दिल्ली चुनाव रिजल्ट: रुझानों में भाजपा को बहुमत, AAP के बड़े चेहरे पीछे; जानें हॉट सीटों का हाल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज आ रहा है। रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिली है। वहीं, आम आदमी पार्टी के केजरीवाल, सीएम आतिसी और मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं।

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था।

गोंडा सीट से पहले राउंड में BJP 2500 वोटों से आगे

गोंडा सीट से पहले राउंड में बीजेपी 2500 वोटों से आगे चल रही है। संगम विहार से भाजपा से चंदन चौधरी 369 मतों से आगे।

पटपड़गंज

रविंद्र सिंह नेगी (भाजपा)-12776

अवध ओझा (आप)-7180

दूसरे राउंड में भी त्रिनगर से भाजपा के तिलक राम गुप्ता लगभग 3000 वोटो से आगे चल रहे हैं।

विधानसभा सीट : छतरपुर

राउंड 01

प्रत्याशी                                    प्राप्त मत         

ब्रह्म सिंह तंवर   (आप)                2305

करतार सिंह  ( बीजेपी)             3463

राजेंद्र तंवर  ( कांग्रेस)                173

बाबरपुर सीट

गोपाल राय (आप) : 3844

इशराक खान (कांग्रेस) : 335

अनिल वशिष्ठ (भाजपा) :3576

आप बढ़त :268

विधानसभा सीट : संगम विहार

राउंड 01

संगम विहार (AC)

प्रत्याशी                             प्राप्त मत

दिनेश मोहनिया (आप)      2491

चंदन चौधरी (भाजपा)       2838

हर्ष चौधरी ( कांग्रेस)           1012

बढ़त- बीजेपी- 347

बवाना सीट पर भाजपा के प्रत्याशी आगे

दिल्ली की बवाना सीट पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां से आप के करीब तीन हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

विधानसभा सीट  : बवाना

राउंड 01

प्रत्याशी                       प्राप्त मत         

जयभगवान (आप)           1980

रविन्द्र  (भाजपा)             4658

सुरेंद्र कुमार ( कांग्रेस)     1435

Back to top button