क्या बोरिंग लगता है किनुआ? इस खास रेसिपी से बनाएं उपमा, बच्चे भी मांग-मांग कर खाएंगे

नई दिल्ली। दक्षिण भारत की बेहद पसंदीदा डिश उपमा को आमतौर पर सूजी से बनाया जाता है लेकिन किनुआ जैसे अनाज के साथ इसका बेहद हेल्दी वर्जन बनाया जा सकता है।

कैसे बनाते हैं किनुआ उपमा?

ये चाहिए सामग्री

किनुआ- आधा कप

तेल – 1 टेबलस्पून

बारीक कटा प्याज: 2 टेबलस्पून

सरसों के दाने- ½ टीस्पून

साबुत जीरा- ½ टीस्पून

धुली उड़द दाल- ½ टीस्पून

पीली मूंग दाल- ½ टीस्पून

बारीक कटा अदरक- ½ टीस्पून

कटी हुई हरी मिर्च- 1 टीस्पून

हींग- एक चुटकी

कढ़ीपत्ता- 6-7

कटी हुई सब्जियां- गाजर, फ्रेंच बीन्स और मटर

नमक- स्वादानुसार

इस तरह बनाएं

सबसे पहले किनुआ को अच्छी तरह पानी से दो से तीन बार धो लें।

एक पैन में मध्यम आंच पर तेल गरम करें।

जब तेल गरम हो जाए तो उसमें सरसों के दाने डालकर चटकाएं।

इसी पैन में जीरा, उड़द दाल और मूंग दाल डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें।

अदरक, कटी हुई हरी मिर्च और हींग डालें।

अदरक, कटी हुई हरी मिर्च और हींग डालें।

अब पैन में कटे हुए प्याज और कढ़ीपत्ता डालकर कम आंच पर प्याज के पारदर्शी होने तक भूनें।

अब इसमें कटा हुआ गाजर, फ्रेंच बीन्स और फ्रोजन मटर डालकर कुछ मिनट के लिए और भूनें।

आप चाहें तो इसके अलावा भी अपनी कोई मनपसंद सब्जी इसमें डाल सकते हैं।

अब इसमें धुले हुए किनुआ डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

कुछ मिनट तक भूनने के बाद इसमें एक से डेढ़ कप पानी डाल दें। आप चाहें तो ज्यादा पानी भी डाल सकते हैं।

नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और पैन का ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर पकाते रहें, जब तक कि किनुआ अच्छी तरह पक ना जाएं।

बीच-बीच में किनुआ को चलाते रहें ताकि पैन से वो चिपके नहीं।

जब किनुआ और सारी सब्जियां अच्छी तरह पक जाएं, गैस बंद कर दें।

इस बात का ध्यान रखें कि पानी अच्छी तरह सूख जाए।

अब तैयार उपमा को बाउल में निकालकर ऊपर से धनिया पत्ती से गार्निश करें।

इसे गरमागरम ही परोसें।

इन बातों का रखें ध्यान

किनुआ को अच्छी तरह पकाने के लिए पानी का अनुपात हमेशा उससे दोगुना होना चाहिए।

आप अपनी पसंद की कोई भी मौसमी सब्जी किनुआ उपमा में इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्रंच के लिए आप चाहें तो थोड़े नट्स भी फ्राय करके एड कर सकते हैं।

Back to top button