Amritpal Singh latest news Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/amritpal-singh-latest-news Latest Hindi News & Information Portal Tue, 28 Mar 2023 05:50:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.4 https://divyaindianews.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-Screenshot-2022-05-23-115018-32x32.jpg Amritpal Singh latest news Archives - Divya India News https://divyaindianews.com/News_id/tag/amritpal-singh-latest-news 32 32 नेपाल से किसी तीसरे देश भाग सकता है अमृतपाल सिंह, भारत ने साझा की जानकारी https://divyaindianews.com/News_id/27692 Tue, 28 Mar 2023 05:50:16 +0000 https://divyaindianews.com/?p=27692 काठमांडू। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पिछले कई दिनों से फरार चल रहा है। पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां उसकी तलाश कर रही है, लेकिन वो अभी तक हाथ नहीं आ सका है। अमृतपाल को लेकर नेपाल में अलर्ट जारी हुआ है। भारत के अलावा नेपाल में भी उसकी तलाश की जा रही है। नेपाल से …

The post नेपाल से किसी तीसरे देश भाग सकता है अमृतपाल सिंह, भारत ने साझा की जानकारी appeared first on Divya India News.

]]>
काठमांडू। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पिछले कई दिनों से फरार चल रहा है। पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां उसकी तलाश कर रही है, लेकिन वो अभी तक हाथ नहीं आ सका है। अमृतपाल को लेकर नेपाल में अलर्ट जारी हुआ है। भारत के अलावा नेपाल में भी उसकी तलाश की जा रही है।

नेपाल से तीसरे देश में भागने की आशंका

नेपाल सरकार के अप्रवास विभाग ने अमृतपाल को लेकर अलर्ट जारी किया है। हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल में खासतौर पर अपने एयरपोर्ट पर स्थित दफ्तरों में अलर्ट जारी किया है।

आशंका है कि अमृतपाल अपने पासपोर्ट या फर्जी पासपोर्ट के जरिए किसी तीसरे देश में भाग सकता है। डीजी झलकराम अधिकारी ने बताया कि भारतीय दूतावास ने उनके कार्यालय को पत्र लिखकर अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश में भागने से रोकने में मदद मांगी थी।

भारत का नेपाल सरकार से अनुरोध

गौरतलब है कि अमृतपाल के नेपाल में छिपे होने की आशंका है। इसके चलते, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने नेपाल सरकार को एक चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में सरकारी एजेंसियों से अनुरोध किया है कि यदि अमृतपाल सिंह नेपाल से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाए।

चिट्ठी में कहा गया कि अगर अमृतपाल भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का उपयोग करके नेपाल से भागने का प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।

नेपाल को दी सारी जानकारी

भारतीय दूतावास ने अमृतपाल की फोटो से लेकर सभी जानकारी नेपाली सरकार को दी है। राम अधिकारी ने कहा कि हवाईअड्डे से विदेश जाने वाले सभी यात्रियों की जांच की जाएगी, जिससे अमृतपाल भाग न सके। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास के अनुरोध पर हमने अमृतपाल को ‘वॉच लिस्ट’ में शामिल किया है।

अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले भारतीय दूतावास ने अमृतपाल को वॉच लिस्ट में शामिल करने का अनुरोध किया था। दूतावास ने विभाग के साथ तस्वीरों के साथ विवरण साझा किया था।

उन्होंने कहा, “भारतीय दूतावास ने चेतावनी दी है कि अमृतपाल नेपाल में प्रवेश करने और वहां से भागने के लिए फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सकता है। अमृतपाल के ठिकाने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। हमने सभी को सूचित कर दिया है।”

The post नेपाल से किसी तीसरे देश भाग सकता है अमृतपाल सिंह, भारत ने साझा की जानकारी appeared first on Divya India News.

]]>
अमृतपाल सिंह करे समर्पण व पुलिस जांच में सहयोग: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह https://divyaindianews.com/News_id/27672 Sun, 26 Mar 2023 05:18:47 +0000 https://divyaindianews.com/?p=27672 चंडीगढ़। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भगोड़े अमृतपाल सिंह से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने और जांच में सहयोग करने को कहा है। जत्थेदार ने पुलिस की क्षमता पर भी सवाल उठाया और आश्चर्य व्यक्त किया कि इतनी बड़ी ताकत होने के बावजूद वे अमृतपाल सिंह को क्यों नहीं पकड़ पाए हैं? …

The post अमृतपाल सिंह करे समर्पण व पुलिस जांच में सहयोग: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह appeared first on Divya India News.

]]>
चंडीगढ़। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भगोड़े अमृतपाल सिंह से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने और जांच में सहयोग करने को कहा है। जत्थेदार ने पुलिस की क्षमता पर भी सवाल उठाया और आश्चर्य व्यक्त किया कि इतनी बड़ी ताकत होने के बावजूद वे अमृतपाल सिंह को क्यों नहीं पकड़ पाए हैं?

पुलिस जांच में सहयोग करे अमृतपाल

जत्थेदार ने कहा, “अगर अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, तो मैं उसे पुलिस के सामने पेश होने और पुलिस जांच में सहयोग करने के लिए कहूंगा।” उनकी यह टिप्पणी अमृतपाल और उनके नेतृत्व वाले संगठन ‘वारिस पंजाब दी’ के तत्वों के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई के मद्देनजर आई है।

18 मार्च से फरार है अमृतपाल

अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है, जब पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। कई तस्वीरों और वीडियो में उसे पुलिस को चकमा देने के लिए कई वाहन ले जाते हुए दिखाया गया है। जालंधर जिले में उसके काफिले को रोके जाने पर वह पुलिस को चकमा देकर बच निकलने में कामयाब रहा। उसका ठिकाना अभी भी अज्ञात है। पंजाब सरकार ने उसके और कुछ सहयोगियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया है।

पुलिस कार्रवाई पर सवाल

जत्थेदार ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि दुनिया भर में रहने वाले हर सिख के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य में भारी पुलिस बल होने के बावजूद अमृतपाल सिंह को कैसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। अगर उसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है तो पुलिस को यह बताना चाहिए।

माता-पिता ने व्यक्त की आशंका

भगोड़े के माता-पिता ने पहले आशंका व्यक्त की थी कि उनके बेटे को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। उन्होंने पुलिस से यह भी ध्यान रखने को कहा कि अमृतपाल मामले में पकड़े गए सिख युवकों ने उतने बड़े अपराध नहीं किए हैं, जितने कि किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। अमृतपाल सिंह और उसके कई साथियों पर पुलिस ने कई मामले दर्ज किए हैं।

सिख और निहंग संगठनों की बुलाई सभा

अकाल तख्त जत्थेदार ने पंजाब की स्थिति पर चर्चा करने के लिए लगभग 60 से 70 सिख संगठनों और निहंग संगठनों की एक विशेष सभा भी बुलाई है। राजनीतिक संगठनों के किसी प्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं किया गया है।

The post अमृतपाल सिंह करे समर्पण व पुलिस जांच में सहयोग: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह appeared first on Divya India News.

]]>
विदेश भागने की फिराक में अमृतपाल सिंह, घर से नहीं मिला उसका पासपोर्ट https://divyaindianews.com/News_id/27656 Fri, 24 Mar 2023 04:52:45 +0000 https://divyaindianews.com/?p=27656 अमृतसर। पुलिस व खुफिया एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन चुका ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का पासपोर्ट उसके घर से नहीं मिला। कल गुरुवार को पुलिस अधिकारी अमृतपाल के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से उसके पासपोर्ट की मांग की। परिवार ने बताया कि उसका पासपोर्ट घर में नहीं है। …

The post विदेश भागने की फिराक में अमृतपाल सिंह, घर से नहीं मिला उसका पासपोर्ट appeared first on Divya India News.

]]>
अमृतसर। पुलिस व खुफिया एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन चुका ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का पासपोर्ट उसके घर से नहीं मिला। कल गुरुवार को पुलिस अधिकारी अमृतपाल के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से उसके पासपोर्ट की मांग की। परिवार ने बताया कि उसका पासपोर्ट घर में नहीं है।

आशंका जताई जा रही है कि फरारी के तुरंत बाद अमृतपाल सिंह के परिवार के सदस्यों ने पासपोर्ट कहीं भिजवा दिया था, ताकि मौका मिलते ही यह पासपोर्ट अमृतपाल के हाथ लग सके और वह विदेश फरार हो सके।

परिवार ने नहीं किया पुलिस का सहयोग

अभी तक अमृतपाल के परिवार के सदस्यों की तरफ से पुलिस को किसी तरह का सहयोग नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस बीते दो दिन से आरोपित के परिवार से उसको सरेंडर कराने के लिए ही कह रही है। आशंका है कि अमृतपाल सिंह बीस मार्च तक इंटरनेट मीडिया के जरिए अपने परिवार के संपर्क में था। इसके बाद उसने परिवार से संपर्क नहीं किया।

एलओसी का फिर भेजा रिमाइंडर

पुलिस के हाथ से अमृतपाल के फिसलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सकते में है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल किसी न किसी तरह विदेश भागने की फिराक में है और इसके लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भारत में बैठे अपने गुर्गों के मार्फत उसकी सहायता कर रही है।

अब पुलिस ने अमृतपाल को काबू करने के लिए लुक आउट सर्कुलर (LOC) को लेकर एयरपोर्ट, सी-पोर्ट और लैंड-पोर्ट पर रिमाइंडर भेजा है।

ISI करवा रही देश से निकलने के बंदोबस्त

पुलिस ने जब अमृतपाल सिंह पर शिकंजा कसा, ठीक उसी समय पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भी एक्टिव हो गई। ISI ने भारत में बैठे अपने एजेंट और गुर्गों को उसी समय अमृतपाल का सुरक्षा घेरा मजबूत करने के आदेश दिए।

उत्तराखंड में अलर्ट

अमृतपाल सिंह ने पंजाब से भाग कर उत्तराखंड में शरण ली थी। उत्तराखंड के एक घर में उसने शरण ली और इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया गया है। पंजाब पुलिस की कड़ी सुरक्षा को चकमा देकर अमृतपाल उत्तराखंड भाग गया और उत्तराखंड पुलिस की आंखों में धूल झोंककर वह वहीं रुक भी गया।

अमृतपाल के उत्तराखंड में रहने के बाद से राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को राज्य के देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक ने बताया कि ये अलर्ट अमृतपाल सिंह के राज्य में प्रवेश की संभावना के मद्देनजर एहतियात के तौर पर किया गया है। सभी 3 जिलों और अन्य क्षेत्रों की सीमाओं पर सघन चेकिंग की जा रही है।

The post विदेश भागने की फिराक में अमृतपाल सिंह, घर से नहीं मिला उसका पासपोर्ट appeared first on Divya India News.

]]>