी गंगा आरती हुई, जहां लोग नए साल की शुभकामनाएं देते दिखे।

The post नए साल पर आस्था का सागर, देशभर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ appeared first on Divya India News.

]]>
आज होगा रामलला का अभिषेक, CM योगी के साथ ध्वजारोहण करेंगे राजनाथ सिंह https://divyaindianews.com/News_id/41455 Wed, 31 Dec 2025 03:46:02 +0000 https://divyaindianews.com/?p=41455 अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर आज बुधवार को रामलला का भव्य अभिषेक होगा। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। रक्षा मंत्री सुबह 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और मंदिर परिसर में लगभग चार घंटे तक रहकर विविध अनुष्ठानों में शामिल होंगे। वह …

The post आज होगा रामलला का अभिषेक, CM योगी के साथ ध्वजारोहण करेंगे राजनाथ सिंह appeared first on Divya India News.

]]>
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर आज बुधवार को रामलला का भव्य अभिषेक होगा। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

रक्षा मंत्री सुबह 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और मंदिर परिसर में लगभग चार घंटे तक रहकर विविध अनुष्ठानों में शामिल होंगे। वह परकोटा में बने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी करेंगे।

भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर चल रहे पाटोत्सव के अंतर्गत यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रतिष्ठा द्वादशी के दिन ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस तिथि पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला का अभिषेक किया जाएगा।

इसमें यज्ञ, हवन और पूजन की परंपरागत विधियां संपन्न होंगी। रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री के साथ संत-महात्मा, धर्माचार्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।

दर्शन और आवागमन की विशेष व्यवस्था

रक्षा मंत्री मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखेंगे। अनुष्ठान में शामिल होने के बाद अंगद टीला परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 3:20 बजे अयोध्या से वापस होंगे।

रक्षामंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन और आवागमन की विशेष व्यवस्था की गई है।

प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर अयोध्या पूरी तरह राममय वातावरण में डूबी हुई है। भजन-कीर्तन, रामकथा और श्रीराम के जयघोष से धर्मनगरी में उत्सव का उल्लास चरम पर है।

The post आज होगा रामलला का अभिषेक, CM योगी के साथ ध्वजारोहण करेंगे राजनाथ सिंह appeared first on Divya India News.

]]>
पुत्रदा एकादशी आज, इस विधि से करें पूजा; पढ़ें ये आरती, जानें भोग से लेकर सबकुछ https://divyaindianews.com/News_id/41447 Tue, 30 Dec 2025 03:35:26 +0000 https://divyaindianews.com/?p=41447 नई दिल्ली। आज पौष महीने के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व है। यह व्रत न केवल संतान की प्राप्ति के लिए किया जाता है, बल्कि संतान के जीवन में आने वाले सभी संकटों को दूर करने और उनकी उन्नति के लिए भी किया …

The post पुत्रदा एकादशी आज, इस विधि से करें पूजा; पढ़ें ये आरती, जानें भोग से लेकर सबकुछ appeared first on Divya India News.

]]>
नई दिल्ली। आज पौष महीने के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व है।

यह व्रत न केवल संतान की प्राप्ति के लिए किया जाता है, बल्कि संतान के जीवन में आने वाले सभी संकटों को दूर करने और उनकी उन्नति के लिए भी किया जाता है। अगर आप इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा करते हैं, तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

पुत्रदा एकादशी पूजन विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले रंग के कपड़े धारण करें।
  • हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें।
  • घर के मंदिर में एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं और भगवान विष्णु या लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित करें।
  • भगवान का दूध, दही, घी, शहद और से अभिषेक कराएं।
  • इसके बाद उन्हें शुद्ध जल से स्नान कराकर पीले चंदन का तिलक लगाएं।
  • श्री हरि को पीले फूल, ऋतु फल, पीली मिठाई और तुलसी दल अर्पित करें।
  • ध्यान रखें, बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते।
  • पुत्रदा एकादशी’ की व्रत कथा पढ़ें या सुनें, क्योंकि कथा के बिना एकादशी का फल अधूरा माना जाता है।
  • श्री हरि के मंत्रों का जप करें।अंत में आरती करें।

श्री हरि के प्रिय फूल

कमल, पारिजात, मालती, केवड़ा, चंपा, गुलाब, मोगरा, कनेर और गेंदे के फूल आदि।

भगवान विष्णु के प्रिय भोग

पंचामृत और पंजीरी – धनिया की पंजीरी या भुने हुए आटे की पंजीरी का भोग लगाएं। साथ ही भोग में पंचामृत भी शामिल करें।

पीली मिठाई – बेसन के लड्डू, केसर की खीर या पीले फल चढ़ाएं।

मिश्री-माखन – अगर आप बाल गोपाल की पूजा कर रहे हैं, तो उन्हें माखन और मिश्री का भोग लगाएं।

क्या करें और क्या न करें?

इस दिन घर में चावल बनाना और खाना पूरी तरह वर्जित है।

इस दिन पीले अनाज या गरम कपड़ों का दान करने से पुण्य कई गुना बढ़ जाता है।

अगर हो पाए तो इस तिथि की रात को भगवान विष्णु के नामों का भजन-कीर्तन करें।

।।भगवान विष्णु की आरती।।

ॐ जय जगदीश हरे आरती

The post पुत्रदा एकादशी आज, इस विधि से करें पूजा; पढ़ें ये आरती, जानें भोग से लेकर सबकुछ appeared first on Divya India News.

]]>
कुंजगलियां व सड़कें जाम, न्यू ईयर से पहले वृंदावन के मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़ https://divyaindianews.com/News_id/41424 Sat, 27 Dec 2025 03:30:52 +0000 https://divyaindianews.com/?p=41424 वृंदावन। वर्ष के अंतिम दिनों में आराध्य के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालुओं की भीड़ से वृंदावन की गलियां तक जाम हैं। मंदिरों के अंदर से लेकर बाहर तक हालात बिगड़ रहे हैं। बांकेबिहारी ही नहीं शहर के सभी मंदिरों में भीड़ से व्यवस्थाएं बिगड़ रही हैं। मंदिरों के आसपास का इलाका हो या फिर …

The post कुंजगलियां व सड़कें जाम, न्यू ईयर से पहले वृंदावन के मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़ appeared first on Divya India News.

]]>
वृंदावन। वर्ष के अंतिम दिनों में आराध्य के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालुओं की भीड़ से वृंदावन की गलियां तक जाम हैं। मंदिरों के अंदर से लेकर बाहर तक हालात बिगड़ रहे हैं।

बांकेबिहारी ही नहीं शहर के सभी मंदिरों में भीड़ से व्यवस्थाएं बिगड़ रही हैं। मंदिरों के आसपास का इलाका हो या फिर कुंजगलियां और मुख्य सड़कें हर ओर श्रद्धालु मंदिरों की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।

बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी उमड़ रही भीड़

वर्ष के अंतिम दिनों को विदाई और नए वर्ष का ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर शुरुआत करने की इच्छा केर पूरे देश से लोग वृंदावन पहुंच रहे हैं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

मंदिर के एंट्री पाइंट विद्यापीठ व जुगलघाट से मंदिर तक भीड़ का दबाव बना है। कहीं भी कदम रखने को जगह नहीं मिल रही। उधर, राधावल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी उत्सव में सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो रही है।

सुबह से शाम तक स्थिति खराब, मुख्य सड़कों पर भी निकलना मुश्किल

निधिवन राज मंदिर, राधादामोदर मंदिर, राधारमण मंदिर आसपास होने के कारण मंदिर आने वाले रास्तों पर सुबह से शाम तक भीड़ का दबाव ऐसा कि बाजार में निकलना मुश्किल हो रहा है।

कुंजगलियों से होकर जाने वाले इन मंदिरों के रास्तों में बुजुर्ग, महिला श्रद्धालु तो भीड़ से बचने के लिए दीवार का सहारा लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

The post कुंजगलियां व सड़कें जाम, न्यू ईयर से पहले वृंदावन के मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़ appeared first on Divya India News.

]]>