उप्र: महापौर के शुरुआती रुझान में सपा का सूपड़ा साफ, भाजपा 15 तो बसपा को 2 सीट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, परिणाम थोड़ी देर में आने लगेंगे। शुरुआती रुझानों में नगर निगम में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। नगर निगम के 17 सीटों के शुरुआती दौर में भाजपा 15 तो बसपा 2 सीट पर आगे है। 

नगर निगमों के नतीजे दोपहर बाद तक, नगर पंचायत और नगर पालिकाओं का देर शाम तक आने की उम्मीद है। यूपी में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों यानी कुल 760 नगरीय निकायों में चुनाव हुआ था।

गाजियाबाद में कांटे की टक्‍कर

गाजियाबाद नगर निगम के चुनाव में कांटे की टक्‍कर देखने को मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) में कड़ा मुकाबला है। फिलहाल बीजेपी उम्‍मीदवार सुनीता दयाल आगे चल रही हैं। सपा की पूनम यादव दूसरे नंबर पर हैं।

मुरादाबाद में पहले राउंड में भाजपा आगे

मुरादाबाद मंडी समिति में नगर निगम के मतों की गिनती शुरू हो गई है। पहले राउंड में भाजपा के विनोद अग्रवाल को 8768, कांग्रेस के मोहम्मद रिजवान को 3628, बसपा के यामीन 2186 और सपा के रईसुद्दीन 623 को मत मिले हैं।

अलीगढ़ में भी भाजपा आगे

भाजपा : 10298

सपा : 4692

बसपा : 3230

शाहजहांपुर में भाजपा को बढ़त

शाहजहांपुर में पहले चरण की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा की महापौर पद प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने बढ़त बना ली है। उन्हें 5983 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस की निकहत इकबाल हैं। उन्हें 2023 वोट मिले। सपा की माला राठौर को 1633 मत प्राप्त हुए हैं।

Back to top button