UPGIS-23 का आज दूसरा दिन, होंगे 15 सत्र; नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल   

लखनऊ। उप्र की राजधानी लखनऊ के वृन्दावन योजना में चल रहे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 (UPGIS-23) का आज दूसरा दिन है। आज 15 सत्र होंगे। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री अपने विचारों को साझा करेंगे।

GIS-23 प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ भावी उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा भी तय करेगी। देश-दुनिया में हो रहे बदलाव, नई तकनीकी और इससे उपजने वाले परिणामों पर विशेषज्ञ आज विभिन्न सत्रों में मंथन करेंगे। वहीं, केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री डबल इंजन सरकार के विजन को साझा करेंगे।

सुबह 10 से 11.15 बजे तक

व्यास हाल : नीदरलैंड पार्टनर कंट्री सेशन में मार्टिन वान डेन बर्ग और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे उपस्थित।

दधीचि हाल : जापान पार्टनर कंट्री सेशन में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह रहेंगे। भारद्वाज हाल : यूएई पार्टनर कंट्री सेशन में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान रहेंगे।

वशिष्ठ हाल : अफरमेटिव एक्शन पालिसीज फार इनक्लूसिव ग्रोथ विषय पर आयोजित सत्र में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार मौजूद रहेंगे।

दोपहर 11.45 से एक बजे तक

दधीचि हाल : हैंडलूम एंड टेक्सटाइल्स सेशन वीविंग इंडियाज ग्रोथ स्टोरी पर आयोजित सत्र में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान रहेंगे उपस्थित।

भारद्वाज हाल : हेल्थ केयर थ्रू द इन्वेस्टर लेंस पोस्ट कोविड सिनारियो पर आयोजित सत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया रहेंगे।

वशिष्ठ हाल : इटली पार्टनर कंट्री सेशन।

दोपहर दो से अपराह्न 3.15 तक

व्यास हाल : आइटी, आइटीज एंड डाटा सेंटर्स इन उत्तर प्रदेश, सर्विंग द वर्ल्ड पर आयोजित संगोष्ठी में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर रहेंगे।

दधीचि हाल : फार्मा एंड बायोटेक्नोलाजी स्ट्रेंथेनिंग द ईको सिस्टम इन उत्तर प्रदेश विषय पर आयोजित सत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री महेंद्र मुजपरा होंगे मुख्य अतिथि।

भारद्वाज हाल : आस्ट्रेलिया पार्टनर कंट्री सेशन में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरल एओ व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहेंगे।

वशिष्ठ हाल : ओडीओपी : इंपावरिंग ट्रेडिशनल इंडस्ट्री विषय पर होगा सत्र का आयोजन।

अपराह्न 3.45 से शाम सायं पांच बजे तक

व्यास हाल : उत्तर प्रदेश गियरिंग फार स्टार्टअप रिव्यूलिशन द नेक्स्ट बिग अपार्चुनिटी इन यूपी पर सत्र होगा। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर मौजूद रहेंगे।

दधीचि हाल : अनलाकिंग अपार्चुनिटी इन डेयरी एंड एनिमल हसबेंडरी सेक्टर पर चर्चा होगा। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और संजीव बालियान रहेंगे मौजूद।

भारद्वाज हाल : सिविल एविएशन इन उत्तर प्रदेश द इमर्जिंग अपार्चुनिटी विषयक सत्र होगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगे।

वशिष्ठ हाल : सेशन आन ई-मोबिलिटी, व्हीकल एंड फ्यूचर मोबिलिटी पर संगोष्ठी होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने विचार साझा करेंगे।

Back to top button