भागलपुर की नीलम ने शकील से बनाई दूरी, तो काट डाला हाथ व स्तन; मौत  

भागलपुर (बिहार)। बिहार के भागलपुर से एक दिल दहलाने वाली हत्या की खबर आ रही है यहां के पीरपैंती थाना क्षेत्र के छोटी दिलौरी निवासी अशोक यादव की पत्नी नीलम देवी (42) की बेरहमी से शनिवार को हत्या कर दी गई।

उसके कत्ल का आरोप पीरपैंती के ही मोहम्मद शकील पर आया है, जिसने नीलम से नजदीकी रिश्ता बना रखा था, लेकिन पारिवारिक दबाव में नीलम के दूरी बना लेने पर वह बेरहम हो गया। शकील में नीलम को छोटी दिलौरी स्थित गांव जाने के रास्ते में रोक कर पहले हाथ, स्तन व कान काट डाले फिर शरीर के अन्य कई हिस्से पर गंभीर घाव दिए और उसे तड़पता छोड़ भाग निकला।

नीलम को गंभीर हालत में पहले रेफरल अस्पताल पीरपैंती फिर स्थिति ज्यादा बिगड़ जाने पर भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां अधिक खून निकल जाने से उसने दम तोड़ दिया। उधर पीरपैंती थानाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शकील की गिरफ्तारी के लिए पीरपैंती बाजार, शेरमारी, राजगंज आदि जगहों पर छापेमारी कर रही है।

नीलम के घर था शकील का आना-जाना

पीरपैंती थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि नीलम और शकील के खेत का सिमाना एक ही जगह था। इसलिए नीलम के घर शकील का आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान दोनों काफी नजदीक हो गए थे। उन दोनों की नजदीकी से नीलम के घर वाले नाराज हो नीलम को भला-बुरा कह दिया था। शकील को भी चेतावनी देकर घर आने से मना कर दिया था।

शकील ने नीलम से संपर्क बनाने का जब भी प्रयास किया वह उसे टाल दे रही थी। नीलम से मिल रही उपेक्षा से वह कुपित हो गया था। फिर उसने धारदार हथियार से नीलम को कत्ल करने के इरादे से बेरहमी से उसके अंगों पर वार पर वार कर काटता चला गया।

धारदार हथियार से शरीर पर किए वार

धारदार हथियार से मारकर हाथ, कान और स्तन तक काट डाले। जख्मी अवस्था में देख लोगों ने पीरपैंती थानाध्यक्ष को सूचना दी। जख्मी अवस्था में महिला को रेफरल अस्पताल लाया गया। वहां गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने मायागंज मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया।

रेफरल अस्पताल में महिला का इलाज करने वाले चिकित्सक डा. कृष्णा ने बताया कि महिला के दोनों हाथ कटे थे, स्तन कटा हुआ था, पीठ और दोनों कान कटे हुए थे। देखने से प्रतीत हो रहा था कि धारदार हथियार से महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। उसकी स्थिति नाजुक होने पर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

Back to top button