दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी ने BJP व RSS पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच गई। आज शनिवार सुबह यह यात्रा हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली पहुंची। सुबह 6 बजे बदरपुर बॉर्डर से यात्रा की शुरुआत हुई। इसी बीच, राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है।

दिल्ली पहुंचने पर राहुल गांधी ने कहा कि कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं, लेकिन देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है। इस यात्रा में हर राज्य के लाखों लोग शामिल हुए हैं। मैंने आरएसएस-बीजेपी के लोगों से कहा है कि हम यहां आपके नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।

भाजपा की नीतियां डर फैलाने वाली

राहुल ने कहा कि बीजेपी की नीतियां डर फैलाने की है, इसे नफरत में बदलने की है, लेकिन हम जीतेंगे। हम ऐसा होने नहीं देंगे। बीजेपी नफरत फैलाती हैं, हम प्यार फैलाते हैं, हम सभी भारतीयों को गले लगाते हैं। हमारी तरह हर भारतीय को देश में प्यार फैलाने के लिए एक छोटी सी दुकान खोलनी चाहिए।

कन्याकुमारी से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से 7 सितंबर को हुई थी। ये यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मप्र, राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा से होकर गुजरी है।

दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 50 मिनट के विश्राम के बाद यात्रा दोबारा शुरू हुई। यहां पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। प्रियंका गांधी की बेटी भी यात्रा में शामिल हुई।

Back to top button