
नई दिल्ली। आज के दौर में जब जंक फूड और पैकेट बंद चिप्स हमारी जीवनशैली का हिस्सा बन चुके हैं, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग अब हेल्दी ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं। रागी, जिसे ‘सुपरफूड’ माना जाता है, चिप्स के लिए एक बेहतरीन और पौष्टिक विकल्प हो सकता है।
अच्छी बात यह है कि रागी चिप्स को आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं और ये पैकेट बंद चिप्स के मुकाबले कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
रागी चिप्स बनाने की सामग्री
- 1 कप रागी का आटा½ कप गेहूं का आटा या बेसन (बाइंडिंग के लिए)
- ½ चम्मच अजवाइन और जीरा पाउडर
- स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च
- थोड़ा-सा तेल (मोयन के लिए)
- आवश्यकतानुसार पानी
बनाने की प्रक्रिया
- सबसे पहले रागी और गेहूं के आटे में सभी मसाले और एक चम्मच तेल मिलाएं।
- गुनगुने पानी की मदद से एक सख्त आटा गूंथ लें।
- अब आटे की छोटी लोइयां बनाकर उन्हें बेहद पतला बेल लें।
- चिप्स जितने पतले होंगे, उतने ही कुरकुरे बनेंगे।
- इसके बाद बेली हुई रोटी को मनचाहे आकार (तिकोना या गोल) में काट लें और कांटे की मदद से उनमें छोटे छेद कर दें ताकि वे फूले नहीं।
- अब इन्हें कुरकुरा बनाने के लिए आप दो तरीके अपना सकते हैं
- बेकिंग/एयर फ्राई- 180°C पर 10-12 मिनट के लिए बेक करें। यह सबसे हेल्दी ऑप्शन है।
- शैलो फ्राई- बहुत कम तेल में तवे पर दोनों तरफ से सेंक लें।





