
लखनऊ। उप्र की राजधानी लखनऊ में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होगा। वह दोपहर 12 बजे विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान (योग) राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। मयूर नृत्य से उनका स्वागत किया जाएगा।
छतीसगढ़ के रंगोली कलाकार हितेश ने उनके स्वागत में गुलजार दादी और राष्ट्रपति की खूबसूरत रंगोली बनाई है। राष्ट्रपति के लिए विशेष कक्ष बनाया गया है, जहां वह कुछ देर शिव बाबा का ध्यान करेंगी।
आज राष्ट्रपति कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। इस दौरान कई इलाकों में डायवर्जन लागू रहेगा। जो कार्यक्रमों की समाप्ति तक रहेगा। यातायात पुलिस डायवर्जन प्लान जारी कर चुकी है, जो इस तरह से है..
अमौसी एयरपोर्ट
- अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से सामान्य यातायात अमौसी एयरपोर्ट के अंदर प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से अमौसी कॉमर्शियल मोड़ से बायें होकर जाएगा।
- शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड तिराहा से शहीद पथ की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात ट्रांसपोर्ट नगर, पुरानी चुंगी तिराहा, पिकेडली तिराहा, बाराबिरवा चौराहा या स्कूटर इंडिया चौराहा जुनाबगंज मोड़ होकर जाएगा।
ब्रह्म कुमारी राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र, गुलजार उपवन, मोहनलालगंज
- गोसाईगंज कस्बा तिराहा से ब्रह्म कुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र, अहिमामऊ चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात गोसाईंगंज कस्बा तिराहा से जिला करागार के सामने से, मोहनलालगंज, किसानपथ होकर जाएगा।
- कबीरपुर अंडरपास से ब्रह्म कुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र, अहिमामऊ चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात किसान पथ होकर जाएगा।
- साहू रेजीडेंसी कैंप गेट से ब्रह्म कुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
- अहिमामऊ अंडरपास से ब्रह्म कुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र, सुल्तानपुर की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात शहीद पथ, कमता तिराहा होकर जाएगा।
राजभवन
- बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात गोल्फ क्लब चौराहा या लालबत्ती चौराहा, एसएन ओवरब्रिज होकर जाएगा।
- लालबत्ती चौराहा से प्रेरणा केंद्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा, सिसेंडी तिराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा या एसएन ओवरब्रिज होकर जाएगा।
- हजरतगंज चौराहा से डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात सिकंदरबाग चौराहा, यूपीटेक चौराहा अथवा रॉयल होटल चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा होते हुए जाएगा।





