10 एपिसोड वाली नई वेब सीरीज ने OTT पर किया कब्जा, नेतागिरी की खोलती है पोल

नई दिल्ली। नई वेब सीरीज और मूवीज को लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म चर्चा में बने रहते हैं। इसी आधार पर हाल ही में एक लेटेस्ट वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जिसकी कहानी 10 एपिसोड में बंधी हुई है। सीरीज का जॉनर पॉलिटिकल ड्रामा है, जो आपको हर एक एपिसोड में रोमांचित करती हुई नजर आएगी।

सीरीज का नाम संकल्प (Sankalp) है, जिसका निर्देशन हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर प्रकाश झा ने किया है, जो इससे पहले राजनीति और गंगाजल जैसी कई शानदार फिल्में बना चुके हैं।

इतना ही नहीं ओटीटी पर भी अभिनेता बॉबी देओल की लोकप्रिय वेब सीरीज आश्रम बना चुके हैं। फिलहाल संकल्प को लेक प्रकाश का नाम हर तरफ छाया हुआ है।

10 एपिसोड वाली इस सीरीज को फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। सीरीज में सियासी गलियारे के दांव-पेंच और नेतागिरी का फुल ऑन भौकाल दिखाया है।

Back to top button