‘टोपी लाल लेकिन कारनामे काले’, सपा के गढ़ में CM योगी ने बढ़ाया सियासी तापमान

कानपुर। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने 725 करोड़ रुपये की 332 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा- आज विकास के मॉडल के लिए पूरे यूपी की तारीफ होती है लेकिन आपने 2017 से पहले सरकार को देखा है। उससे पहले प्रदेश पहचान के लिए मोहताज था। गुंडागर्दी थी।

बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। प्रदेश के अंदर कोई आना नहीं चाहता था। जो नौजवान बाहर जाता था, उसकी पहचान का संकट था। इस पीड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा। साढ़े सात वर्ष में प्रदेश कोई लंबी दूरी तय कर ले।

आज सुशासन का क्या मॉडल होता है, यह उत्तर प्रदेश तय करता है। सीएम योगी ने कहा अभी कार्यक्रम स्थल आ रहा था, मैने वित्त मंत्री से पूछा- आपने इस इमारत को देखा है, यह क्या है? उन्होंने जवाब दिया कि यह लाल इमली है।

CM योगी ने कहा कानपुर की लाल इमली के बंद होने कारण कांग्रेस है। यह कांग्रेस की बेइमानी और भ्रष्टाचार का एक इमारत बन चुका है। जहां यहां के नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए, लेकिन यह भ्रष्टाचार की इमारत बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने एलान किया कि बडे़ पैकेज के साथ लाल इमली का पुर्नरुत्थान किया जाएगा।

Back to top button