कैलाश मानसरोवर के 555 श्रद्धालुओं को CM योगी की बड़ी सौगात, खाते में आएंगे एक लाख रुपये

लखनऊ। कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को मंगलवार को मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ एक- एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देंगे।

लोकभवन में पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 555 श्रद्धालुओं को यह राशि मिलेगी। इसके माध्यम से कैलाश मानसरोवर जैसी कठिन और खर्चीली तीर्थ यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए आसान बनाना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।

श्रद्धालु करते हैं आवेदन, फिर मिलती है सहायता

प्रदेश के स्थायी निवासियों को कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद यह आर्थिक सहायता दी जाती है। श्रद्धालुओं को यात्रा पूरी करने के बाद आवेदन करना होता है।

आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। इसके साथ ही तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण भी कराया गया है। यहां देशभर से आने वाले यात्रियों के लिए ट्रांजिट स्टे की व्यवस्था की गई है।

Back to top button