
मुंबई। 2006 का दौर हिंदी सिनेमा में कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्मों के लिए याद किया जाता है। जिनमें खोसला का घोसला का नाम भी शामिल होता है।
काफी समय पहले अभिनेता अनुपम खेर और रणवीर शौरी स्टारर खोसला का घोसला के सीक्वल का आधिकारिक एलान किया गया था, जिसके बाद इसके पार्ट 2 के लिए फैंस की एक्साइटमेंट हाई गई।
अब सिनेप्रेमियों की ये उत्सुकता और अधिक बढ़ने वाली है कि क्योंकि मेकर्स की तरफ से खोसला का घोसला 2 की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी कर दी गई है।
खोसला का घोसला 2 रिलीज डेट
बीते जनवरी में अभिनेता अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर खोसला का घोसला 2 की वापसी का एलान किया था।
अब फिल्म के मेकर्स टी सीरीज की तरफ से एक्स पर मूवी के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ रिलीज डेट का एलान किया है। ट्वीट में लिखा है- 20 साल बाद द खोसला वापस आ रहे हैं। 28 अगस्त 2026 को इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
गौर किया जाए खोसला का घोसला 2 की स्टार कास्ट की तरफ तो पहले पार्ट के सभी कलाकार सीक्वल भी में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ते नजर आएंगे। जिनमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और तारा शर्मा के नाम शामिल हैं।
इस एक्टर की हुई एंट्री
खोसला का घोसला 2 में सिनेमा के एक नए कलाकार की भी एंट्री हुई है, जिनका नाम रवि किशन है। ऐसे में अब आपको खोसला का घोसला 2 के जरिए पर्दे पर अब कॉमेडी का महा डोज मिलता हुआ नजर आएगा।





