यूक्रेन ने रूस पर फिर किया ड्रोन हमला, मास्को की दो इमारतों को बनाया निशाना

मास्को। लम्बे समय से चल रहे रूस-यूक्रेन जंग लगातार तेज होती जा रही है। रूसी हमलों के बाद अब यूक्रेन भी जवाबी कार्रवाई करने लगा है। यूक्रेन ने बीती रात एक बार फिर रूस की राजधानी मास्को पर ड्रोन से हमला किया है। यूक्रेनी ड्रोन ने मास्को की दो इमारतों को निशाना बनाया है।

हमले से अफरातफरी मची

आधी रात यूक्रेन द्वारा किए गए इस हमले से अफरातफरी मची है। मास्को के मेयर सर्गेई ने TASS समाचार एजेंसी को बताया, यूक्रेनी ड्रोन हमले में मास्को में दो इमारतें मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। हमले में दो ड्रोन शामिल थे और बाद में मास्को के पश्चिम में इन दोनों को मार गिराया गया।

टैगान्रोग में S-200 से हमला, 15 घायल

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इससे पहले कीव ने टैगान्रोग शहर में भी आतंकवादी हमला किया, जिससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। दक्षिण रूस के शहर टैगान्रोग में हुए विस्फोट में पंद्रह लोग घायल हो गए। हमला एस-200 मिसाइल से किया गया है।

बता दें कि मास्को पर आखिरी ड्रोन हमला 24 जुलाई को हुआ था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने उस समय कहा था कि दो लोग दब गए और कुछ इमारतें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।

Back to top button