इस अनोखे प्रोडक्ट को लेकर ‘शार्क’ नमिता थापर के कमेंट पर सबने की मस्ती   

नई दिल्ली। बिजनस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ का दूसरा सीजन दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस शो में आने वाले मेहमान एक से बढ़कर एक स्टार्टअप लेकर आते हैं। हाल के एपिसोड में अभय शर्मा और स्मृतिका शर्मा नाम के कजिन ने शार्क टैंक के मंच पर अनोखे प्रोडक्ट की जानकारी दी।

लेटेस्ट एपिसोड में इन कजिन ने ‘शार्क्स’ यानी कि जजेस को स्मार्ट स्टिक गार्जियन के बारे में बताया। दरअसल, यह एक सेफ्टी गैजेट है, जिसे किसी पालतू जानवर के काटने से बचाव के लिए बनाया गया है। इस बीच लगातार पालतू जानवरों के काटने की कई घटनाएं सुनी जाती हैं। इससे इनफ्केशन का खतरा होता है। कई बार जान तक चली जाती है। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए स्मार्ट स्टिक गार्जियन को बनाया गया है।

स्मार्ट स्टिक गार्जियन की खासियत

स्मार्ट स्टिक गार्जियन एडवेंचर सेफ्टी गैजेट है। इस स्टिक में फ्लैश लाइट, एसओएस अलार्म और टेसर टेक्नोलॉजी है। यह स्टिक पूरी तरह से भारत में ही बनाई गई है। यह इस तरह से काम करता है कि अगर कोई पालतू जानवर किसी पर अटैक करता है, तो उसे 10 हजार वोल्ट का शॉक लगेगा। लेकिन इसमें उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा।

‘घर की बात घर में रखा करो’

यह स्टिक तो लगभग सभी जजेस को पसंद आई, लेकिन मामला फंसा इक्विटी का। वहीं, जजेस ने इस प्रोडक्ट को लेकर ढेर सारी मस्ती की। एमक्योर फार्माक्यूटिकल्स की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर ने कहा,’ये कोई मिसयूज नहीं कर सकता है कोई अपने हसबैंड पर या किसी पर।’

इतना सुनते ही अनुपम मित्तल कहते हैं, ‘अरे भाई घर की बात घर में ही रखा करो। यहां क्या बता रही हो नेशनल टेलीविजन पर।’

इस डील पर ऑफर देने के लिए जजेस और कंटेस्टेंट के बीच इक्विटी का मामला फंसा। नमिता थापर और अमित जैन ने 10 प्रतिशत इक्विटी पर 51 लाख का ऑफर दिया। वहीं, बाकी अनुपम, पीयूष और अमन ने 12 प्रतिशत इक्विटी पर 51 लाख का ऑफर दिया। आखिर में यह डील 51 लाख 6 प्रतिशत इक्विटी पर खत्म हुई। डील पीयूष बंसल और अनुमप मित्तल को गई।

Back to top button