काहिरा पहुंचे PM मोदी, मिस्र के PM व शीर्ष मंत्रियों से मुलाकात; व्यापार संबंधों पर चर्चा

काहिरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे के बाद शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे। मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी का यह दो दिवसीय राजकीय दौरा है।

पीएम मोदी शनिवार को मिस्र के अपने समकक्ष मुस्तफा मदबौली और शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों से मिले। इस दौरान, दोनों देशों के नेताओं ने आपस में व्यापार संबंधों को गहरा करने व रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के प्रमुख मुफ्ती डॉ. शावकी इब्राहिम अब्देल-करीम अल्लाम से मुलाकात की। दोनों ने भारत और मिस्र के मजबूत सांस्कृतिक संबंध और दोनों देशों के बीच लोक संपर्क के मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान दोनों में समाज में सामाजिक और धार्मिक सौहार्द के अलावा आतंकवाद के खिलाफ जंग और कट्टरवाद को लेकर बात हुई। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रवासी के सदस्यों के साथ भी बातचीत की।

प्रधानमंत्री मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मिस्र का दौरा कर रहे हैं। यह निमंत्रण जनवरी 2023 में दिया था, जब उन्होंने ‘मुख्य अतिथि’ के रूप में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाई थी। 26 साल में ये पहली बार है, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री मिस्र की यात्रा पर आया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे के बाद शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे। मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी का यह दो दिवसीय राजकीय दौरा है। इस दौरान पीएम मोदी ने शनिवार को मिस्र के अपने समकक्ष मुस्तफा मदबौली और शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात की।

Back to top button