
तेहरान। अमेरिका के एक बड़े हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के हेडक्वार्टर को तबाह करने की पुष्टि की है।
US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि IRGC पिछले 47 सालों में 1,000 से ज्यादा अमेरिकियों की मौत के लिए जिम्मेदार रहा है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस कार्रवाई को “सांप का सिर काटने” जैसा बताया और कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर मिलिट्री है और IRGC के पास अब हेडक्वार्टर नहीं है।
हमने सांप का सिर काट दिया- अमेरिकी सेंट्रल कमांड
CENTCOM ने एक बयान में कहा, “ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पिछले 47 सालों में 1,000 से ज्यादा अमेरिकियों को मार डाला है।
कल, एक बड़े पैमाने पर हुए अमेरिकी स्ट्राइक ने सांप का सिर काट दिया। अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर मिलिट्री है और IRGC का अब कोई हेडक्वार्टर नहीं है।”
इजराइली मिलिट्री ने दर्जनों ईरानी मिलिट्री कमांड सेंटर पर भी हमले करने की खबर दी, जिसमें IRGC के सेंटर, इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर, IRGC एयर फ़ोर्स कमांड सेंटर और इंटरनल सिक्योरिटी हेडक्वार्टर शामिल हैं।
ईरान की कमांड-एंड-कंट्रोल को गहरा झटका
इजराइली बयान के मुताबिक, इन हमलों ने ईरान की कमांड-एंड-कंट्रोल क्षमताओं को गहरा झटका दिया, जिससे जरूरी जगहों पर मौजूद लोग मारे गए।
शनिवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद, US-इजराइली जॉइंट ऑपरेशन रविवार तक जारी रहे।





