Asia Cup T20 इतिहास में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? देखें टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 (Asia Cup T20 2025) का आगाज 9 सितंबर से होना है, जबकि इसका फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के लिए कुल 8 टीमें मैदान में उतरेंगी।

भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान को सीधे प्रवेश मिला है, जबकि 2024 ACC प्रीमियर कप की टॉप की तीन टीमें UAE, ओमान और हांगकांग ने भी टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई है। इस टूर्नामेंट का आयोजन UAE के दो शहर-अबूधाबी और दुबई में होंगे।

Asia Cup T20 या ODI, किस फॉर्मेट में खेला जाएगा?

बता दें कि इन 8 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। भारत को ग्रुप A में रखा गया है, जहां उसके साथ पाकिस्तान, ओमान और UAE जैसी टीमें है। वहीं, ग्रुप B में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग की टीमें शामिल हैं।

हर ग्रुप से दो-दो टॉप टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी और फिर शीर्ष दो टीमें फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगी। ये टूर्नामेंट इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है और एक बार फिर खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

T20 फॉर्मेट में Asia Cup में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?

टी20 फॉर्मेट में एशिया कप T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत की ओर से विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 9 पारियों में 429 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 122* है, जो उन्होंने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था।

Asia Cup T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

प्लेयर का नाम देश    मैच   पारी   रन    हाईएस्ट स्कोर

1. विराट कोहली      भारत  10    9     429   122*

2. मोहम्मद रिजवान   पाकिस्तान    6     6     281   78*

3.रोहित शर्मा  भारत  9     9      271   83

4.बाबर हयात   हांगकांग 5     5     235   122

5.इब्राहिम जादरान    अफगानिस्तान 5     5     196   64*

6.भानुका राजापक्षे     श्रीलंका 6     6     191   71*

7.सबीर रहमान बांग्लादेश     6     6     181   80

8.नजीबुल्लाह जादरान  अफगानिस्तान 8     8     176   60*

9.मुहम्मद उस्मान    यूएई    7     7     176   46

10.माहमुदुल्लाह बांग्लादेश     7     7     173   36*

Back to top button