
लखनऊ। उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर हरियाणा के सिंगर बादशाह की उत्तर प्रदेश में कोई प्रस्तुति न होने देने की मांग करेंगी। बुधवार को अपर्णा ने यह बात कही है।
बादशाह का गीत ‘टटीरी’ विवादों में है, इसे लेकर हरियाणा में मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। आयोग कार्यालय में जनसुनवाई करने पहुंची उपाध्यक्ष ने इसे लेकर कहा कि उन्होंने गीत नहीं सुना है, पर हरियाणा महिला आयोग की तरफ से की गई कार्रवाई का मैं स्वागत करती हूं।
मैं मुख्यमंत्री से मांग जरूर करूंगी कि ऐसे सिंगर का उत्तर प्रदेश में कोई परफार्मेंस न हो। उपाध्यक्ष ने इससे पहले आठ महिलाओं की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर और लोकबंधु अस्पताल का निरीक्षण भी किया।





