इस कारण हेल्दी ब्रेकफास्ट कहलाता है ओट्स, रोजाना खाने से मिलते हैं बेमिसाल फायदे

नई दिल्ली। ओट्स जिसे जई भी कहा जाता है, एक पौष्टिक साबुत अनाज है। इसमें फाइबर, प्रोटीन सहित कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं,जो शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने में मदद करते हैं।

सुबह के नाश्ते में ओट्स को दलिया, स्मूदी, ग्रेनोला या सलाद के रूप में डाइट में शामिल किया जा सकता है। ओट्स का नाश्ता करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है, इसके साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम भी ठीक रहता है।

ये स्वास्थ्य को कई अन्य अनेक फायदे भी पहुंचाता है, तो आइए जानते हैं कि सुबह ओट्स का नाश्ता करने से स्वास्थ्य को अन्य कौन-कौन से फायदे मिलते हैं-

मिलती है एनर्जी

ओट्स धीमी गति से पचता है, जिससे शरीर को निरंतर ऊर्जा मिलती है। यह आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी से भरपूर बनाए रखता है, जिससे कामकाज करने की क्षमता बढ़ती है।

फाइबर से भरपूर

ओट्स में बीटा-ग्लूकन नाम का सॉल्युबल फाइबर पाया जाता है,जो न केवल पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी सुधारता है। इससे भूख कम लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

कम करता है कोलेस्ट्रॉल

ओट्स में मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के स्तर को कम करता है, जिससे हार्ट हेल्थ में सुधार आता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा टलता है।

ब्लड शुगर लेवल को करता है नियंत्रित

ओट्स का नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को विशेष लाभ मिलता है। यह अचानक होने वाले ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में मदद करता है।

पाचन को बढ़ावा

ओट्स में मौजूद सोल्यूबल और इंसोल्यूबल फाइबर डाइजेस्टिव सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखते हैं, जिससे कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है और गट हेल्थ भी बेहतर होती है।

प्रोटीन का स्रोत

ओट्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर के टिश्यू रिपेयर की प्रक्रिया में सहायक होता है। इसलिए ये शाकाहारियों के लिए तो एक बेहतरीन विकल्प है।

एंटीऑक्सीडेंट गुण

ओट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और सूजन को कम करते हैं, जिससे स्किन और बालों की सेहत बनी रहती है।

वजन घटाने में सहायक

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ओट्स खाने से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे एक्स्ट्रा भोजन या स्नैक्स की आवश्यकता नहीं होती। इस तरह ये वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म सुधारने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी के पूर्ण सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Back to top button