सत्यप्रेम की कथा ने वीकेंड पर किया बंपर कलेक्शन, कमाए इतने करोड़

नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन और कियारा की जोड़ी ने पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर भूल भुलैया 2 के बाद सत्मप्रेम की कथा से वापसी की है। दर्शकों को सत्तू और कथा की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है और उन्होंने संडे को फिल्म की बंपर कमाई करा दी। चौथे दिन का कलेक्शन पिछले तीन दिन पर भारी पड़ गया और फिल्म 40 करोड़ की कमाई के करीब पहुंच गई है।

सत्यप्रेम की कथा ने किया बंपर कलेक्शन

29 जून को बकरीद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई सत्यप्रेम की कथा का दर्शकों पर जादू चल गया है। कार्तिक-कियारा का मैजिक ऑडियंस के दिल को छू गया। समीर विदवान्स के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म पहले दिन से ही टिकट खिड़की पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। हालांकि शुक्रवार को कमाई में गिरावट आई पर शनिवार से इसने जो रफ्तार पकड़ी है वो रविवार को रॉकेट बन गई।

संडे को तोड़ा रिकॉर्ड

फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ से खाता खोलकर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद जगा दी थी। शुक्रवार को कमाई में गिरावट दर्ज की गई और इसके खाते में सिर्फ 7 करोड़ आए। शनिवार को फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की और आंकड़ा 10.10 करोड़ के पास पहुंच गया। संडे को इसने बड़ा जंप लेते हुए 12 से 12.80 के बीच की कमाई की है।

छू नहीं पाई 40 करोड़ का आंकड़ा

कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म चार दिनों में  38.35 से 39.15 करोड़ के बीच पहुंच गई है और इस तरह से सत्यप्रेम की कथा चार दिनों में 40 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है।

Back to top button