
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है। राणा की जगह तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (75 लाख) को टीम में शामिल किया है।
टी20 विश्व कप के दौरान दाहिने घुटने के लिगामेंट में खिंचाव के कारण राणा टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। ऐसे में केकेआर के गेंदबाजी आक्रमण पर और भी दबाव बढ़ गया है। आकाश दीप और मथीशा पथिराना भी चोटिल हैं। वहीं मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया गया है।
GT ने भी किया बदलाव
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस (GT) ने आईपीएल 2026 के लिए लवंत खेजरोलिया को नए खिलाड़ी के रूप में चुना है। खेजरोलिया चोटिल पृथ्वीराज यारा की जगह GT में शामिल हुए हैं।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के नाम 6 आईपीएल विकेट हैं। वह जीटी, केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल चुके हैं। वह 30 लाख रुपये में जीटी में शामिल होंगे।





