सकट चौथ पर बन रहा है अद्भुत योग, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नई दिल्ली। हिंदी मास माघ के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। सकट चौथ के दिन तिल कुटा बनाने का भी विधान है। इस दिन मिट्टी से बने गौरी, गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है।

माना जाता है कि इस दिन गणपति जी की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सकट चौथ के दिन कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। जानिए सकट चौथ के दिन किन उपायों को करना होगा शुभ।

सकट चौथ का शुभ मुहूर्त

माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ- 10 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर

चतुर्थी तिथि समाप्त- 11 जनवरी 2023 दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर

चंद्रोदय- रात 8 बजकर 41 मिनट पर होगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 1 मिनट से

आयुष्मान योग- सुबह 11 बजकर 20 20 से लेकर 11 जनवरी सुबह 12 बजकर 2 मिनट तक

प्रीति योग- सूर्योदय से लेकर 11 बजकर 20 मिनट तक

सकट चौथ पर करें ये उपाय

कार्य में सफलता के लिए

हर काम में सफलता पाने के लिए सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को गेंदे का पीला फूल चढ़ाएं। इसके साथ ही भोग में मोदक अर्पित करें।

हर कष्ट दूर करने के लिए

जीवन में आ रहे हर कष्ट, बाधा को दूर करने के लिए सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही इस मंत्र का जाप करें। मंत्र-  ‘ॐ गं गौं गणपतये विघ्न विनाशिने स्वाहा’

सुख-समृद्धि के लिए

सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को जोड़े में दूर्वा अर्पित करें। इसके साथ ही दूर्वा अर्पित करते समय ‘इदं दुर्वादलं ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र को बोले। ऐसा करने से भगवान गणेश जल्द प्रसन्न होंगे।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

सकट चौथ के दिन गणपति जी को घी और गुड़ का भोग लगाएं। इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता की हमारी गारंटी नहीं है। संबंधित विशेषज्ञ से अवश्य सलाह लें।

Back to top button