धुरंधर द रिवेंज की ताबतोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर पहली बार हुआ ऐसा

मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर लेटेस्ट फिल्म धुरंधर द रिवेंज को 19 मार्च से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। मूवी को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है और थिएटर्स में शोज हाउसफुल जा रहे हैं।

धुरंधर द रिवेंज की ताबतोड़ कमाई

रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग के जरिए ये साफ हो गया था कि धुरंधर द रिवेंज कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर एक नया चैप्टर लिखती हुई नजर आएगी।

फिलहाल फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उससे ये होता हुआ भी नजर आ रहा है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के पहले ही दिन धुरंधर 2 ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है, जोकि हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ है।

इससे पहले कोई भी बॉलीवुड फिल्म ओपनिंग डे पर इतनी अधिक कमाई नहीं कर पाई है। इससे पहले शाहरुख खान की जवान 75 करोड़ से साथ नंबर-1 पर बनी हुई थी। जिसे अब रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज ने रौंद दिया है और हाईएस्ट ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में इतिहास रच दिया है।

धुरंधर द रिवेंज की इस रिकॉर्डतोड़ कमाई में पेड प्रीव्यू शोज का भी बड़ा हाथ रहा है, जिन्हें 18 मार्च बुधवार शाम 5 बजे के बाद से देशभर में शुरू कर दिया गया था। आपको बता दें कि अकेले पेड प्रीव्यू से ही इस मूवी ने 40 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था।

हमजा और जसकीरत बन छाए रणवीर सिंह

धुरंधर द रिवेंज रणवीर सिंह के एक्टिंग करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली पहली फिल्म बन गई है। हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह गिल की भूमिका में उन्होंने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। सोशल मीडिया पर रणवीर की कमाल की एक्टिंग की जमकर प्रशंसा की जा रही है।

Back to top button