उत्तर भारत में ठण्ड का सितम, बर्फीली हवाओं ने ढाया कहर

नई दिल्ली। उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। उत्तर पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से गुरुवार को दिल्ली का पारा कई पहाड़ी क्षेत्रों से नीचे चला गया। आज दिल्ली की सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। आज सुबह दिल्ली के लोधी रोड पर तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया।

देश के ज्यादातर राज्यों में ठंड का कहर मचा है। उत्तर भारत में शीतलहर के साथ कोहरे का सितम जारी है, जिसके आगे भी जारी रहने के आसार हैं। कई राज्यों में कोल्ड डे का अटैक जारी है।

उप्र में भी लुढ़का पारा, शीतलहर का कहर

उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर राजधानी दिल्ली से भी ज्यादा है। यहां न्यूनतम तापमान तो 7 डिग्री है, लेकिन अधिकतम तापमान 12 डिग्री आंका गया जिसके चलते गलन महसूस होने लगी है। लोग भी अब जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर आ रहे हैं। राज्य में कोहरा भी काफी ज्यादा है, आगरा में तो विजिबिलिटी शून्य तक आ गई है।

प्रमुख राज्यों का तापमान और विजिबिलिटी (मीटर में):

जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान -7 रहा, वहीं विजिबिलिटी जम्मू में 25 रही।

पंजाब में तापमान 5 डिग्री रहा, बठिंडा में विजिबिलिटी शून्य हुई।

हरियाणा में तो 9 चंडीगढ़ में आज तापमान 6 डिग्री रहा, वहीं विजिबिलिटी 25 रही।

उत्तराखंड में तापमान 1 डिग्री रहा देहरादून में विजिबिलिटी 200 रही।

उत्तर पश्चिमी राजस्थान में कोहरा कुछ हद तक कम हुआ है। गंगानगर और चुरू में 25-25 विजिबिलिटी रही है।

बिहार के पटना में तापमान 9 डिग्री तो विजिबिलिटी 25 रही।

पश्चिम बंगाल में तापमान 13 डिग्री तो वहीं के सिलीगुड़ी में विजिबिलिटी 100 रही।

मप्र में न्यूनतम तापमान 7 तो ग्वालियर में विजिबिलिटी 25 रही।

Back to top button