अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: चहुंओर उल्लास का वातावरण, जल थल व नभ में किया गया योग  

नई दिल्ली। इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ रखी गई है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है- धरती ही परिवार है। इस थीम का उद्देश्य धरती पर सभी लोगों को एक परिवार के रूप में स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में ही योग दिवस समारोह में शामिल हुए। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोच्चि में भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग कार्यक्रम में शिरकत किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने को लेकर चहुंओर उल्लास है। मंगलवार को भारतीय सेना ने जम्मू संभाग के पुंछ, राजौरी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी और जम्मू जिलों में विभिन्न स्थानों पर योग सत्र का आयोजन किया। जवानों ने तन-मन को स्वस्थ रखने में अत्यंत कारगर योग को पूरी तल्लीनता के साथ किया।

राजकोट में लोगों ने किया जल योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुजरात के राजकोट में लोगों ने जल योग किया।

सीएम योगी ने गोरखपुर में किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया।

बाबा रामदेव ने सभी का किया अभिनंदन

योग गुरु बाबा रामदेव ने नवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह अभिनंदन भारतीय सनातन संस्कृति का अभिनंदन है, राष्ट्र का अभिनंदन है, जिसे पूरे विश्व में आत्मसात किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया योग

गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने योग किया। इस दौरान उनके साथ कई अन्य लोग भी शामिल हुए।

विश्व अब हमारी संस्कृति को स्वीकार कर रहा- रक्षा मंत्री

विश्व योग दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। एक राष्ट्र, एक संस्कृति के रूप में यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि विश्व अब हमारी संस्कृति को स्वीकार कर रहा है और इसे अपना रहा है।

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया योग

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बालेश्वर के सांसद प्रताप सारंगी सहित कई अन्य लोगों के साथ योग किया, जबकि केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के नागपुर के यशवंत स्टेडियम में योग किया।

Back to top button