मेरे बीमार रहने पर रात भर जागती थी- निक्की को याद कर खूब रोया साहिल

नई दिल्ली। अपनी पहली पत्नी निक्की यादव का मर्डर करने के बाद साहिल गहलोत अब उसे मिस कर रहा है। पुलिस पूछताछ के दौरान, उसके आंखों में आंसू आ गए। इसका दावा पुलिस के सूत्रों ने किया है।

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान साहिल गहलोत काफी रोया। वह निक्की के केयरिंग स्वभाव को याद कर रहा है। साहिल ने कहा कि निक्की उसके बीमार रहने पर रात भर जागा करती थी और उसकी छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखती थी। रोने के दौरान साहिल ने यह भी बताया कि आखिर उसे क्यों निक्की की हत्या करनी पड़ी।

निक्की को याद कर छलक पड़े साहिल के आंसू

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने आरोपियों को बैठाकर पूछताछ चल रही है। इस बीच पुलिस के सूत्रों ने दावा किया कि रविवार को पूछताछ के दौरान साहिल गहलोत काफी रोया। साहिल ने कहा कि निक्की काफी केयरिंग थी। उसने कहा कि एक बार जब वह बीमार हुआ तो निक्की ने रात भर जगकर उसकी सेवा की थी।

निक्की हमेशा उसकी छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखती थी। साहिल ने पुलिस को बताया कि वह निक्की के साथ जिंदगी बिताना चाहता था लेकिन दूसरी बिरादरी का होने के चलते साहिल के परिवार वाले निक्की को कबूल नहीं रहे थे। साहिल ने आगे कहा कि उसने कई बार परिवार को इसके लिए समझाया लेकिन परिवार वालों ने कहा कि तुम उससे पीछा छुड़ा लो। साहिल ने आगे कहा कि इसके बाद मैंने निक्की को मनाने में लग गया। वह नहीं मानी और मजबूरन उसे निक्की की हत्या करनी पड़ी।

साहिल के पिता ने 25 साल पहले किया था मर्डर

साहिल ही नहीं उसके पिता वीरेंद्र गहलोत ने भी 25 साल पहले एक मर्डर किया था। साल 1997 में साहिल के पिता को एक मर्डर के चलते गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में भी कई साल िसपर सुनवाई चली और उन्हें हत्या का दोषी भी माना गया था। बाद में साहिल के पिता ने इस फैसले के खिलाफ अपील की जिसके बाद उन्हें कोर्ट ने जमानत दे दी थी। हत्या के बाद पिता वीरेंद्र गांव भाग गए थे।

Back to top button