शेयर बाजार में आज भी रौनक, 300 अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

नई दिल्ली। शेयर बाजार में खरीदारी का माहौल है। कल भी बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली थी। अभी लिखते समय 9.20 बजे बीएसई सेंसेक्स लगभग 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 80,551 पर कारोबार कर रहा है। NSE निफ्टी 106 अंक बढ़कर 24,435 पर ट्रेड कर रहा है।

विदेशी बाजारों से पॉजिटिव संकेत

विदेशी बाजार जैसे एशियाई और अमेरिकी बाजार के लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। एशियाई बाजार में खरीदारी का माहौल है। वहीं अमेरिकी बाजार भी हरे निशान पर बंद हुआ है। सुबह 9.04 बजे 48 अंक चढ़कर 24,501 पर कारोबार कर रहा है।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

बीएसई सेंसेक्स- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में PNB Housing, Paras, Samhi, Balmlawrie, intellect टॉप गेनर्स बन गए हैं। इसके साथ ही Tatatech, Tvsmotor, Auropharma, Kpittech, Hatsun टॉप लूजर्स बन गए हैं।

एनएसई निफ्टी – नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में Mindteck, Jetfreight, Secmark, Rpglife, Sarlapoly टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं Modirubber, Agstra, Latteys, Councodos, Gensol, Stltech टॉप लूजर्स बन गए हैं।

FMCG और Pharma को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर में खरीदारी का माहौल है। PSU Bank सभी सेक्टर में से टॉप पर चल रहे हैं। इसमें अभी 1.54 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं हेल्थकेयर सेक्टर में लगभग 1 फीसदी बढ़ोतरी चल रही है।

Back to top button