पवन सिंह, कन्हैया कुमार, कंगना रनौत, युसूफ पठान… देखिए चर्चित चेहरों में कौन आगे कौन पीछे

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में इस बार कई उम्मीदवारों पर खास नजर है। पूरे चुनाव के दौरान इन सीटों पर खास नजर थी। अब बारी नतीजों की है।

कंगना रनौत, पवन सिंह,माधवी लता,रोहिणी आचार्य,के अन्नामलाई, कन्हैया कुमार,युसूफ पठान, मनोज तिवारी… यह ऐसे उम्मीदवार हैं जिनकी हार-जीत पर लोगों की नजर लगी हुई थी। नतीजे अब सामने आ रहे हैं तो देखिए इन चर्चित चेहरों में से कौन आगे चल रहा है कौन पीछे।

राजधानी दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट पर कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर कंगना रनौत , कांग्रेस उम्मीदवार से आगे चल रही हैं। बिहार की काराकाट सीट पर पवन सिंह पीछे चल रहे हैं। वह इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे।

उम्मीदवार    आगे/ पीछे

कंगना रनौत आगे

पवन सिंह    पीछे

मनोज तिवारी               आगे

माधवी लता पीछे

कन्हैया कुमार               पीछे

ओवैसी       आगे

युसूफ पठान पीछे

के अन्नामलाई              आगे

रोहिणी आचार्य             पीछे

रविंद्र सिंह भाटी             आगे

पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी अब आगे हो गए हैं। इस सीट पर क्रिकेटर से नेता बने युसूफ पठान पीछे चल रहे हैं। तमिलनाडु की कोयंबटूर सीट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई फिलहाल आगे चल रहे हैं।

बिहार की सारण लोकसभा सीट पर रोहिणी आचार्य पीछे चल रही हैं। राजस्थान के बाड़मेर सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रविंद्र सिंह भाटी का इस बार काफी चर्चा है। इस सीट पर अब तक आए रुझानों में रविंद्र सिंह भाटी आगे चल रहे हैं।

Back to top button