बांग्लादेश में आज वही हो रहा है जो 1947 में हुआ था, इतिहास से हम कब सबक लेंगे: सीएम योगी

लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 में जो हुआ था, वही अब पाकिस्तान में हो रहा है, वही बांग्लादेश में हो रहा है जो पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था।

उस समय 10 लाख हिंदुओं को एक साथ मार दिया गया था और आज भी वही आगजनी, तोड़फोड़, लूटपाट और वही बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है। इतिहास की इन गलतियों से हम कब सबक लेंगे।

उन्होंने कहा कि विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। विभाजन की त्रासदी फिर नहीं होने देंगे। कांग्रेस ने सिर्फ वोटबैंक की चिंता की। जाति के नाम पर विभाजन की कोशिश हो रही है।

बांग्लादेश में आज वही हो रहा है, जो 1947 में हुआ था। पाकिस्तान के जैसे हालात हैं, उसका विलय भारत में होना तय है। बांग्लादेश में हिंदू जान की गुहार लगा रहे हैं। बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए कोई कुछ नहीं बोल रहा है। भारत में कुछ लोगों के मुंह सिले हुए हैं।

Back to top button