आईएमए लखनऊ में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ, 3 जुलाई 2026 राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, लखनऊ शाखा द्वारा आईएमए भवन, लखनऊ में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र, सामाजिक सेवा और आईएमए गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 96 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज में डॉक्टरों की भूमिका, सेवा भावना और स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती पर विशेष चर्चा हुई।

कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री बृजेश पाठक जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय डॉ. नीरज बोरा जी, विधायक, लखनऊ उत्तर, उपस्थित रहे।

माननीय श्री बृजेश पाठक जी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर समाज के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक हैं। चिकित्सक न केवल मरीजों का उपचार करते हैं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में समाज को भरोसा और जीवन की नई आशा भी देते हैं। उन्होंने आईएमए लखनऊ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार और चिकित्सा जगत के बेहतर समन्वय से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाया जा सकता है।

माननीय डॉ. नीरज बोरा जी ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस डॉक्टरों के समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव को सम्मान देने का अवसर है। कोविड काल से लेकर सामान्य दिनों तक डॉक्टरों ने जिस निष्ठा से समाज की सेवा की है, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने आईएमए लखनऊ के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन चिकित्सक समुदाय को नई ऊर्जा देते हैं। डॉ. नीरज बोरा जी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं।

डॉ. पवन कुमार, डीजी हेल्थ एवं महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, की ओर से कहा गया कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के उपचार में विशेष संवेदनशीलता रखें। जहां संभव हो, गरीब मरीजों को जांच, पैथोलॉजी, परामर्श और इलाज में सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें समय पर उचित उपचार मिल सके। उन्होंने चिकित्सकों से अपील की कि वे अपनी सेवा भावना के अनुरूप गरीब मरीजों की सहायता के लिए आगे आएं और दवाओं व उपचार में यथासंभव सहयोग करें।

आईएमए लखनऊ की सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि डॉक्टरों का जीवन सेवा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का जीवन है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हमें यह याद दिलाता है कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आईएमए लखनऊ के लिए यह गर्व का विषय है कि इस अवसर पर 96 अवार्डी डॉक्टर्स को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी का राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समारोह का आमंत्रण स्वीकार करने के लिए विशेष धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने सभी वरिष्ठ चिकित्सकों, सदस्यों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

आईएमए लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अस्थाना ने अपने संबोधन में कहा कि आईएमए हमेशा चिकित्सकों के सम्मान, अधिकार और समाज के प्रति उनके योगदान को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आईएमए लखनऊ आने वाले समय में भी स्वास्थ्य जागरूकता, जनहित कार्यक्रमों और चिकित्सक समुदाय के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर सम्मानित किए गए चिकित्सकों में डॉ. एम.एल. टंडन, डॉ. जी.एम. लाल, डॉ. ए.एन. बाला, डॉ. राम कपूर, कर्नल डॉ. एस.के. शर्मा, डॉ. एन.बी. सिंह, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. अतुल रस्तोगी, डॉ. अनूप बाजपेयी, डॉ. विवेक सक्सेना, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. संदीप कपूर, डॉ. हर्ष वर्धन, डॉ. अजय सिंह, डॉ. मनोज कुमार अस्थाना, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, डॉ. आर.बी. सिंह, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. नीरज टंडन, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. अर्चिका गुप्ता, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. अमित मदान, डॉ. शश्वत सक्सेना, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. नईम अहमद, डॉ. तन्वी शर्मा, डॉ. दर्शन बजाज, डॉ मोना, डॉ. निरुपमा पांडेय, डॉ. ओ.पी. तिवारी, डॉ. सुनीता तिवारी, डॉ. बी.एन. गुप्ता, डॉ. जी.पी. कौशल, डॉ. सुरेश तलवार, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. रुखसाना खान, डॉ. विजय कुमार, डॉ. सूर्यकांत, डॉ. जी.पी. सिंह, डॉ. पी.के. गुप्ता, डॉ. रमा श्रीवास्तव, डॉ. मनीष टंडन, डॉ. विनीता मित्तल, डॉ. अजय तिवारी, डॉ. के.पी. चंद्रा, डॉ. दीपक दीवान, डॉ. इमरान अख्तर, डॉ. अरुण पांडेय, डॉ. जी.पी. गुप्ता, डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. सुजाता देव, डॉ. एस.पी. जैसवार, डॉ. मृदुल महरोत्रा, डॉ. अलका जैन, डॉ. विजय शंकर निगम, डॉ. अश्वनी कुमार मिश्रा, डॉ. संजीव अवस्थी, डॉ. रत्ना पांडेय, डॉ. सुनीता चंद्रा, डॉ. वरदा मनमीत, डॉ. सीमा तिवारी, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. रोमा, डॉ. निशि टंडन, डॉ. अम्लांशु, डॉ. शारस्वती, डॉ. दीपाली श्रीवास्तव, डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. शेतांशु श्रीवास्तव, डॉ. ऋतु सक्सेना, डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, डॉ. गुरमीत, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. आलोक महेश्वरी, डॉ. शिल्पी महेश्वरी, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. मधुसूदन मिश्रा, डॉ. पीयूष कुमार, डॉ. सुमित महाराज, डॉ. शश्वत विद्याधर, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. आलोक दीक्षित, डॉ. शशांक निगम, डॉ. सागर, डॉ. स्वाति पाठक, डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. राहुल शर्मा और डॉ. मानसी ढींगरा शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किए गए सभी चिकित्सकों को उपस्थित अतिथियों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा निरंतर सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थित अतिथियों, चिकित्सकों, आईएमए सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Back to top button