आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से 9 लोगों की मौत; कई घायल

अमरावती। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारमा राजू (ASR) जिले से एक बड़ी हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर चिंतूरू और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की जान गई है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा आज सुबह हुआ। ASR जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को भद्राचलम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां पर कई लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

Back to top button