
नई दिल्ली। कुछ दिनों से सोशल मीडिया से लेकर ऑफिस गॉसिप तक, सब जगह ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) की चर्चा चल रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई Spy Thriller हर रोज शानदार कमाई के साथ नए रिकॉर्ड्स बना रही है।
वहीं दूसरी ओर 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हो चुकी है। आइए जानते हैं आईपीएल ने धुरंधर 2 की कमाई पर असर डाला है या नहीं?
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12102 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली ‘धुरंधर 2’ रिलीज के दिन से ही करारे नोट छाप रही है।
वर्ल्डवाइड भी फिल्म सबसे ज्यादा ओवरसीज कलेक्शन करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। 11 वें दिन यानी बीते रविवार को फिल्म ने 68.10 करोड़ रुपये की कमाई की।
अब बात करें सोमवार कि तो 12 वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया है। सैकनिल्क के मुताबिक स्पाई थ्रिलर ने 12 वें दिन भारी गिरावट दर्ज करते हुए 17.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
हो सकता है कि यह आईपीएल की वजह से हो, वहीं अब तक फिल्म दो वीकेंड भी पार चुकी है। 12 दिनों का फिल्म का कुल कलेक्शन 864.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।





